Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»बालोद जिले में झारखंड से काम की तलाश में दल्लीराजहरा पहुंचे 2 मजदूरों की ट्रेन से कटकर मौत
    छत्तीसगढ़

    बालोद जिले में झारखंड से काम की तलाश में दल्लीराजहरा पहुंचे 2 मजदूरों की ट्रेन से कटकर मौत

    News DeskBy News DeskJune 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बालोद जिले में झारखंड से काम की तलाश में दल्लीराजहरा पहुंचे 2 मजदूरों की ट्रेन से कटकर मौत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बालोद
     छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां मजदूरी करने झारखंड से दल्लीराजहरा आए 2 मजदूरों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में 2 मजदूर घायल हुए हैं। हादसा दल्लीराजहरा-कुसुमकसा रेलवे लाइन का है।

    बताया जा रहा है कि झारखंड से मजदूरी के लिए आए 11 युवक रेलवे लाइन पर दल्लीराजहरा से पैदल चलते हुए कुसुमकसा की ओर जा रहे थे। रास्ते में थकावट के कारण पांच मजदूर रेलवे पटरी पर बैठ गए। इसी दौरान युवकों को नींद आ गई। सुबह 4 बजे के करीब ट्रेन के आने पर पटरी से उठ पाते ही चार युवक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिनमें से दो की मौके पर मौत हो गई, वहीं दो घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है।

    सभी 11 युवक झारखंड के निवासी बताए जा रहे हैं, जो मजदूरी के सिलसिले में दल्लीराजहरा क्षेत्र में आए थे। इनके अन्य छह साथी आगे निकल गए थे, जो हादसे से बच गए। घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

    11 मजदूर पहुंचे थे दल्लीराजहरा, 7 आगे निकल चुके थे

    पुलिस के अनुसार झारखंड से आए 11 मजदूर दल्लीराजहरा पहुंचे थे और सभी पटरी के सहारे पैदल चलते हुए अपने सामान के साथ आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान थकान की वजह से चार मजदूर रेलवे ट्रैक पर ही सो गए, जबकि बाकी 7 मजदूर उनसे कुछ दूरी पर आगे निकल चुके थे।

    जब उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो सोए हुए साथियों को आवाज देकर जगाने की कोशिश की, लेकिन इससे पहले ही वहां 2 युवकों के ऊपर से ट्रेन गुजर गई।

    कई हिस्सों में बिखर गया शरीर, पटरी पर फैला था सामान

    हादसे की सूचना मिलते ही जब रेलवे और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो दृश्य बेहद भयावह था। ट्रेन से कटने के कारण दोनों युवकों के शव कई हिस्सों में बंट चुके थे, जबकि 2 अन्य युवक पटरी के किनारे तड़पते हुए मिले। आसपास उनका सामान, मोबाइल और बैग बिखरे पड़े थे। जिन्हें दल्लीराजहरा पुलिस ने मौके से जब्त कर लिया है।

    दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर, घायलों का चल रहा इलाज

    दल्लीराजहरा सीएसपी डॉ. चित्रा वर्मा ने बताया कि हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। सूचना मिलते ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। घायल मजदूरों ने बताया कि वे झारखंड से आए हैं।

    पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और अन्य मजदूरों से पूरी जानकारी ली जा रही है। मृतकों के शवों को मरच्यूरी में शिफ्ट कर दिया गया है और मामले की जांच प्रक्रिया जारी है।

    मृतकों के नाम-

        कृष्णा राय, उम्र -20 वर्ष, निवासी-लक्ष्मणपुर, थाना-चपचाची, जिला-धनबाद, झारखंड
        ढिल्लू राय, उम्र-19 वर्ष, निवासी-लक्ष्मणपुर, थाना-चपचाची, जिला-धनबाद, झारखंड

     

    News Desk

    Related Posts

    महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

    August 8, 2026

    उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी….

    August 8, 2026

    ’देवलसुर्रा में विकास कार्यों को मिली नई गति, आंगनबाड़ी भवन और सांस्कृतिक मंच का हुआ भूमिपूजन’: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    August 8, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    August 8, 2026

    पीडीएस प्रणाली में पारदर्शिता के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल- रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम‘ का शुभारंभ…

    August 8, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया पौधारोपण, बोले हरियाली बढ़ेगी तो पर्यावरण भी स्वस्थ और सुंदर बनेगा….

    August 8, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

    August 8, 2026

    उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी….

    August 8, 2026

    ’देवलसुर्रा में विकास कार्यों को मिली नई गति, आंगनबाड़ी भवन और सांस्कृतिक मंच का हुआ भूमिपूजन’: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    August 8, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    August 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.