Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»MP News- स्वास्थ्य क्षेत्र में 49,990 करोड़ के निवेश प्रस्तावों की समीक्षा: डिप्टी CM ने कहा – प्रस्तावों को साकार करने हेतु दें आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग…
    मध्यप्रदेश

    MP News- स्वास्थ्य क्षेत्र में 49,990 करोड़ के निवेश प्रस्तावों की समीक्षा: डिप्टी CM ने कहा – प्रस्तावों को साकार करने हेतु दें आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग…

    News DeskBy News DeskMay 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    MP News- स्वास्थ्य क्षेत्र में 49,990 करोड़ के निवेश प्रस्तावों की समीक्षा: डिप्टी CM ने कहा – प्रस्तावों को साकार करने हेतु दें आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने निर्देश दिए हैं कि निवेशकों से नियमित संवाद सुनिश्चित किया जाए और प्रस्तावों को मूर्त रूप देने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि निवेशकों से चर्चा कर उनकी ऐसी आवश्यकताओं की पहचान की जाए जिनमें शासन या प्रशासन का सहयोग अपेक्षित है। उनके समाधान के लिए अंतरविभागीय समन्वय किया जाए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मंत्रालय में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र से संबंधित निवेश प्रस्तावों की वृहद समीक्षा की।

    उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने पूर्व निवेश नीति के पात्र निवेशकों को अनुदान वितरण के लिए प्रशासनिक औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हर क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं और प्रदेश को मेडिकल हब के रूप में विकसित किया जाए। बैठक में निवेश प्रस्तावों की प्रगति, भूमि उपलब्धता, नीति लाभ एवं प्रशासनिक सहयोग पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

    हर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विकास के लिये ठोस प्रावधान

    उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि नवीन हेल्थ सेक्टर इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पॉलिसी – 2025 में प्रदेश के हर क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विकास के लिये ठोस प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि कैटेगरी ‘B’ और ‘C’ शहरों के लिए प्राप्त प्रस्तावों के साथ-साथ वृहद परियोजनाओं पर सुनियोजित योजना बनाकर कार्य किया जाए।

    प्रदेश में अब तक स्वास्थ्य अधोसंरचना क्षेत्र के कुल 180 निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनकी कुल अनुमानित लागत 49,990 करोड़ रुपये है। इन प्रस्तावों में कैटेगरी ‘A’ के लिए 155 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनकी लागत 47,856 करोड़ रुपये है। कैटेगरी ‘B’ में 1,911 करोड़ रुपये लागत के 18 प्रस्ताव और कैटेगरी ‘C’ में 222 करोड़ रुपये के 7 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। आयुक्त लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा श्री तरुण राठी, संचालक प्रोजेक्ट श्री नीरज कुमार सिंह एवं एमपीआईडीसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    News Desk

    Related Posts

    MP NEWS: मंत्रालय परिसर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हुआ आत्मीय स्वागत, CM यादव ने कर्मठ राज्यकर्मियों को बताया प्रदेश की प्रगति का आधार…

    May 27, 2025

    MP News- लोकमाता अहिल्याबाई की 300वीं जयंती के अवसर पर होगा महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन, दो लाख महिलाएं होंगी शामिल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव….

    May 27, 2025

    MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक में वित्तीय अधिकार पुस्तिका 2025 को मिली मंजूरी, 1 जुलाई से होंगे लागू….

    May 27, 2025

    MP News- जल की हर बूंद में समाया है जीवन: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान को जन आंदोलन बनाने का किया आह्वान….

    May 27, 2025

    MP News: दतिया और सतना को मिली हवाई सेवा की सौगात: प्रधानमंत्री मोदी करेंगे वर्चुअल लोकार्पण, तीर्थ यात्रियों को मिलेगा बड़ा लाभ….

    May 27, 2025

    MP NEWS- महिला सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रहा है मध्यप्रदेश, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते मजबूत कदम: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव….

    May 27, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    CG News: पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर आज मुख्यमंत्री निवास में विचार संगोष्ठी का आयोजन….

    May 29, 2025

    CG News- विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना साकार करने सभी अधिकारी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता से करें कार्य: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    May 29, 2025

    रायगढ़ में चर्च में सभा लगाने वालों ने तोड़ा हनुमान मंदिर, आक्रोशित ग्रामीणों ने चर्च में फहराया भगवा ध्वज

    May 28, 2025

    अधिकारी, कर्मचारी और सहकारी संस्थाओं के प्रबंधकों ने की 26 करोड़ से ज्यादा की हेराफेरी, 11 आरोपी गिरफ्तार

    May 28, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Amrit Niwas , Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur Chhattisgarh
    May 2025
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.