Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»पाक में आखिर सेना की ही चली, सत्ता में बैठने को तैयार नवाज शरीफ; इमरान की पार्टी ने मान ली हार…
    विदेश

    पाक में आखिर सेना की ही चली, सत्ता में बैठने को तैयार नवाज शरीफ; इमरान की पार्टी ने मान ली हार…

    By February 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पाक में आखिर सेना की ही चली, सत्ता में बैठने को तैयार नवाज शरीफ; इमरान की पार्टी ने मान ली हार…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्तान को लेकर कहा जाता है कि वहां सेना की ही चलती है और वही लोकतंत्र के नाम पर प्रयोग करती रही है कि किसे कमान दी जाए और कौन विपक्ष में बैठे।

    इस बार भी पाकिस्तान में ऐसा ही होता दिख रहा है। 265 सीटों वाली पाकिस्तान की संसद के लिए हुए चुनाव में इमरान खान की पार्टी पीटीआई समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सबसे ज्यादा 101 सीटों पर जीते हैं।

    इसके बाद भी वह अब विपक्ष में बैठने को तैयार है, जबकि 75 सीटें ही जीतने वाले नवाज शरीफ चौथी बार देश के पीएम बन सकते हैं। उन्हें 54 सीटें जीतने वाली पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का भी समर्थन मिल रहा है। इसके अलावा कुछ निर्दलीय टूट भी सकते हैं।

    माना जा रहा है कि नवाज शरीफ के लिए यह पूरी डील पाकिस्तानी सेना के चीफ आसिम मुनीर ने ही कराई है। पाक सेना का पूरा लक्ष्य यही है कि उसकी मुखालफत करने वाले और खुलकर उसके खिलाफ रैलियों में बोलने वाले इमरान खान वापस सत्ता में न लौटें।

    कहा जा रहा है कि इमरान को सत्ता से बाहर रखने के लिए ही आसिम मुनीर ने पूरी प्लानिंग की और नवाज शरीफ के लिए पीपीपी समेत कई दलों को राजी किया है कि वे समर्थन करें। यही नहीं पंजाब में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की ही सरकार बनने जा रही है।

    रविवार को पीपीपी और पीएमएल-एन के नेताओं की मीटिंग भीहुई। इस मीटिंग में केंद्र से लेकर राज्यों तक में सरकार बनाने पर मंथन हुआ और साझा मुद्दों पर सहमति बनी।

    यह मीटिंग बिलावल भुट्टो जरदारी के लाहौर आवास पर हुई। नवाज शरीफ के करीबी इरफान सिद्दीकी ने भी कहा है कि वह चौथी बार पीएम बनने जा रहे हैं, यह करीब-करीब तय हो गया है।

    उन्होंने कहा कि हम सबसे बड़ी पार्टी हैं और हमारे पास अधिकार है कि सरकार बनाने के लिए दावा करें। इसे लेकर अब कोई विवाद की गुंजाइश ही नहीं बची है।

    नवाज शरीफ के ही सत्ता में आने की पुष्टि इमरान खान की पार्टी पीटीआई के रवैये से भी हो रही है। इमरान की जगह पार्टी की कमान संभाल रहे चेयरमैन गौहर अली खान ने संकेत दिया है कि हम अपनी विचारधारा से समझौता नहीं करेंगे। इसकी बजाय विपक्ष में ही बैठ लेंगे।

    उन्होंने जियो न्यूज से कहा, ‘हम अपने स्टैंड से समझौता करने की बजाय विपक्ष में ही बैठना पसंद करेंगे। एक या दो दिन के अंदर हम अपनी रणनीति को लेकर आखिरी फैसला ले लेंगे।’ दरअसल सेना के दबाव में निर्दलीयों के बिखरने का संकट और ऐसी स्थिति में इमरान खान की पार्टी को सत्ता से दूर ही रहना होगा।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    समाज कल्याण विभाग की योजनाएं बनीं सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास का आधार….

    February 5, 2026

    महिला शक्ति और वनोपज का सफल संगम, हरिबोल स्व-सहायता समूह ने रचा आर्थिक सशक्तिकरण का उदाहरण….

    February 5, 2026

    पहचान भले ही अलग हो लेकिन सभी राज्यों की आत्मा एक भारत में हैं: राज्यपाल रमेन डेका…..

    February 5, 2026

    प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री के संकल्प से बस्तर में बदलाव की नई इबारत लिखी जा रही है: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    February 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.