Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»देश»राजधानी से अधिक होगी वंदे भारत स्लीपर की रफ्तार, खूबियां भी भरमार; जानें कब होगी लॉन्च…
    देश

    राजधानी से अधिक होगी वंदे भारत स्लीपर की रफ्तार, खूबियां भी भरमार; जानें कब होगी लॉन्च…

    By February 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राजधानी से अधिक होगी वंदे भारत स्लीपर की रफ्तार, खूबियां भी भरमार; जानें कब होगी लॉन्च…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रेलवे जल्द वंदे भारत एक्सप्रेस का स्लीपर वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

    यह ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस की तुलना में अधिक रफ्ताप से चलेगी। वंदे भारत स्लीपर कोच का पहला प्रोटोटाइप मार्च तक तैयार होने की उम्मीद है।

    अधिकारियों ने कहा कि इसका परीक्षण अप्रैल में किया जाएगा और ट्रेन को 2025 के अंत तक चालू किया जाएगा।

    एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में डिजाइन की जा रही वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें यात्रा के समय में दो घंटे की कटौती करेंगी।”

    अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर आगे कहा, “स्लीपर वंदे भारत ट्रेन रात भर की यात्रा वाले मार्गों पर संचालित होगी। दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा में से किसी एक पर सबसे पहले चलेगी।

    ” वहीं, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “वंदे भारत स्लीपर, अमृत भारत और नमो भारत ट्रेनें यात्रियों के अनुभव को बदल रही हैं।”

    अधिकारी ने कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के समय पर भी चर्चा की जा रही है। अधिकारी ने कहा, “हम लोगों को उनके ऑफिस में समय बिताने के बाद ट्रेन की यात्रा को आरामदायक बनाने की योजना बना रहे हैं।”

    एक दूसरे अधिकारी ने कहा कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में आधुनिक इंटीरियर डिजाइन होंगे। अधिकारी ने कहा, ”इस ट्रेन में 16 कोच होंगे।

    टियर, 2 टियर और 1AC के कोच शामिल होंगे। ICF और बेंगलुरु स्थित भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) फैक्ट्री नए स्लीपर कोट का निर्माण कर रही है।”

    उन्होंने आगे कहा, “बर्थ, एयर डक्ट, केबल डक्ट, वॉशरूम के डिजाइन पर काम किया जा रहा है। वर्तमान में बीईएमएल आईसीएफ के लिए ऐसी दस ट्रेनों का निर्माण कर रहा है।”

    स्टेनलेस स्टील के बने हैं कोच
    वंदे भारत के कोच स्टेनलेस स्टील के बने हैं। इसलिए यह हल्के और मजबूत हैं। इसके कोच अधिकतम 160 से 200 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पर दौड़ाने के लिए बने हुए हैं।

    कोच में ऑटोमेटिक दरवाजे लगे हैं, जो मेट्रो के दरवाजे की तरह खुलते हैं। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेन के रुकने पर ही दरवाजे खुलते हैं। वंदे भारत के कोच वतानुकुलित हैं।

    ऑनबोर्ड वाईफाई की सुविधा होती है। प्रत्येक सीट के पास मोबाइल और लैपटॉप चार्ज करने के लिए चार्जिंग पॉइंट्स दिए गए हैं। इसमें जीपीएस प्रणाली लगी है, जिससे आने वाले स्टेशन और अन्य सूचनाओं की जानकारी यात्रियों को मिलती है।

    मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों की भी बढ़ेगी रफ्तार
    भारतीय रेल की मेल-एक्सप्रेस ट्रेन जल्द ही 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पटरियों पर दौड़ेगी। अब इनको वंदे भारत कोच के मानक के अनुसार बदला जाएगा।

    इसके कोच अधिकतम 160 से 200 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ाने के लिए बनाए गए हैं।

    मेल-एक्सप्रेस ट्रेन में दशकों पुराने लोहे के बने आईसीएफ कोच 110 किलोमीटर की गति से चलने के लिए डिजाइन किए गए थे, लेकिन भारतीय रेल के बेड़े में करीब 2200 मेल-एक्सप्रेस ट्रेन के पुराने कोच (आईसीएफ) को बदलने जा रही है।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    खेल अधोसंरचना का विस्तार युवाओं को नई ऊर्जा और अवसर देता है — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 28, 2026

    युवाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स से जोड़ने की पहल: मुख्यमंत्री ने क्लाइंबिंग वॉल स्टेडियम का किया शुभारंभ….

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इचकेला की बालिका क्रिकेट खिलाड़ियों को किया सम्मानित: क्रिकेट किट प्रदान कर बढ़ाया उत्साह….

    March 28, 2026

    अरपा तट से विकास को नई रफ्तार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 29 मार्च को बिलासपुर में ₹26.93 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास……

    March 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.