Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»Ladli Behna Yojana: सीएम डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान! लाडली बहना योजना की राशि में होगी बढ़ोतरी,कहा- हमने जो वादा किया था उसे पूरा करेंगे…
    मध्यप्रदेश

    Ladli Behna Yojana: सीएम डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान! लाडली बहना योजना की राशि में होगी बढ़ोतरी,कहा- हमने जो वादा किया था उसे पूरा करेंगे…

    News DeskBy News DeskMarch 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Ladli Behna Yojana: सीएम डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान! लाडली बहना योजना की राशि में होगी बढ़ोतरी,कहा- हमने जो वादा किया था उसे पूरा करेंगे…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल: मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया हैं। लाडली बहना योजना की राशि बढ़ाने लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने जो वादा किया था हम उसे पूरा करेंगे। हमारी सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा है।

    गुरुवार को एमपी विधानसभा के बजट सत्र का चौथा दिन रहा। सदन की कार्यवाही के बाद सीएम डॉ मोहन यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सबसे पहले मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी। इसके बाद उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की सफलता के साथ हमने बजट पेश किया। सरकार ने भी लोगों को साथ में रख के बजट बनाया हैं।

    कांग्रेस पर बोला हमला

    मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को लेकर हमने जो वादा किया वो टाइम से पहले पूरा किया। आज हमारी 24% प्रतिशत औद्योगिक विकास दर हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस के 56 साल में बजट 23 हजार करोड़ का था। हमने सिर्फ एक साल के लिए 4 लाख करोड़ रुपए का बजट बनाया है। हमारी सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है।

    लाडली बहना योजना की राशि बढ़ाने पर कही ये बात

    वहीं लाडली बहना योजना की राशि बढ़ाने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि हमने जो वादा किया था हम उसे पूरा करेंगे। आपको बता दें कि प्रदेश सरकार ने साल 2025-26 के बजट में लाडली बहना योजना के लिए 18 हजार 669 करोड़ का प्रावधान किया है। बुधवार को बजट भाषण में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि लाडली बहना योजना को अटल पेंशन योजना से जोड़ा जाएगा।

    अभी लाडली बहनों को मिल रहा 1250 रुपये

    गौरतलब है कि लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। यह महिला वर्ग को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है। प्रदेश की बीजेपी सरकार प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्हे हर महीने लाडली बहनों को आर्थिक मदद पहुंचा रही हैं।

    इस योजना के तहत पात्र बहनों को हर महीने 1250 रुपये की राशि दी जा रही है। शुरुआत में इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1000 रुपए की राशि मिलती थी, जो अब बढ़कर 1250 रुपए हो गई है। वहीं सरकार ने इसकी राशि को धीरे-धीरे आगे बढ़ाने का भी ऐलान किया है। एमपी में फिलहाल 1.27 करोड़ रजिस्टर्ड लाडली बहना है।

    News Desk

    Related Posts

    IAS पति से तलाक, 20 साल बड़े कांग्रेस नेता से शादी, 19 साल बाद रिश्ते में मिला धोखा

    February 23, 2026

    खाली सीटों के लिए तैयारी शुरू: डीएमई ने 27 फरवरी को रिपोर्टिंग शेड्यूल जारी किया

    February 23, 2026

    ग्वालियर के कांग्रेस नेता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, AI समिट में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आरोप

    February 23, 2026

    MP में दिन भारी गर्म, रातें ठंडी: भोपाल-इंदौर समेत 15 शहरों में पारा 30°C पार

    February 11, 2026

    मध्य प्रदेश की बिजली वितरण कंपनियां 71 हजार करोड़ के घाटे में, जानें देश में राज्य की स्थिति

    February 11, 2026

    सामाजिक पहल: मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश के हर अस्पताल में गर्भ संस्कार कक्ष बनाने की घोषणा की

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    खेल अधोसंरचना का विस्तार युवाओं को नई ऊर्जा और अवसर देता है — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 28, 2026

    युवाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स से जोड़ने की पहल: मुख्यमंत्री ने क्लाइंबिंग वॉल स्टेडियम का किया शुभारंभ….

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इचकेला की बालिका क्रिकेट खिलाड़ियों को किया सम्मानित: क्रिकेट किट प्रदान कर बढ़ाया उत्साह….

    March 28, 2026

    अरपा तट से विकास को नई रफ्तार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 29 मार्च को बिलासपुर में ₹26.93 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास……

    March 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.