Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»मालदीव के साथ हो गया ‘खेला’, चीन ने अपने जाल में फंसाया; भारत से दूरी बनाते ही मुइज्जू के आए बुरे दिन…
    विदेश

    मालदीव के साथ हो गया ‘खेला’, चीन ने अपने जाल में फंसाया; भारत से दूरी बनाते ही मुइज्जू के आए बुरे दिन…

    By February 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मालदीव के साथ हो गया ‘खेला’, चीन ने अपने जाल में फंसाया; भारत से दूरी बनाते ही मुइज्जू के आए बुरे दिन…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पिछले कुछ महीनों में भारत से दूरी बनाने वाले मालदीव के बुरे दिन शुरू हो गए हैं।

    चीन के करीब जाते ही अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने मालदीव को कड़ी चेतावनी दी है। मालदीव ने चीन से भारी कर्ज लिया है, जिससे वह उसके जाल में फंस गया है। 

    इस बीच, आईएमएफ ने अलर्ट करते हुए कहा है कि मालदीव ऋण संकट के उच्च जोखिम में है। उल्लेखनीय है कि मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने अपने देश से भारतीय सेना को बाहर करने का अल्टीमेटम दिया है।

    वहीं, मालदीव को चीन ने अभी और कर्ज देने का वादा भी किया है। पिछले कुछ दशकों में चीन ने पाकिस्तान, श्रीलंका समेत कई देशों को भारी-भरकम कर्ज दे रखा है, जिसकी वजह से इन देशों की इकॉनमी बुरी हालत में पहुंच गई। 

    अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने मालदीव के विदेशी ऋण की जानकारी तो नहीं दी, लेकिन कहा कि तत्काल नीति समायोजन की जरूरत है। आईएमएफ ने मालदीव की अर्थव्यवस्था की समीक्षा के बाद कहा, “महत्वपूर्ण नीतिगत बदलावों के बिना, कुल राजकोषीय घाटा और सार्वजनिक ऋण ऊंचा रहने का अनुमान है। मालदीव में बाहरी और समग्र कर्ज संकट का उच्च जोखिम बना हुआ है।”

    मालदीव में भारत समेत दुनियाभर से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। पर्यटन मालदीव की अर्थव्यवस्था का लगभग एक तिहाई हिस्सा है। जबकि योजनाबद्ध हवाई अड्डे के विस्तार और होटलों में वृद्धि से विकास को बढ़ावा मिलने का अनुमान है, आईएमएफ ने कहा है कि परिदृश्य को लेकर अनिश्चितता अधिक बनी हुई है।

    मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन, जिन्होंने 2018 तक पांच साल तक शासन किया था, ने निर्माण परियोजनाओं के लिए बीजिंग से भारी उधार लिया था। विश्व बैंक के अनुसार, मालदीव को 2021 में उसके 3 बिलियन डॉलर से अधिक के विदेशी ऋण का 42 प्रतिशत चीन को देना बाकी है।

    वहीं, अब पिछले कुछ दिनों में मालदीव ने चीन से ज्यादा करीबी बढ़ाई है। मोहम्मद मुइज्जू ने हाल ही में चीन का दौरा किया था, जहां उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात भी की थी। इस मुलाकात में पर्यटन समेत 20 समझौतों पर दोनों देशों के बीच सहमति बनी थी।

    ‘मालदीव से विदेशी सैन्य टुकड़ी को जल्द वापस भेजा जाएगा’
    वहीं, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने बुधवार को कहा है कि मालदीव अपनी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाकर जल्द ही उस बिंदु पर पहुंच जाएगा जहां किसी ”विदेशी” सैन्य टुकड़ी की उपस्थिति नहीं होगी। उन्होंने कुछ सप्ताह पहले भारत से मांग की थी कि वह मालदीव से अपने सैनिकों को वापस बुला ले।

    भारत विरोधी रुख अपनाकर सत्ता में आए मुइज्जू ने एक दिन पहले घोषणा की थी कि मालदीव पानी के भीतर सर्वेक्षण करने के लिए देश की क्षमताओं को बढ़ाने के अलावा समुद्री, हवाई और स्थलीय क्षेत्रों सहित अपने सभी क्षेत्रों पर स्वायत्त नियंत्रण बनाए रखेगा।

    चीन समर्थक नेता के रूप में देखे जा रहे मुइज्जू ने राष्ट्रपति के रूप में अपने पहले संबोधन में कहा था कि भारतीय सैन्य कर्मियों के पहले समूह को 10 मार्च से पहले मालदीव से वापस भेज दिया जाएगा और शेष दो विमानन प्लेटफॉर्म पर तैनात सैन्य कर्मियों की 10 मई से पहले वापसी हो जाएगी।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    खेल अधोसंरचना का विस्तार युवाओं को नई ऊर्जा और अवसर देता है — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 28, 2026

    युवाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स से जोड़ने की पहल: मुख्यमंत्री ने क्लाइंबिंग वॉल स्टेडियम का किया शुभारंभ….

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इचकेला की बालिका क्रिकेट खिलाड़ियों को किया सम्मानित: क्रिकेट किट प्रदान कर बढ़ाया उत्साह….

    March 28, 2026

    अरपा तट से विकास को नई रफ्तार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 29 मार्च को बिलासपुर में ₹26.93 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास……

    March 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.