Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»आज केंद्रीय गृहमंत्रीअमित शाह छत्तीसगढ़ राज्य के दौरे पर रहेंगे
    छत्तीसगढ़

    आज केंद्रीय गृहमंत्रीअमित शाह छत्तीसगढ़ राज्य के दौरे पर रहेंगे

    News DeskBy News DeskJune 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आज केंद्रीय गृहमंत्रीअमित शाह छत्तीसगढ़ राज्य के दौरे पर रहेंगे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर 

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) 22 और 23 जून को छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दौरे पर रहेंगे। यह दौरा प्रशासनिक, सुरक्षा और सामाजिक दृष्टिकोण से बेहद अहम माना जा रहा है।

    शाह इस दौरान नवा रायपुर (Nava Raipur) में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU) और राज्य की फॉरेंसिक लैब की आधारशिला रखेंगे। साथ ही वे नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ (Abujhmad) क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों और सुरक्षाबलों से संवाद करेंगे।

    रायपुर में सुरक्षा और विज्ञान से जुड़े अहम कार्यक्रम

    22 जून को दोपहर 2 बजे, शाह नवा रायपुर के सेक्टर-2 में एनएफएसयू (NFSU Raipur Campus) और सेन्ट्रल फॉरेंसिक साइंस लैब (CFSL) के रायपुर परिसर की आधारशिला रखेंगे और अस्थायी परिसर का ई-उद्घाटन करेंगे।
    इसके बाद वे 3:45 बजे होटल मेफेयर, नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्यों के डीजीपी/एडीजीपी के साथ सुरक्षा संबंधित बैठक लेंगे।
    शाम 6:15 बजे, वामपंथी उग्रवाद (Left Wing Extremism) पर समीक्षा बैठक की जाएगी।
    अबूझमाड़ में ग्रामीणों से और जवानों के साथ संवाद

    दौरे के दूसरे दिन 23 जून को शाह नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में ग्रामीणों से दोपहर 12 बजे संवाद करेंगे। इसके बाद वे 1:15 बजे बीएसएफ कैंप इरकभट्टी (BSF Camp Irkabhatthi) में सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ बातचीत कर नक्सल विरोधी रणनीति (Anti-Naxal Strategy) पर चर्चा करेंगे।
    बलिदानी अधिकारी के परिवार से भी करेंगे मुलाकात

    अमित शाह, सुकमा जिले में 9 जून को हुए आईईडी ब्लास्ट (IED Blast) में शहीद हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरपुंजे (Addl. SP Akash Rao Girpunje) के परिजनों से भी मुलाकात करेंगे। यह मानवीय पहल, सुरक्षाबलों के मनोबल को बढ़ाने का कार्य करेगी।
    एनएफएसयू को मिली 40 एकड़ जमीन

    राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा (Vijay Sharma) ने बताया कि नवा रायपुर में एनएफएसयू के लिए 40 एकड़ जमीन आवंटित की गई है। यह परियोजना 400 करोड़ रुपये की लागत से केंद्र सरकार द्वारा निर्मित की जाएगी। वहीं, राज्य फॉरेंसिक लैब एनएफएसयू परिसर के समीप 6 से 7 एकड़ में स्थापित होगी।
    दौरे से नक्सल नीति और इन्फ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा

    अमित शाह का यह दौरा सिर्फ सुरक्षा समीक्षा (Security Review) नहीं बल्कि राज्य के वैज्ञानिक और प्रशासनिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अबूझमाड़ जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर स्थानीय नागरिकों से संवाद और जवानों से बातचीत, केंद्र की जमीनी रणनीति को दर्शाता है।

    ऐसा हो सकता है शेड्यूल

    22 जून करीब 2 बजे अमित शाह रायपुर आएंगे। अमित शाह नवा रायपुर के सेक्टर-2 पहुंचेेंगे। सेक्टर-2 में नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) के रायपुर कैम्पस का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्यों के DGP/ADGP के साथ नवा रायपुर के ही एक रिजॉर्ट में बैठक होगी।

    इस बैठक के बाद नक्सल ऑपरेशन की समीक्षा बैठक होगी। शाह रायपुर में ही रात बिताएंगे। 23 जून अगले दिन 23 जून को अमित शाह अबूझमाड़ क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ मुलाकात करेंगे। इसके बाद BSF के जवानों के साथ उनकी मीटिंग होगी। वे जवानों के साथ ही लंच करेंगे और नक्सल ऑपरेशन को लेकर चर्चा करेंगे।

    क्या है NFSU?

    जिस यूनिवर्सिटी कैम्पस की शुरुआत शाह कर रहे हैं, इसे भारत सरकार गुजरात में चलाती है। ये एक विश्वविद्यालय है जो फोरेंसिक विज्ञान, खोजी विज्ञान और अपराध विज्ञान में विशेषज्ञता (एक्सपर्ट) का कोर्स करवाता है। नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) की स्थापना 2009 में हुई थी।

     यहां से पढ़कर स्टूडेंट फोरेंसिक वैज्ञानिक, फोरेंसिक विश्लेषक, फोरेंसिक मनोवैज्ञानिक बनकर अपना करियर संवार पाएंगे। अमित शाह रायपुर में सेंट्रल फोरेंसिक लैब का भी भूमिपूजन करेंगे। ये छत्तीसगढ़ की अपने सबसे हाईटेक फोरेंसिक लैब होगी।

    News Desk

    Related Posts

    योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….

    August 7, 2026

    रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

    August 7, 2026

    बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….

    August 7, 2026

    एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..

    August 7, 2026

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर बुनकरों के सम्मान और श्वोकल फॉर लोकलश् अभियान को मजबूत बनाने की अपील…..

    August 7, 2026

    मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 67.20 लाख माताओं और बहनों के खातों में डीबीटी के माध्यम से अंतरित किए 630.55 करोड़ रुपये…

    August 7, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और आईआईएम रायपुर के बीच एमओयू सुशासन, नीति निर्माण और साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा….

    August 7, 2026

    रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

    August 7, 2026

    बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ नियंत्रण को लेकर कान्फ्रेंस, प्रदेश में 18 अगस्त को टेबल टॉप और 20 अगस्त को होगी मॉक एक्सरसाइज….

    August 7, 2026

    एनडीएमए एवं एनडीआरएफ की संयुक्त बैठक सम्पन्न…..

    August 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.