Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»MP NEWS- लोकमाता अहिल्या बाई के आदर्शों की गूंज देश-विदेश तक पहुंचेगी, बहनों के सशक्तिकरण को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री डॉ.यादव…
    मध्यप्रदेश

    MP NEWS- लोकमाता अहिल्या बाई के आदर्शों की गूंज देश-विदेश तक पहुंचेगी, बहनों के सशक्तिकरण को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री डॉ.यादव…

    News DeskBy News DeskMay 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    MP NEWS- लोकमाता अहिल्या बाई के आदर्शों की गूंज देश-विदेश तक पहुंचेगी, बहनों के सशक्तिकरण को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री डॉ.यादव…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का 31 मई को हो रहे महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन के लिए भोपाल आगमन हमारी बहनों के सशक्तिकरण और राष्ट्र हित सर्वोपरि के भाव को सशक्त बनाने का माध्यम बनेगा। प्रधानमंत्री जी के लोकमाता देवी अहिल्या बाई की त्रि-शताब्दी जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश आगमन से लोकमाता के सामाजिक प्रकल्पों की गूंज भी देश-विदेश में पहुंचेगी।

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में प्रधानमंत्री श्री मोदी के भोपाल आगमन के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने बैठक में दिए गए प्रजेंटेशन को देखा और की गई तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार 30 मई को जम्बूरी मैदान स्थित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन के लिए की गई तैयारियों का जायजा लेंगे।

    बैठक व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग, प्रदर्शनी स्थल और मंच व्यवस्था

    बैठक में महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन के आयोजन स्थल पर प्रतिभागियों के लिए बैठक व्यवस्था, उनके लिए पेयजल प्रबंध, पार्किंग, चलित शौचालय, कार्यक्रम स्थल पर मौसम के अनुकूल आवश्यक प्रबंध, मंच व्यवस्था और प्रदर्शनी स्थल के संबंध में निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सम्पन्न तैयारियों की जानकारी दी गई।

    बैठक में वरिष्ठ नेता और संगठन पदाधिकारी डॉ. महेन्द्र सिंह एवं श्री हितानंद शर्मा, सांसद श्री वीडी शर्मा, मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक श्री भगवानदास सबनानी, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    News Desk

    Related Posts

    प्रधानमंत्री श्री मोदी 31 मई को लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में करेंगे शिरकत

    May 30, 2025

    लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है सोशल मीडिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    May 30, 2025

    अहिल्या वाहिनी महिला बाइक रैली, नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    May 30, 2025

    MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डिजिटल मार्केटिंग कार्यशाला का किया शुभारंभ, कहा- लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है सोशल मीडिया….

    May 30, 2025

    MP NEWS- अहिल्या वाहिनी महिला बाइक रैली, नारी सशक्तिकरण का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….

    May 30, 2025

    MP News: रतलाम-नागदा मल्टीट्रैकिंग परियोजना को मिली मंजूरी, मध्यप्रदेश को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….

    May 30, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    रायपुर : बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक सम्पन्न

    May 31, 2025

    रायपुर : रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर विशेष लेख

    May 31, 2025

    विकसित कृषि संकल्प अभियान में किसानों से वैज्ञानिकों का सीधा संवाद

    May 31, 2025

    मुख्यमंत्री ने ‘सावरकर सौरभ’ स्मारिका का किया विमोचन

    May 31, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Amrit Niwas , Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur Chhattisgarh
    May 2025
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.