Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»CG NEWS: मुख्यमंत्री साय की ऐतिहासिक घोषणा- पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना को मिला नया जीवन, 5,000 किसान होंगे लाभान्वित…
    छत्तीसगढ़

    CG NEWS: मुख्यमंत्री साय की ऐतिहासिक घोषणा- पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना को मिला नया जीवन, 5,000 किसान होंगे लाभान्वित…

    News DeskBy News DeskMay 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    CG NEWS: मुख्यमंत्री साय की ऐतिहासिक घोषणा- पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना को मिला नया जीवन, 5,000 किसान होंगे लाभान्वित…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: गरियाबंद जिले के सुदूर वनांचल मड़ेली में आज एक ऐतिहासिक क्षण उस समय आया, जब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 45 वर्षों से अधूरी पड़ी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना को पूरा करने की घोषणा की। यह घोषणा न केवल एक अधूरे वादे की पूर्णता है, बल्कि क्षेत्र के हजारों किसानों के सपनों की भी पुनर्स्थापना है।

    1977 में प्रारंभ हुई इस योजना को घुनघुट्टी नाला पर बांध बनाकर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया था, लेकिन 1980 में वन अधिनियम लागू होने के कारण वन एवं पर्यावरणीय स्वीकृति न मिलने से कार्य अधर में लटक गया। इसके बाद की कई सरकारों ने इस ओर गंभीर पहल नहीं की, और किसानों की आशाएं धीरे-धीरे धुंधली पड़ती गईं।

    परंतु मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मुद्दे को प्राथमिकता में लिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पर्यावरणीय स्वीकृति देकर वर्षों पुरानी इस परियोजना को जीवनदान दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने सुशासन तिहार समाधान शिविर में इस बहुप्रतीक्षित स्वीकृति की घोषणा की, जिसे सुनकर उपस्थित जनसमूह ने हर्षोल्लास से वातावरण गुंजायमान कर दिया।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह सिर्फ एक परियोजना नहीं, बल्कि किसानों के संघर्ष, प्रतीक्षा और उम्मीद की जीत है। यह सुशासन तिहार का असली अर्थ है – लोगों के जीवन में वास्तविक बदलाव लाना। इस निर्णय से न केवल क्षेत्र के किसानों को स्थायी सिंचाई सुविधा मिलेगी, बल्कि फसल उत्पादन और किसानों की आर्थिक स्थिति में भी व्यापक सुधार होगा, जिससे क्षेत्र में समग्र विकास की नई धारा बहेगी।

    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय ने चौपाल में अपने हाथों से दो युवाओं को पहनाया हेलमेट

    May 9, 2025

    मुख्यमंत्री साय ने अटल डिजिटल केंद्र का किया अवलोकन

    May 9, 2025

    WAVES 2025: युवाओं ने रचा कीर्तिमान, रेत पर नहीं, रंगों में रचा सपना, भारत को मिला गोल्ड और सिल्वर मेडल….

    May 9, 2025

    CG NEWS: मुख्यमंत्री साय का बच्चों से आत्मीय संवाद, आंगनबाड़ी में बांटी टॉफियां और पूछा हालचाल…

    May 9, 2025

    CG NEWS: सुशासन तिहार के माध्यम से समस्याओं का हो रहा समाधान, जनता के बीच पहुंच रही सरकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    May 9, 2025

    CG News: सड़क सुरक्षा को बढ़ावा: सीएम विष्णु देव साय ने पहनाया हेलमेट, कहा- ‘जान है कीमती, हेलमेट जरूर लगाएं’…

    May 9, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री साय ने चौपाल में अपने हाथों से दो युवाओं को पहनाया हेलमेट

    May 9, 2025

    मुख्यमंत्री यादव ने किया 3 दिवसीय राज्य स्तरीय आदि शिल्पग्राम महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ: कहा- जनजातीय कला और कलाकारों पर है मां सरस्वती का आशीष….

    May 9, 2025

    MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागरिक सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए की बैठक….

    May 9, 2025

    मुख्यमंत्री साय ने अटल डिजिटल केंद्र का किया अवलोकन

    May 9, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Amrit Niwas , Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur Chhattisgarh
    May 2025
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.