Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»बीजापुर जिले में माओवादियों के खिलाफ सुरक्षा बल का बड़ा अभियान जारी, टीम ने 12 किमी की खड़ी चढ़ाई चढ़कर माओवादियों के ठिकाने तक पहुंची
    छत्तीसगढ़

    बीजापुर जिले में माओवादियों के खिलाफ सुरक्षा बल का बड़ा अभियान जारी, टीम ने 12 किमी की खड़ी चढ़ाई चढ़कर माओवादियों के ठिकाने तक पहुंची

    News DeskBy News DeskApril 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बीजापुर जिले में माओवादियों के खिलाफ सुरक्षा बल का बड़ा अभियान जारी, टीम ने 12 किमी की खड़ी चढ़ाई चढ़कर माओवादियों के ठिकाने तक पहुंची
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जगदलपुर
    सुरक्षा बल ने माओवादियों के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई को सातवें दिन भी जारी रखा है। बीजापुर जिले में तेलंगाना सीमा पर चल रहे इस अभियान में सुरक्षा बल के जवान कर्रेगुट्टा पहाड़ की 12 किमी की खड़ी चढ़ाई चढ़कर माओवादियों के सबसे सुरक्षित ठिकाने तक जा पहुंचे हैं। रविवार को पहाड़ी के ऊपर अभियान जारी रहा।

    पहाड़ी से माओवादियों के डंप सामान, बंकर और आइईडी मिलने की बात सामने आ रही है। पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने अभियान के दूसरे दिन तीन माओवादियों को ढेर करने की बात कही थी। इसके बाद से पुलिस की ओर से कोई भी अधिकृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि अभियान पूरा होने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

    कर्रेगुट्टा नहीं नड़पल्ली की पहाड़ी पर मिली गुफा

    सुरक्षा बल को जो गुफा मिली है वह कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर नहीं बल्कि उसके पास ही स्थित दूसरी पहाड़ी नड़पल्ली पर मिली है। कुछ समाचार पत्रों की ओर से दावा किया जा रहा था कि जवानों को कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर गुफा मिली है। अब कहा जा रहा है कि जिस नड़पल्ली की पहाड़ी पर गुफा मिली है वहां ग्रामीण पूजा-पाठ करने जाते हैं।

    पहाड़ी पर मिली प्राकृतिक गुफा में स्थित है शिवलिंग।

    हिड़मा ने ग्रामीणों को दी थी चेतावनी- मैं पहाड़ी पर बैठा हूं, सबको ठिकाने लगा दूंगा

    पहाड़ी की तलहटी पर बसे ग्रामीणों ने बताया कि कुछ माह पहले हिड़मा ने ग्रामीणों से धमकाते हुए कहा था कि मैं पहाड़ी पर बैठा हूं, चाहे कितने भी जवान आ जाए सबको ठिकाने लगा दूंगा।

    दूसरी ओर पिछले माह माओवादियों के तेलुगू भाषा में लिखे पत्र में भी कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर बड़ी संख्या में आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगाए जाने की बात कहते हुए ग्रामीणों को चेताया गया था कि पहाड़ी पर ना आएं।

    इसी सूचना के आधार पर ही फोर्स को शंका हुई कि कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर माओवादियों का संभावित ठिकाना हो सकता है। एनटीआरओ (राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन) के उपग्रहों व मानवरहित ड्रोन से की गई निगरानी में भी माओवादी दिखे थे।

    News Desk

    Related Posts

    जनशताब्दी एक्सप्रेस में युवक को अचानक पड़ा दिल का दौरा, स्टेशन में 3 घंटे से पड़ा रहा शव

    June 14, 2025

    भाटापारा में एक चलती वैन में भीषण आग, मची अफरा-तफरी

    June 14, 2025

    रायगढ़ में नये मरीन ड्राइव के निर्माण के लिए भारी विरोध के बावजूद तोड़फोड़ अभियान की शुरुआत

    June 14, 2025

    MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ऐलान – 19 जून से शुरू होगा मूंग-उड़द उपार्जन के लिए पंजीयन, किसानों को मिलेगा उनकी फसल का वाजिब मूल्य…

    June 14, 2025

    MP News- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का निर्देश – प्रदेश में आमजन की सुविधा के लिए यूनिफाइड पोर्टल सिस्टम की होगी शुरूआत…

    June 14, 2025

    MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भारतीय किसान संघ अध्यक्ष ने की मुलाकात, मूंग-उड़द खरीदी के निर्णय पर जताया आभार…

    June 14, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जनशताब्दी एक्सप्रेस में युवक को अचानक पड़ा दिल का दौरा, स्टेशन में 3 घंटे से पड़ा रहा शव

    June 14, 2025

    भाटापारा में एक चलती वैन में भीषण आग, मची अफरा-तफरी

    June 14, 2025

    रायगढ़ में नये मरीन ड्राइव के निर्माण के लिए भारी विरोध के बावजूद तोड़फोड़ अभियान की शुरुआत

    June 14, 2025

    MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ऐलान – 19 जून से शुरू होगा मूंग-उड़द उपार्जन के लिए पंजीयन, किसानों को मिलेगा उनकी फसल का वाजिब मूल्य…

    June 14, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Amrit Niwas , Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur Chhattisgarh
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.