Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»जसविंदर आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा… BF सहित 8 आरोपियों ने मृतिका के साथ किया था ये काम, जानकर हो जाएंगे दंग
    छत्तीसगढ़

    जसविंदर आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा… BF सहित 8 आरोपियों ने मृतिका के साथ किया था ये काम, जानकर हो जाएंगे दंग

    News DeskBy News DeskJune 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जसविंदर आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा… BF सहित 8 आरोपियों ने मृतिका के साथ किया था ये काम, जानकर हो जाएंगे दंग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    रायपुर राजेंद्र नगर इलाके में छह मंजिला बिल्डिंग से युवती के कूदकर जान देने की वजह का खुलासा हो गया है। युवती को पूर्व प्रेमी काफी परेशान कर रहा था। साथ ही वर्तमान पुरुष मित्र और अन्य लोग मिलकर उसे धमका रहे थे। इससे भयभीत होकर युवती ने खुदकुशी कर ली।

    इस आत्महत्या के मामले में पुलिस ने युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें जसविंदर के पूर्व और वर्तमान ब्वायफ्रेंड के अलावा चार युवतियां भी शामिल हैं।
    आठ लाख रुपये के कर्ज ने छीनी चैन की नींद

    पुलिस की जांच में सामने आया है कि जसविंदर और आरोपियों के बीच करीब 8 लाख रुपये का लोन लिया गया था, लेकिन दुकान बंद हो जाने के बाद सभी आरोपी लगातार जसविंदर पर पैसे लौटाने का दबाव बना रहे थे। मानसिक और शारीरिक रूप से की जा रही यह प्रताड़ना जसविंदर के लिए असहनीय हो गई थी।
    दोनों ब्वायफ्रेंड्स के बीच में फंसी रही जसविंदर

    पुलिस के अनुसार जसविंदर फिलहाल नीरज मजूमदार नामक युवक के साथ रिश्ते में थी, जबकि उनके पूर्व ब्वायफ्रेंड का नाम प्रशांत लांडे है। दोनों युवकों के बीच लगातार तनाव चल रहा था, जिसका प्रभाव जसविंदर पर पड़ रहा था।
    मंगलवार दोपहर को प्रशांत ने जसविंदर को फोन कर पैसों की मांग की। फिर अन्य साथियों से भी फोन करवाया। नीरज भी लगातार जसविंदर पर दबाव बना रहा था कि वह प्रशांत से बात न करे।
    कॉलोनी पहुंचे आरोपी

    शाम होते-होते सभी आरोपी जसविंदर की कॉलोनी पहुंच गए। उनके साथ चार युवतियां रोशनी साहू उर्फ तन्नू, साबिया परवीन, तिलोत्मा पांडेय और नेहा यादव भी थीं। सभी ने मिलकर जसविंदर को नीचे बुलाने की कोशिश की। वह नहीं आई तो वे उसके अपार्टमेंट की ओर बढ़े। जसविंदर स्थिति बिगड़ती देख छत पर चली गई। वहां दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद जसविंदर ने छत से छलांग लगा दी।
    पुलिस ने सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार

    घटना के तुरंत बाद पुलिस ने सभी आठ आरोपियों नीरज मजूमदार, प्रशांत लांडे, आकाश वैष्णव, दीपक पाटले और चार युवतियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के लिए उकसाने और मानसिक प्रताड़ना की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

    News Desk

    Related Posts

    राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ, प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी

    August 10, 2026

    श्सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..

    August 10, 2026

    स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में जिले के प्रभारी एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे ध्वजारोहण…..

    August 10, 2026

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा, इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पंडवानी ने बांधा समां….

    August 10, 2026

    रामलला दर्शन योजना से साकार हो रही श्रद्धालुओं की आस्था, कबीरधाम जिले के 898 श्रद्धालुओं ने किए अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ के दर्शन, निःशुल्क यात्रा से मिल रही आत्मिक संतुष्टि….

    August 10, 2026

    कैबिनेट सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सुधारात्मक उपायों पर की चर्चा….

    August 10, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का जिला स्तरीय शुभारंभ, प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी

    August 10, 2026

    श्सेवानिवृत्ति के दिन ही मिले सभी स्वत्व देयक और सम्मानजनक विदाई – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े…..

    August 10, 2026

    स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में जिले के प्रभारी एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे ध्वजारोहण…..

    August 10, 2026

    रामलला दर्शन योजना से साकार हो रही श्रद्धालुओं की आस्था, कबीरधाम जिले के 898 श्रद्धालुओं ने किए अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ के दर्शन, निःशुल्क यात्रा से मिल रही आत्मिक संतुष्टि….

    August 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.