Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»पाकिस्तान में जेल से ही ‘खेल’, इमरान खान ने कैसे जीत लिया युवाओं का दिल…
    विदेश

    पाकिस्तान में जेल से ही ‘खेल’, इमरान खान ने कैसे जीत लिया युवाओं का दिल…

    By February 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पाकिस्तान में जेल से ही ‘खेल’, इमरान खान ने कैसे जीत लिया युवाओं का दिल…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान इस समय जेल में हैं।

    तीन मामलों में सजा होने की वजह से वह चुनाव भी नहीं लड़ पाए। यहां तक कि उनकी पार्टी का निशान तक जब्त कर लिया गया औऱ इसलिए उनकी पार्टी के नेताओं को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतरना पड़ा।

    हालांकि चुनाव में प्रदर्शन की बात करें तो इमरान खान का ही प्रदर्शन अव्वल बताया जा रहा है। वहीं नवाज शरीफ पर चुनाव में धांधली के आरोप लग रहे हैं।

    इसके अलावा नवाज को आर्मी का पसंदीदा माना जाता है। फिलहाल अभी चुनाव के पूरे नतीजे सामने नहीं आए हैं। हालांकि जीत का दावा पीएमएल-एन और पीटीआई दोनों ही कर रहे हैं। इमरान खान ने भी विक्ट्री स्पीच दी है। 

    रिपोर्ट्स पर गौर करें तो इमरान खान को युवाओं का जमकर समर्थन मिला है। कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले युवा बड़ी संख्या में इमरान खान के साथ जुड़े थे।

    एक लॉ स्टूडेंट ने कहा, हम सुबह से शाम तक  नतीजों को देख रहे थे। हालांकि अपने ग्रुप के नेताओं के नाम और उनके निशान याद रखना बेहद मुश्किल काम है। सबको अलग-अलग निशान मिले हैं।

    बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भी शुक्रवार को ही जीत का ऐलान कर दिया है। उनका दावा है कि 95 सीटों के साथ उनकी पार्टी सबसे आगे है और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है।

    वहीं बात करें बिलावल भुट्टो की पीपीपी की तो वह किंगमेकर की भूमिका में हैं। हालांकि पीपीपी नवाज शरीफ के नाम पर समर्थन नहीं देगी।

    ऐसे में सवाल उठता है कि पीएमएल-एन अगर सरकार बनाती भी है तो क्या शहबाज शरीफ फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे?

    शुक्रवार शाम चार बजे तक की बात करें तो इमरान के ग्रुप को सबसे ज्यादा 92 सीटें मिली थीं। बता दें कि 2022 में ही इमरान खान की सरकार गिर गई थी।

    इशके बाद अगस्त में उनपर चुनाव लड़ने से प्रतिबंध लगा दिया गया। जानकारों का कहना है कि पाकिस्तान में इतनी ज्यादा संख्या में निर्दलीय सांसदों की वजह से सरकार में स्थिरता लाना मुश्किल होगा।

    वहीं इमरान खान के समर्थकों ने सोशळ मीडिया का जमकर इस्तेमाल किया था। इसका प्रभाव भी देखने को मिला। यहां इमरान के समर्थक लोगों को पोलिंग बूथ तक जाने का रास्ता तक सोशल मीडिया पर बता रहे थे।

    हालांकि चुनाव के दिन इंटरनेट सेवा बंद होने की वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 

    क्यों मिला इमरान को इतना समर्थन
    इमरान को समर्थन मिलने की वजह है कि आवाम नहीं चाहती कि राजनीति में सेना का हस्तक्षेप रहे। ऐसे में नवाज शरीफ के खिलाफ लोगों ने वोट किया है।

    कुछ जानकारों का कहना है कि लंबे समय से आर्थिक  बदहाली से ऊब चुकी जनता ने सुधार की उम्मीद से इमरान खान का समर्थन किया।

    वहीं इमरान खान को जेल में डाल देने की वजह से उनके प्रति एक स्वाभाविक संवेदना पैदा हो गई। इमरान खान एक सिलेब्रिटी के रूप में भी युवाओं में पसंद किए जाते हैं। 

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    BMO/BPM एवं सेक्टर मेडिकल ऑफिसर्स की समीक्षा बैठक संपन्न*  

    June 12, 2026

    रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश…..

    June 12, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने स्व. सुरुज बाई खांडे जी की जयंती पर किया पुण्य स्मरण…..

    June 12, 2026

    छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग का विशेष अभियान: 350 वाहनों की जांच, 5.50 लाख का जुर्माना वसूला….

    June 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.