Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»Breaking News»भारत में कोरोना के 7383 एक्टिव केस, 24 घंटे में 10 लोगों की मौत
    Breaking News

    भारत में कोरोना के 7383 एक्टिव केस, 24 घंटे में 10 लोगों की मौत

    News DeskBy News DeskJune 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत में कोरोना के 7383 एक्टिव केस, 24 घंटे में 10 लोगों की मौत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारत में कोरोना का गदर जारी है। हर दिन कोरोना मरीजों की मौत हो रही है। बीते 24 घंटे में 10 कोरोना मरीजों ने जान गंवाई है। सबसे ज्यादा केरल में 5 लोगों की मौत हुई है। जबकि दिल्ली में 3 और महाराष्ट्र में एक मरीज की मौत हुई है। वहीं जनवरी से अब तक कोरोना से 97 मरीजों की जान जा चुकी है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, देश में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 7383 पहुंच गई है। केरल में सबसे अधिक एक्टिव मरीज है। यहां मरीजों की संख्या 2007 है। दूसरे नंबर पर गुजरात है। यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 1441 है, जबकि 747 एक्टिव मरीजों की संख्या के साथ पश्चिम बंगाल तीसरे नंबर है।

    राजधानी दिल्ली में भी कोरोना का कहर जारी है। नई लहर में दिल्ली में कोरोना वायरस से पहली बार एक दिन में तीन लोगों की मौत हुई है। कोरोना से दिल्ली में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में जिन तीन लोगों की मौत हुई है उनमें दो महिला और एक पुरुष शामिल है। 57 वर्षीय महिला को मधुमेह, फेफड़े की समस्या थी। 57 वर्षीय पुरुष को मधुमेह, फेफड़े की समस्या थी। वहीं, 83 वर्षीय महिला को मधुमेह, उच्च रक्तचाप, फेफड़े की समस्या थी।

    हालांकि, कोरोना के सक्रिय मरीजों में तीन दिन से गिरावट देखी गई है। शनिवार को सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 672 रह गई। कोई नया मामला भी दर्ज नहीं किया गया। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के कोविड डैशबोर्ड के अनुसार, 24 घंटे में 212 मरीजों ने कोरोना को मात दी। दिल्ली में एक जनवरी से अब तक 1960 कोरोना के मरीज सामने आए हैं जिनमें से 11 मरीजों की मौत हो गई। देश में दिल्ली कोरोना के कुल मामलों में दूसरे नंबर पर है।

    News Desk

    Related Posts

    मथुरा में खुदाई के दौरान भरभराकर गिरे 6 मकान, 3 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे

    June 15, 2025

    तीन देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, कनाडा में G7 समिट में भी होंगे शामिल

    June 15, 2025

    केदारनाथ धाम में हेलीकॉप्टर क्रैश, 7 लोगों की मौत

    June 15, 2025

    राजा रघुवंशी हत्याकांड: राज और सोनम एक-दूसरे को बता रहे मास्टरमाइंड, परिवार ने उठाई नार्को टेस्ट की मांग

    June 14, 2025

    इजरायल-ईरान युद्ध: नेतन्याहू ने पीएम मोदी को लगाया फोन, पश्चिम एशिया के ताजा हालात पर की चर्चा

    June 14, 2025

    इजरायल पर ईरान ने किया खतरनाक पलटवार, तेल अवीव और अन्य शहरों पर बरसाई 150 मिसाइलें

    June 14, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ में कोरोना से पहली मौत की पुष्टि, अस्पताल से सीधे मुक्तिधाम लाया गया शव, परिवार को किया जाएगा क्‍वारंटीन

    June 15, 2025

    श्रमिक परिवारों के सशक्तिकरण और उत्थान के लिए समर्पित है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

    June 15, 2025

    छत्तीसगढ़ की शिक्षा में एक साहसिक छलांग

    June 15, 2025

    CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास और अधोसंरचना विस्तार पर हुई चर्चा….

    June 15, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Amrit Niwas , Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur Chhattisgarh
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.