Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»धर्म»आज का राशिफल 27 अप्रैल 2025
    धर्म

    आज का राशिफल 27 अप्रैल 2025

    News DeskBy News DeskApril 27, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आज का राशिफल 27 अप्रैल 2025
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मेष राशि:
    आपके लिए आज का दिन उम्मीदों से भरा रहेगा। आपके कामकाजी जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। आपकी पदोन्नति या नई नौकरी मिलने के योग हैं। आपके जीवन में खुशहाली आएगी। आप किसी बड़ी संपत्ति में निवेश करेंगे। आपके आय में वृद्धि होगी साथ ही आप आमदनी के नए अवसर भी खोजेंगे। आपके कार्यों में देरी हो सकती है, लेकिन आप अपने परिवार और कामकाज में संतुलन बनाएंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। आपके बीच सामंजस्य बढ़ेगा।
    शुभ रंग- सफेद
    शुभ अंक- 7

    वृष राशि:
    आज आपका दिन खास रहेगा। आज आप कुछ नई बातें सीखेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए अच्छा समय है। आज आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। इस दौरान आपको अपने कौशल के दम पर नौकरी मिलेगी। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपको लग्जरी चीजों का लाभ उठाने का भरपूर मौका मिलेगा।‌ आज आपको बहुत ही समझदारी से आगे बढ़ना होगा, विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
    शुभ रंग- ग्रे
    शुभ अंक- 1

    मिथुन राशि:
    आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह आपको प्रसन्नता होगी। समस्याओं से घबराने के बजाय उनको सुलझाने की कोशिश करें। जो चीजें महत्वपूर्ण हैं उनको खुद ही संभालें और जरूरत हो तो किसी अनुभवी की सलाह भी लें। जो चीजें महत्वपूर्ण हैं उनको खुद ही संभालें और जरूरत हो तो किसी अनुभवी की सलाह भी लें।
    शुभ रंग- पीला
    शुभ अंक- 9

    कर्क राशि:
    आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपको जीवन में कुछ नए अवसर मिलेंगे। जो आपकी पर्सनल लाइफ के लिए अच्छे रहेंगे। अभी आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं या पदोन्नति पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं तो आपकी योजनाएं सफल होंगी। आज आप जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। थोड़ी और मेहनत से सफलता मिलेगी। आज आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन खुशहाल बना रहेगा।
    शुभ रंग- हरा
    शुभ अंक- 9

    सिंह राशि:
    आज का दिन उत्साह भरा होगा। इस राशि के लोगों को अपने विरोधियों से जीत हासिल होगी। आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आज आपको कर्जमाफी का लाभ भी मिल सकता है। आज हो सके तो नए कामों को शुरूआत कर दें, सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आज ऑफिस में कार्यों के प्रति अपने मत रखने में समस्या आएंगी, बेहतर यही होगा की आज आप अपनी राय देने से बचें। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान आज कैंसिल करना पड़ सकता है।
    शुभ रंग- नीला
    शुभ अंक- 6

    कन्या राशि:
    आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप आज आशावादी बने रहेंगे। आपका सोशल सर्किल बेहतर होगा। साथ ही दूसरों के साथ बातचीत करने के कौशल में भी सुधार होगा। आज आप किसी की मदद भी कर सकते हैं। सामने आयी समस्याओं को सुलझाने में आप सफल साबित होंगे। व्यापार में आज अधिक धन लाभ की संभावना है। जो नौकरी पाने के इच्छुक हैं उन्हें सफलता मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलेंगे। इस राशि के प्रतियोगिता परीक्षा देने वाले छात्रों को बेहतर परिणाम मिलेगा। आज आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
    शुभ रंग- गुलाबी
    शुभ अंक- 4

    तुला राशि:
    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए नई रणनीति बनाएंगे। इससे आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आपके किसी प्रोजेक्ट की प्रशंसा भी होगी। जो लोग काफी दिनों से नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उनके लिए दिन शुभ है। कोई अच्छी खबर मिलेगी। व्यावसायिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए यात्रा लाभकारी सिद्ध होगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
    शुभ रंग- केसरिया
    शुभ अंक- 3

    वृश्चिक राशि:
    आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आज आपको नई जानकारी मिलेगी, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आज कार्यों में बदलाव करने से बचे। अगर व्यवसाय में नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो उससे संबंधित और अधिक जानकारी हासिल करना जरूरी है। आज आपके घर में किसी आयोजन को लेकर उत्साह रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। किसी खेल प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
    शुभ रंग- ग्रे
    शुभ अंक- 3

    धनु राशि:
    आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज अचानक मित्र से मुलाकात होगी। आप उनसे करियर को लेकर विचार विमर्श भी करेंगे। मानसिक सुकून पाने के लिए धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताएंगे। आज आपको सुखद जीवन जीने के लिए कई अवसर मिलने वाले हैं। आप अपने लक्ष्यों को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। उन्हें पूरा करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी आज आपको खुश होने की वजह देंगे।
    शुभ रंग- लाल
    शुभ अंक- 5

    मकर राशि:
    आज का दिन आपके लिए कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। आज किसी खास प्रयोजन को लेकर यात्रा संबंधी प्रोग्राम बन सकता है। रिश्तेदारों के आने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह व आशीर्वाद अवश्य लें तथा उनका मान-सम्मान व आदर करें। आज आपको अपने व्यवहार में कुछ सुधार लाने की भी जरूरत है। मेडिकल के व्यवसाय से जुड़े लोगों को आज अधिक धन लाभ होगा।
    शुभ रंग- मैरुन
    शुभ अंक- 6

    कुंभ राशि:
    आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके कार्यों के लिए कारगर साबित होगी। दूसरों से उम्मीद करने के बजाय अपनी मेहनत और क्षमता पर विश्वास रखें, काम सुचारु रूप से बनते जाएंगे। आज सहज तरीके से अपने कार्यों को व्यवस्थित करते चलें। आज घर में शांति पूर्ण माहौल रहेगा। आप किसी जरूरत का सामान खरीदने मार्केट जायेंगे जहाँ आपकी मुलाकात किसी परिचित से होगी। जीवनसाथी आज आपसे अपने मन की बात शेयर करेंगे।
    शुभ रंग- काला
    शुभ अंक- 2

    मीन राशि:
    आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके बच्चे बिजनेस में आपका पूरा स्पोर्ट करेंगे। पूंजी के उचित निवेश के लिए आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। आज परिस्थिति को ठीक से समझने की कोशिश करेंगे तो आपको आसानी से हल मिल जाएगा। आज किसी विशेष स्थिति में अपने जीवनसाथी को सलाह जरूर दें। आज ऑफिस के किसी कार्य को पूरा करने में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। लेखकों को आज सम्मानित किया जा सकता है।
    शुभ रंग- नारंगी
    शुभ अंक- 1

    News Desk

    Related Posts

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    डीजीसीए द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की स्वीकृति से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 6, 2026

    स्थानीय जरूरतों और जन आकांक्षा के अनुरूप स्वीकृत होंगे विकास कार्य: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 6, 2026

    मनेंद्रगढ़ में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम से मरीजों को मिल रही है बड़ी राहत….

    February 6, 2026

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, बोले: खूब पढ़े-खूब बढ़े….

    February 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.