Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»3 सेकंड की मेहनत और महिला ने हफ्ते भर में कमा लिए 120 करोड़ रुपये, वीडियो में तरीका देख रह जाएंगे दंग…
    विदेश

    3 सेकंड की मेहनत और महिला ने हफ्ते भर में कमा लिए 120 करोड़ रुपये, वीडियो में तरीका देख रह जाएंगे दंग…

    By February 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    3 सेकंड की मेहनत और महिला ने हफ्ते भर में कमा लिए 120 करोड़ रुपये, वीडियो में तरीका देख रह जाएंगे दंग…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    तकनीक के तेजी से बदलते दौर और ऑनलाइन होती दुनिया में आजकल कमाई के कई साधन सामने आ गए हैं।

    लाखों लोग यूट्यूब, फेसबुक, टिकटॉक और इन्स्टाग्राम जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर वीडियो पोस्ट कर रोजाना अच्छा पैसा कमा रहे हैं।

    उनमें से कुछ सफल लोगों की कमाई तो करोड़ों रुपये में जा पहुंची है। चीन की एक महिला ने ऐसा ही करके एक हफ्ते में 120 करोड़ रुपये की कमाई की है।

    चीन की महिला झेंग जियांग आज सोशल मीडिया पर एक सनसनी बनकर उभरी हैं, जिन्होंने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लीक से हटकर वीडियो कंटेंट तैयार किया।

    इससे ना केवल उनके फॉलोअर्स और दर्शक बढ़े बल्कि उन्होंने करोड़ों रुपये भी कमा डाले। झेंग जियांग ने चीन के ऑनलाइन उत्पाद प्रचार में क्रांति ला दी है। 

    चीनी टिकटॉक कहे जाने वाले प्लेटफॉर्म पर जियांग के 50 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह इस प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन प्रोडक्ट की चंद सेकंड में त्वरित समीक्षा करती हैं।

    वह मात्र तीन सेकंड तक ही किसी उत्पाद को दिखाती हैं और उसके बारे में बताती हैं। यही तरकीब उनकी सफलता का रहस्ट है।

    इन्स्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में दिख रहा है कि जियांग कपड़ों के कई उत्पाद की ऑनलाइन समीक्षा कर रही हैं। इस दौरान वह एक प्रोडक्ट पर तीन सेकंड से ज्यादा नहीं रुकती हैं।

    वीडियो में दिख रहा है कि उनके सामने एक-एक कर प्रोडक्ट लाया जा रहा है और वह उसे डब्बे से निकालकर उस प्रोडक्ट के बारे में कुछ बता रही हैं और तुरंत उसे रख दे रही हैं। इतना करने में उन्हें सिर्फ तीन सेकंड का वक्त लग रहा है। किसी-किसी प्रोडक्ट को तो वो दो सेंकड में ही निपटा दे रही हैं।

    लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान, झेंग जियांग की सहायक उन्हें एक-एक करके विभिन्न वस्तुओं से भरे नारंगी बक्से सौंपती है।

    कुछ ही मिलीसेकंड में, वह हरेक उत्पाद को उठाती हैं, कैमरे के सामने उसका संक्षेप में विवरण देती हैं, उसकी कीमत बताती हैं और तुरंत उसे हटा देती हैं।

    यह सब केवल तीन सेकंड (प्रति उत्पाद) में होता है। ग्राहकों को रिझाने और प्रोडक्ट के बारे में जानकारी देने की उनकी इस काबिलियत की वजह से उन्हें हर सप्ताह करीब 120 करोड़ रुपये की कमाई हो रही है।

    कम समय में प्रोडक्ट दने की उनकी अदा के चीनी ग्राहक कायल हो गए हैं।

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एम्बुलेंस बनी जन्मस्थली : 108 संजीवनी एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी, मां-बेटी दोनों स्वस्थ….

    October 7, 2025

    प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना वनांचल के घर हुए रोशन: उपभोक्ता बने ‘ऊर्जादाता’…

    October 7, 2025

    ‘बस्तर राइजिंग’ अभियान 8 अक्टूबर से होगा प्रारंभ: बस्तर की प्रतिभा, संस्कृति और संभावनाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

    October 7, 2025

    राष्ट्रीय सम्मेलन के सुझाव पर क्रियान्वयन करेगी राज्य सरकार: कृषि मंत्री रामविचार नेताम….

    October 7, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    October 2025
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.