Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»पति के शव को बनाया ‘ममी’, 4 सालों तक उसके साथ सोती रही महिला; देवता को खुश करने गुप्त अनुष्ठान भी किए…
    विदेश

    पति के शव को बनाया ‘ममी’, 4 सालों तक उसके साथ सोती रही महिला; देवता को खुश करने गुप्त अनुष्ठान भी किए…

    By February 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पति के शव को बनाया ‘ममी’, 4 सालों तक उसके साथ सोती रही महिला; देवता को खुश करने गुप्त अनुष्ठान भी किए…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    एक महिला ने 2020 में अपने पति की मौत के बाद उसके शव को ममी बनाया और फिर उसके साथ लगभग चार साल तक सोती रही।

    उसने पति की लाश के साथ वो सबकुछ किया मानो वह जिंदा हो। रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने देवता को खुश करने के लिए गुप्त अनुष्ठान भी किए।

    महिला चार बच्चों की मां बताई जा रही है। उसने इन चार सालों में रस्म के दौरान अपने बच्चों को डराया था कि यह बात किसी को न बताए। बात न मानने पर उन्हें अनाथ आश्रम या पागलखाने भेजने की धमकी दी।

    घटना रूस की बताई जा रही है। महिला का नाम स्वेतलाना (50) है। यह महिला चार बच्चों की मां है। समाचार साइट 78.ru के अनुसार, दिसंबर 2020 में घरेलू विवाद के बाद उसके पति व्लादिमीर (49) बेहोश हो गया था और उसकी मौत हो गई थी।

    स्वेतलाना ने देखा कि उसका पति चार घंटे तक फर्श पर बेसुध पड़ा है। पहले उसे लगा कि वह नाटक कर रहा है। कुछ घंटों बाद ही उनकी बड़ी बेटी को संदेह हुआ कि कुछ गड़बड़ है। जब जांच की तो मालूम हुआ कि उसके पति की मौत हो गई है।

    बच्चों को धमकाया
    न्यूयॉर्क टाइमस की रिपोर्ट में कहा गया है, “महिला ने अपने पति के शव को कंबल में लपेटा और उसे अपने कमरे में ले गई। फिर उसने अपने बच्चों को उनके पिता के बारे में सवाल पूछने से मना कर दिया।”

    फिर उसने पति की लाश को ममी में बदला और फिर अपने बेडरूम में रख दिया। महिला लगभग चार सालों तक पति की लाश के साथ सोती रही। उसने अपने बच्चों को चेतावनी देती थी कि वे किसी को न बताएं, अन्यथा उन्हें अनाथालय या पागलखाने में भेज देगी।

    राज कैसे खुला
    मामला पिछले गुरुवार को तब खुला जब एक सामाजिक कार्यकर्ता स्वेतलाना के बच्चों – 11 साल के जुड़वां लड़के और आठ और 17 साल की दो लड़कियों का हालचाल जानने के लिए घर पहुंचा था। जब उसे बच्चों की बातों से संदेह हुआ तो उसने पुलिस को फोन पर बुला लिया।

    घर की तलाशी ली गई, तो पुलिस को कई गुप्त वस्तुएं मिलीं, जिनमें ममीकृत पति के पैरों पर मिस्र का क्रॉस, टैरो कार्ड, ताबीज और जानवरों की खोपड़ी मिली।

    पकड़ी गई तो बताया सच
    स्वेतलाना ने पुलिस को बताया कि उसने यह सबकुछ मिस्र के देवता को खुश करने के लिए किया था।

    उसने कहा कि उसके पति की भी यही इच्छा थी कि उसके मरने के बाद उसके शव को संरक्षित करके गुप्त अनुष्ठान किए जाएं।

    पुलिस अब महिला के मानसिक स्वास्थ्य की जांच कर रही है। साथ ही बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य का भी मूल्यांकन किया जा रहा है।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    खेल अधोसंरचना का विस्तार युवाओं को नई ऊर्जा और अवसर देता है — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 28, 2026

    युवाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स से जोड़ने की पहल: मुख्यमंत्री ने क्लाइंबिंग वॉल स्टेडियम का किया शुभारंभ….

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इचकेला की बालिका क्रिकेट खिलाड़ियों को किया सम्मानित: क्रिकेट किट प्रदान कर बढ़ाया उत्साह….

    March 28, 2026

    अरपा तट से विकास को नई रफ्तार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 29 मार्च को बिलासपुर में ₹26.93 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास……

    March 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.