Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»Breaking News»करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्टअटैक
    Breaking News

    करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्टअटैक

    News DeskBy News DeskJune 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्टअटैक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून को हार्ट अटैक से निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक, इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में पोलो खेलते समय संजय को दिल का दौरा पड़ा और वे अचानक से गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर उन्हें नहीं बचा पाए।

    इस घटना से पहले गुरुवार को ही अहमदाबाद में बड़ा विमान हादसा हुआ था, जिसमें 242 लोगों की मौत हुई थी। इस दुर्घटना को लेकर संजय कपूर ने सोशल मीडिया पर दुख जताया था। संयोग देखिए, कुछ घंटों बाद खुद उनकी भी दुखद मृत्यु की खबर आई। यह एक ऐसा दिन रहा, जिसने देश को गहरे सदमे में डाल दिया एक ओर विमान हादसा, दूसरी ओर एक नामी उद्योगपति की मैदान में अचानक मौत।

    यूके में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला दृश्य सामने आया, जब संजय कपूर पोलो खेलते समय घोड़े से नीचे गिर गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संजय कपूर उद्योग जगत की जानी-मानी हस्ती थे और उन्हें पोलो का गहरा शौक था। वो सोना कॉमस्टार कंपनी के चेयरमैन थे और हमेशा फिटनेस और एक्टिव लाइफस्टाइल में विश्वास रखते थे।

    संजय कपूर की शादी 2003 में बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर से हुई थी। इस रिश्ते से उनके दो बच्चे हुए समायरा और कियान है। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और 2016 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद संजय कपूर ने 2017 में प्रिया सचदेव से शादी की, जिससे उन्हें एक बेटा अजारियस हुआ, जो अभी सिर्फ 7 साल का है। पिछले आठ सालों से वह प्रिया के साथ जीवन व्यतीत कर रहे थे।

    News Desk

    Related Posts

    अहमदाबाद विमान हादसा: घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे पीएम मोदी, घायलों से की मुलाकात

    June 13, 2025

    इजराइल ने ईरान पर किया बड़ा हमला, न्यूक्लियर साइट्स को बनाया निशाना

    June 13, 2025

    अहमदाबाद विमान हादसा: सड़कों पर बिखरीं जली हुई सैकड़ों लाशें, कोई जिंदा नहीं बचा

    June 12, 2025

    अहमदाबाद विमान हादसा: राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी ने जताया दुख

    June 12, 2025

    अहमदाबाद विमान हादसा: पूर्व सीएम विजय रुपाणी का निधन

    June 12, 2025

    अहमदाबाद में एयर इंडिया का पैसेंजर विमान क्रैश, 242 यात्री थे सवार

    June 12, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    15 जून से आदिवासी अंचलों में सरकार चलाएगी विशेष अभियान, आदिवासियों का घर-घर पहुंचकर बनाया जाएगा आयुष्मान कार्ड

    June 14, 2025

    रायपुर में मानसून 15 के बाद पहुंचने के आसार

    June 14, 2025

    ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरी बहन गंभीर रूप से घायल

    June 13, 2025

    बर्खास्त 2621 बीएडधारी सहायक शिक्षकों के समायोजन का आदेश जारी

    June 13, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Amrit Niwas , Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur Chhattisgarh
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.