Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»देश»रायपुर : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले को पर्यटन जिले के रूप में मिलेगी पहचान: संस्कृति मंत्री अग्रवाल…
    देश

    रायपुर : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले को पर्यटन जिले के रूप में मिलेगी पहचान: संस्कृति मंत्री अग्रवाल…

    By February 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अरपा महोत्सव में शामिल हुए संस्कृति मंत्री

    35.26 करोड़ रूपए की लागत के 70 विकास कार्याे का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

    पेण्ड्रा बाईपास सहित विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति की घोषणा

    संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि हमारी सरकार का लक्ष्य विकास की रोशनी हर घर तक पहुंचाना है।

    उन्होंने कहा कि गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं को प्राथमिकता में रखकर हमारी सरकार द्वारा नई-नई योजनाएं शुरू की जा रही हैं।

    उन्होंने कहा कि  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पर्यटन की संभावना से भरा जिला है। इस जिले को पर्यटन जिले के रूप में पहचान दिलाने के लिए पूरी कोशिश होगी।

    उन्होंने कहा कि यहां पर्यटन संभावनाओं के साथ-साथ विकास के अन्य सभी कार्य किए जाएंगे।

    मंत्री अग्रवाल आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गठन की चौथी वर्षगांठ पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित भव्य और वृहद अरपा महोत्सव के शुभारंभ अवसर को सम्बोधित कर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्य की जनता की ओर से जिला स्थापना की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

    उन्होंने जिले वासियों की बहुप्रतिक्षीत मांग एवं आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पेण्ड्रा बायपास की स्वीकृति एक माह के भीतर दिलाने का आश्वासन दिया।

    इस मौके पर उन्होंने 35.26 करोड़ रूपए की लागत के 70 विकास कार्याे का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की।

    संस्कृति मंत्री अग्रवाल ने अरपा महोत्सव में स्पोर्ट्स काम्पलेक्स की स्वीकृति दिलानेे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में विस्तरों की संख्या बढ़ाकर 50 बेड करने, मलनिया डेम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, आदिशक्ति दुर्गा मंदिर के विकास के लिए 25 लाख रूपए देने, राजमेर गढ़ को हिल स्टेशन के रूप में विकसित करने की घोषणा की।

    कार्यक्रम को स्वास्थ्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, क्षेत्रीय विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची समारोह को कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव और प्रबल प्रताप सिंह जुदेव ने भी संबोधित किया।  

    अरपा महोत्सव में छत्तीसगढ़ की लोकगीत-लोकसंगीत पर करमा, शैला नृत्य की प्रस्तुति के साथ ही स्कूली बच्चों और जाने-माने कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी।

    समारोह स्थल पर जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णदेव साय की गारंटी के साथ डबल इंजन सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना, श्री राम लला दर्शन योजना, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शिक्षित बेरोजगारों के हित में ऐतिहासिक फैसला, तेंदुपत्ता संग्रहण दर एवं बोनस बढ़ोतरी आदि की जानकारी के साथ ही एलईडी टीवी स्क्रीन पर योजनाओं-उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।

    आम लोगों के लिए विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजानाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी गई।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    खेल अनुशासन, ईमानदारी और लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : सांसद विजय बघेल

    August 31, 2026

    छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को किया सुदृढ़, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर….

    August 31, 2026

    प्लेसमेंट एजेंसी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रूपये की परफॉर्मेंस सिक्योरिटी राजसात….

    August 31, 2026

    विष्णु भैया की योजना बनी सावित्री का सहारा, आर्थिक चिंता से मिली राहत, महतारी वंदन की 31वीं किस्त से बढ़ा आत्मविश्वास, सावित्री बोलीं- “हर महीने की मदद बनी आत्मनिर्भरता का संबल”….

    August 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.