Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»देश»रायपुर : केंद्रीय गोंड़ महासभा धमधागढ़ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
    देश

    रायपुर : केंद्रीय गोंड़ महासभा धमधागढ़ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    By February 12, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रायपुर : केंद्रीय गोंड़ महासभा धमधागढ़ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    समाज के सहयोग से उत्तरदायित्व का निर्वहन करने में सफल रहूंगा

    आदिवासी लोकनायक बिरसा मुण्डा की प्रतिमा लगाने 25 लाख रूपए की घोषणा

    गोंड़वाना भवन दुर्ग में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 50 लाख रूपए की घोषणा

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जिला मुख्यालय दुर्ग के सिविल लाइन स्थित कचना धुरवा देवालय परिसर में केंद्रीय गोंड़ महासभा धमधागढ़ द्वारा आयोजित मंत्री एवं विधायकों के सम्मान तथा अमर शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस समारोह में शामिल हुए।

    मुख्यमंत्री साय का समारोह में गांेड़ समाज द्वारा गौर सिंग मणित मुकुट पहनाकर और धनुष बाण भेंट कर पारम्परिक ढ़ंग से सम्मान किया गया। समाज द्वारा मुख्यमंत्री जी को मोतीचूर के लड्डुओं से भी तौला गया।

    कार्यक्रम में खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल एवं विधायक डोमन लाल कोरसेवाड़ा, गजेंद्र यादव एवं ललित चंद्राकर तथा केंद्रीय गांेड़ महासभा धमधगढ़ के अध्यक्ष एम.डी. ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी और समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह सम्मान आप सभी का सम्मान है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों की सेवा के लिए जिस विश्वास के साथ मुझे जिम्मेदारी सौंपी है, मुझे उम्मीद है कि मैं समाज के सहयोग से इस उत्तरदायित्व का निर्वहन करने में सफल रहूंगा।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी को पूरा करने की शुरूआत कर दी है। इसी कड़ी में प्रदेश के गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया है।

    सुशासन दिवस के अवसर पर किसानों को विगत वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 के धान के बकाया बोनस राशि के रूप में 3716 करोड़ रूपए किसानों के खाते में अंतरण किया गया है। वन क्षेत्रों में रहने वाले तेंदूपत्ता संग्राहकों से प्रति मानक बोरा 5 हजार 500 रूपए में तेन्दूपत्ता की खरीदी की जाएगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी की गांरटी के मुताबिक प्रदेश सरकार महतारी वंदन योजना के तहत अगले माह से पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1 हजार रूपए देने जा रही है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा जनआस्था के अनुरूप विगत 22 जनवरी को अयोध्या में 5 सौ वर्षों उपरांत प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई है।

    प्रदेशवासियों की आस्था को ध्यान में रखते हुए सरकार शीघ्र ही रामलला दर्शन योजना लागू करने जा रही है। मुख्यमंत्री साय ने गोंड़ समाज के पदाधिकारियों की मांग पर गोंड़वाना भवन दुर्ग में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 50 लाख रूपए और दुर्ग नगर के राजेंद्र पार्क चौक में आदिवासियों के लोक नायक बिरसा मुंडा की प्रतिमा लगाने के लिए 25 लाख रूपए की घोषणा की।

    मोदी जी के गारंटी में किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के तथा 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से धान की खरीदी का वादा किया गया है। वर्तमान में किसानों को समर्थन मूल्य का भुगतान किया गया है। अंतर की राशि के भुगतान के लिए मुख्य बजट में 10 हजार करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। किसानों को अंतर की राशि का भुगतान जल्द ही किया जाएगा।

    गौरतलब है कि बिरसा मुंडा एक महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक थे। वह झारखंड के बांगा गांव में जन्मे थे। उनकी शौर्यगाथाएं भारतीय इतिहास में अमिट चिह्न के रूप में अंकित हैं।

    उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और आदिवासी समुदायों के अधिकारों की रक्षा की। आदिवासी संगठनों की स्थापना की और लोगों को जागरूक करने का काम किया।

    बिरसा मुंडा का जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है, जो हमें दिखाता है कि एक संघर्षशील व्यक्ति किसी भी असंभव चुनौती का मुकाबला कर सकता है।

    वे हमेशा याद रखे जाएंगे, उनका जन्म गोंड़ आदिवासी परिवार में हुआ था। बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों की तानाशाही और उत्पीड़न से लोगों को मुक्त कराने के लिए संघर्ष किया। उनके प्रेरणादायी विचार और क्रांतिकारी कार्य आज भी हमारे लिए मार्गदर्शन का कार्य कर रहे हैं।

    समारोह में शामिल होने के पूर्व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिविल लाईन चौक पर गोंड़वाना वीरांगना महारानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

    कार्यक्रम स्थल पर काली मंदिर में मां काली की पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों की खुशहाली के लिए आर्शीवाद लिया।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नारायणपुर को मिली जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नई शाखा, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने किया नवीन भवन का लोकार्पण….

    June 16, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का असरः बैल चराते किसान की एक कॉल पर प्रशासन ने घर पहुंचकर सुलझाई समस्या…..

    June 16, 2026

    नैनो यूरिया और नैनो डीएपी से किसान मनोहर यादव की खेती बनी अधिक लाभकारी…..

    June 16, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली ग्रामीण परिवारों की तस्वीर, 84 हजार से अधिक परिवारों को मिला पक्का आशियाना…..

    June 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.