Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»CG CRIME: सरकारी नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…
    छत्तीसगढ़

    CG CRIME: सरकारी नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

    News DeskBy News DeskMay 1, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    CG CRIME: सरकारी नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    खैरागढ़. सरकारी नौकरी का सपना संजोए पांच लोगों को दो ठगों ने ऐसा फांस लिया कि न केवल उनका सपना चकनाचूर हो गया, बल्कि उनकी सालों की कमाई भी ठगों की जेब में चली गई। यह मामला खैरागढ़ जिले के गंडई थाना क्षेत्र का है, जहां रायपुर और बलौदाबाजार से पकड़े गए दो आरोपियों ने शिक्षक, चपरासी और लेबर इंस्पेक्टर जैसे पदों पर नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से कुल ₹37 लाख 67 हजार 900 की ठगी की है।

    यह मामला तब शुरू हुआ जब पांडातराई निवासी संतोष देवांगन, जो वर्ष 2022 में स्वास्थ्य विभाग के जीवन दीप समिति में कार्यरत थे और जीवन दीप कर्मचारी कल्याण संघ के कोषाध्यक्ष भी थे, रायपुर संगठन के पंजीयन कार्य से गए थे। वहीं उनकी मुलाकात बिशेसर ध्रुव नाम के व्यक्ति से हुई।

    बिशेसर ने खुद को मंत्रालय से जुड़े प्रभावशाली लोगों से संपर्क वाला बताते हुए दावा किया कि वह लोगों को सरकारी नौकरी दिलवा चुका है और संतोष की भी नौकरी लगवा सकता है। उसने लेबर इंस्पेक्टर की नौकरी के लिए ₹20 लाख, शिक्षक पद के लिए ₹15 लाख और चपरासी के लिए ₹8 लाख की मांग की।

    संतोष देवांगन ने यह प्रस्ताव अपने परिवार और रिश्तेदारों से साझा किया। इस बातचीत के बाद उनकी बहन संजू देवांगन, रिश्तेदार विद्या, त्रिलोक और विवेक देवांगन भी इस योजना से प्रभावित हुए और नौकरी पाने की उम्मीद में बिशेसर ध्रुव के झांसे में आ गए। 25 दिसंबर 2022 को गंडई में संजू के घर सभी एकत्र हुए और बिशेसर ने सभी को छह महीने में नौकरी लगवा देने का पक्का भरोसा दिया।

    बात केवल वादों पर ही नहीं रुकी। इसके बाद अलग-अलग तारीखों में सभी ने मिलकर बिशेसर और उसके साथी रायपुर निवासी भुवनेश देवांगन को मिलाकर कुल ₹37 लाख 67 हजार 900 रुपये दे दिए। इस रकम में कुछ राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की गई और कुछ नकद रूप में गंडई, रायपुर और धमधा में दी गई। संतोष देवांगन ने अकेले ₹11.67 लाख, संजू ने ₹4 लाख, विद्या ने ₹11.5 लाख, त्रिलोक ने ₹8.5 लाख और विवेक ने ₹2 लाख आरोपियों को दिए।

    जब समय बीतने के बाद भी किसी की नौकरी नहीं लगी और टालमटोल होने लगी तब संदेह गहराया। संतोष ने जब पैसा वापस मांगा तो आरोपी बिशेसर ने उसे दो चेक थमा दिए , एक ₹10 लाख का और दूसरा ₹3.5 लाख का। इसी तरह भुवनेश देवांगन ने भी ₹2 लाख का एक चेक दिया, लेकिन ये चेक भी केवल धोखे का हिस्सा निकले, क्योंकि रकम वापस नहीं मिली और न ही कोई नियुक्ति पत्र आया।

    आखिरकार 27 अप्रैल 2025 को संतोष देवांगन ने गंडई थाने में पूरे घटनाक्रम की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने थाना गंडई पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की। कार्रवाई करते हुए टीम ने रायपुर और बलौदाबाजार से दोनों आरोपियों को धरदबोचा। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में दोनों ने अपने अपराध को स्वीकार किया।

    पहले भी ठगी के मामले में जेल जा चुका है आरोपी भुवनेश

    जांच में यह भी सामने आया कि भुवनेश देवांगन पहले भी बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाने में ₹38 लाख की ठगी के एक मामले में गिरफ्तार हो चुका है और फिलहाल जमानत पर बाहर था। उस मामले में भी सरकारी नौकरी का झांसा देकर बड़ी रकम ऐंठी गई थी और उस पर धोखाधड़ी के साथ-साथ जालसाजी की गंभीर धाराएं भी दर्ज हैं। फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। खैरागढ़ पुलिस अब इस पूरे रैकेट की गहराई से जांच कर रही है कि कहीं और कितने लोगों को इस तरह ठगा गया है।

    News Desk

    Related Posts

    प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी: मुख्यमंत्री साय

    February 6, 2026

    समाज कल्याण विभाग की योजनाएं बनीं सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास का आधार….

    February 5, 2026

    महिला शक्ति और वनोपज का सफल संगम, हरिबोल स्व-सहायता समूह ने रचा आर्थिक सशक्तिकरण का उदाहरण….

    February 5, 2026

    पहचान भले ही अलग हो लेकिन सभी राज्यों की आत्मा एक भारत में हैं: राज्यपाल रमेन डेका…..

    February 5, 2026

    प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री के संकल्प से बस्तर में बदलाव की नई इबारत लिखी जा रही है: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    February 5, 2026

    छत्तीसगढ़ ने प्रधानमंत्री आवास योजना में रचा राष्ट्रीय कीर्तिमान: चालू वित्तीय वर्ष 2025–26 में मात्र 10 माह 4 दिवस की अवधि में छत्तीसगढ़ में देश में सर्वाधिक 5 लाख प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण पूर्ण….

    February 5, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी: मुख्यमंत्री साय

    February 6, 2026

    समाज कल्याण विभाग की योजनाएं बनीं सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास का आधार….

    February 5, 2026

    महिला शक्ति और वनोपज का सफल संगम, हरिबोल स्व-सहायता समूह ने रचा आर्थिक सशक्तिकरण का उदाहरण….

    February 5, 2026

    पहचान भले ही अलग हो लेकिन सभी राज्यों की आत्मा एक भारत में हैं: राज्यपाल रमेन डेका…..

    February 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.