Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»Breaking News»आप 25 साल तक अध्यक्ष बने रहेंगे… अखिलेश यादव के तंज पर अमित शाह ने हंसते हुए दिया जवाब
    Breaking News

    आप 25 साल तक अध्यक्ष बने रहेंगे… अखिलेश यादव के तंज पर अमित शाह ने हंसते हुए दिया जवाब

    News DeskBy News DeskApril 2, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आप 25 साल तक अध्यक्ष बने रहेंगे… अखिलेश यादव के तंज पर अमित शाह ने हंसते हुए दिया जवाब
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। लोकसभा में बुधवार को वक्फ बोर्ड संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और गृहमंत्री अमित शाह के बीच मजेदार नोकझोंक देखने को मिली। दरअसल, सपा प्रमुख ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव में देरी पर तंज कसा था जिसका गृह मंत्री ने बेहद ही मजेदार जवाब दिया। अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा था कि जो पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करती है वह तय नहीं कर पा रही है कि अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा क्योंकि पार्टी में मुकाबला चल रहा है।

    अखिलेश के तंज पर जवाब देते हुए शाह ने कहा कि अखिलेश यादव ने मुस्कुराते हुए बात कही है, इसलिए मैं भी इस पर हंसते-हंसते जवाब देता हूं। सामने जितनी भी पार्टियां हैं वहां 5 लोगों को ही राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनना है, इसलिए जरा भी देर नहीं लगती। हमारे यहां 12 करोड़ लोग मिलकर चुनाव करते हैं, इसलिए देर हो जाती है। आपके यहां जरा भी देर नहीं लगेगी। मैं कह देता हूं कि आप (अखिलेश यादव) अगले 25 साल तक अध्यक्ष हो। अमित शाह के इस जवाब पर सदन में जमकर ठहाके लगे और अखिलेश यादव भी हाथ जोड़कर हंसते हुए नजर आए।

    अखिलेश यादव ने बुधवार को लोकसभा में यह भी कहा कि अपनी नाकामी पर पर्दा डालने के लिए सरकार वक्फ (संशोधन) विधेयक लाई और यह सत्तारूढ़ बीजेपी का ‘सियासी हठ’ है तथा उसकी सांप्रदायिक राजनीति का एक नया रूप’ है। उन्होंने विधेयक पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा कि वक्फ से जुड़े जिन मुद्दों पर फैसला लिया जाना था उन्हें इस विधेयक में अहमियत नहीं दी गई है। अखिलेश ने ‘नोटबंदी’ के केंद्र के फैसले पर तंज कसते हुए कहा कि बहुत तैयारी के साथ आये थे, फैसला लिया था कि आधी रात के बाद नोट नहीं चलेंगे, लेकिन अभी भी कितनी जगह से कितना रुपया निकल रहा।

    अखिलेश ने कहा कि वक्फ की जमीन से बड़ा मुद्दा वह जमीन है जिस पर चीन ने अपने गांव बसा लिए हैं। लेकिन कोई भी इस बाहरी खतरे पर सवाल-बवाल न करे, इसलिए यह विधेयक लाया गया। मंत्री जी (किरेन रीजीजू) उसी सीमावर्ती राज्य, अरूणाचल प्रदेश से आते हैं। वह बताएं कि कितनी जमीन पर चीन ने गांव बसा लिए हैं। वक्फ विधेयक बीजेपी का सियासी हठ है और यह बीजेपी की सांप्रदायिक राजनीति का एक नया रूप है। बीजेपी मुसलमान भाइयों की जमीन चिह्नित करने की कोशिश कर रही है। सरकार (वक्फ) जमीन को नियंत्रण में लेकर उसे पिछले दरवाजे से अपने लोगों को देना चाहती है।

     

     

    News Desk

    Related Posts

    कौन होगा दलाई लामा का उत्तराधिकारी, खुद धर्मगुरु ने कर दिया बड़ा ऐलान

    July 2, 2025

    अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, LG मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    July 2, 2025

    5 देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, सबसे पहले जाएंगे घाना

    July 2, 2025

    मध्यप्रदेश भाजपा को मिला नया अध्यक्ष, हेमंत खंडेलवाल को मिली प्रदेश की कमान

    July 1, 2025

    मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक का बड़ा ऐलान- सत्ता में आए तो RSS पर प्रतिबंध…

    July 1, 2025

    केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

    July 1, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    डीजीसीए द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की स्वीकृति से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 6, 2026

    स्थानीय जरूरतों और जन आकांक्षा के अनुरूप स्वीकृत होंगे विकास कार्य: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 6, 2026

    मनेंद्रगढ़ में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम से मरीजों को मिल रही है बड़ी राहत….

    February 6, 2026

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, बोले: खूब पढ़े-खूब बढ़े….

    February 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.