Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»समझौते के लिए पहुंचा इंजीनियर पति, पत्नी ने कहा- पहले ईसाई धर्म अपनाओ
    छत्तीसगढ़

    समझौते के लिए पहुंचा इंजीनियर पति, पत्नी ने कहा- पहले ईसाई धर्म अपनाओ

    News DeskBy News DeskMay 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    समझौते के लिए पहुंचा इंजीनियर पति, पत्नी ने कहा- पहले ईसाई धर्म अपनाओ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर
    चकरभाठा क्षेत्र के बोदरी में रहने वाले इंजीनियर का पत्नी से मतभेद चल रहा है। पत्नी की शिकायत पर मध्यप्रदेश पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले मुकदमे से बचने पति अपनी पत्नी से समझौता करने पहुंचा। पत्नी ने पहले ईसाई धर्म अपनाने की शर्त रख दी। इससे परेशान पति ने पूरे मामले की शिकायत चकरभाठा थाने में की है। इस पर पुलिस ने शून्य में मामला दर्ज किया है। इसे जांच के लिए मध्यप्रदेश भेजा जाएगा। चकरभाठा क्षेत्र के बोदरी स्थित गोल्डन पार्क कॉलोनी में रहने वाले इंजीनियर मयंक पांडेय (36) की शादी मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिला अंतर्गत आमाडांड निवासी रंजना पांडेय से 2019 में हुई।

    पारिवारिक विवाद के चलते उनकी पत्नी मायके चली गई। उसने अनुपपुर के महिला थाने में दहेज प्रताड़ना की शिकायत की। इस पर पुलिस ने मयंक और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले को न्यायालय में पेश किया।

    धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव
    मयंक ने बताया कि 10 मार्च को न्यायालय में उसकी पेशी थी। पेशी के दौरान उसने पत्नी को आपसी समझौता कर नए सिरे से परिवार बसाने की बात कही। पत्नी ने उसे बताया कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कुम्हारी स्थित मुख्यमंत्री डीएव्ही स्कूल की प्रिंसपल ने उसका धर्म परिवर्तन करा दिया है। उसने पति को ईसाई धर्म परिवर्तन करने पर समझौता करने की बात कही। उसकी शर्तों को सुनकर वह सदमे में आ गया। घर आकर इंजीनियर ने परिजन से इस संबंध में चर्चा की। उसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना मध्यप्रदेश का होने के कारण शून्य में मामला दर्ज किया है। इसे जांच में लिए मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिला भेजा जाएगा।

    धर्म परिवर्तन कराने पर हर व्यक्ति के पीछे मिलेंगे 20 हजार
    पीड़ित इंजीनियर ने बताया कि उसकी पत्नी ने धर्म परिवर्तन करने पर 50 हजार रुपये और अच्छी जगह पर नौकरी दिलाने का प्रलोभन दिया था। दूसरों का धर्म परिवर्तन कराने पर उसे हर व्यक्ति के पीछे 20 हजार रुपये दिलाने की बात कही थी। उसने धर्म परिवर्तन के लिए कुम्हारी में पदस्थ प्रिंसपल से मिलने के लिए कहा था। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

     

    News Desk

    Related Posts

    पुरुष हॉकी फाइनल में ओडिशा ने जीता स्वर्ण पदक…..

    April 1, 2026

    एलपीजी बुकिंग संख्या में आई कमी, आपूर्ति व्यवस्था धीरे-धीरे हो रही सामान्य…..

    April 1, 2026

    पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार…

    April 1, 2026

    पुरुष फुटबॉल : छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल ने फाइनल में बनाई जगह, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन…

    April 1, 2026

    मंत्री नेताम ने बलरामपुर जिले के लिए वर्चुअल रूप से 9 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी…

    April 1, 2026

    दूध बेचने से लेकर पहला करियर गोल्ड जीतने तकः जम्मू-कश्मीर के हमाम हुसैन की प्रेरणादायक कहानी…..

    April 1, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पुरुष हॉकी फाइनल में ओडिशा ने जीता स्वर्ण पदक…..

    April 1, 2026

    एलपीजी बुकिंग संख्या में आई कमी, आपूर्ति व्यवस्था धीरे-धीरे हो रही सामान्य…..

    April 1, 2026

    पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार…

    April 1, 2026

    पुरुष फुटबॉल : छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल ने फाइनल में बनाई जगह, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन…

    April 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.