Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»राम मंदिर पर BBC की रिपोर्ट पक्षपाती और भड़काऊ, ब्रिटिश MP आगबबूला; संसद में निष्पक्षता पर बहस की मांग…
    विदेश

    राम मंदिर पर BBC की रिपोर्ट पक्षपाती और भड़काऊ, ब्रिटिश MP आगबबूला; संसद में निष्पक्षता पर बहस की मांग…

    By February 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राम मंदिर पर BBC की रिपोर्ट पक्षपाती और भड़काऊ, ब्रिटिश MP आगबबूला; संसद में निष्पक्षता पर बहस की मांग…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पिछले महीने 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम लला की भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह की BBC कवरेज की ब्रिटिश सांसद ने आलोचना की है और उसे पक्षपाती, भेदभावपूर्ण और भड़काऊ करार दिया है।

    कंजर्वेटिव सांसद बॉब ब्लैकमैन ने गुरुवार को हाउस ऑफ कॉमन्स में इस मुद्दे को उठाया है और ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन की निष्पक्षता पर बहस की मांग की है।

    कंजर्वेटिव सांसद बॉब ब्लैकमैन ने संसद के पटल पर कहा, “पिछले हफ्ते भारत में उत्तर प्रदेश में भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इससे दुनिया भर के हिंदुओं को बहुत खुशी हुई है लेकिन दुःख की बात है कि बीबीसी ने इसे   एक मस्जिद के विनाश स्थल पर बना हुआ बताया है और  यह भूल गया कि 2,000 वर्षों से भी अधिक समय से पहले तक वहां एक मंदिर था और मुसलमानों को मस्जिद बनाने के लिए शहर के निकट पांच एकड़ जगह आवंटित की गई है।”

    कंजर्वेटिव सांसद ने बीबीसी की निष्पक्षता और दुनिया भर में क्या चल रहा है इसका एक सभ्य रिकॉर्ड प्रदान करने में उसकी विफलता पर सदन में बहस का आह्वान किया। इस पर हाउस ऑफ कॉमन्स के नेता पेनी मोर्डौंट ने जवाब दिया कि हाल ही में बीबीसी की समीक्षा में बहुत महत्वपूर्ण “मुद्दे” उठाए गए हैं।

    बता दें कि बीबीसी ने राम लला की प्राण प्रतिष्ठा पर एक आलेख प्रकाशित किया था, जिसमें कहा गया था कि जहां मस्जिद ढहाई गई थी, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंदिर का उद्घाटन किया।

    इस पर बीबीसी को इतनी शिकायतें मिलीं कि उसे एक प्रतिक्रिया प्रकाशित करनी पड़ी, जिसमें कहा गया था, “कुछ पाठकों ने महसूस किया कि लेख हिंदुओं के खिलाफ पक्षपाती है और इसमें भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने हमारे द्वारा शीर्षक में यह रिपोर्ट करने पर भी आपत्ति जताई कि मंदिर 16वीं शताब्दी की मस्जिद की जगह पर बनाया गया था, जिसके बारे में हमने बताया कि इसे 1992 में हिंदू भीड़ ने ध्वस्त कर दिया था। हमारा मानना है कि जो कुछ हुआ उसका निष्पक्ष और सटीक विवरण होना चाहिए। हम इस बात से सहमत नहीं हैं कि यह लेख हिंदुओं का अपमान कर रहा है।”

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मिलीं जन-जन की शुभकामनाएं, जन्मदिन पर मुख्यमंत्री निवास बना उल्लास का केंद्र

    February 22, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निर्माणाधीन पुल के कार्य का किया औचक निरीक्षण….

    February 21, 2026

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की तत्परता से दो दिव्यांगों को मिली स्कूटी: दिव्यांग धरम सिंह पटेल और उलख राम पटेल चेहरे पर लौटी मुस्कान….

    February 21, 2026

    राज्य हज कमेटी एवं वक्फ बोर्ड के चेयरमेन ने दी मुख्यमंत्री को बधाई….

    February 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.