Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»मालदीव में कभी भी गिर सकती है राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू सरकार, विपक्ष बोला- बस सही समय का इंतजार…
    विदेश

    मालदीव में कभी भी गिर सकती है राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू सरकार, विपक्ष बोला- बस सही समय का इंतजार…

    By January 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मालदीव में कभी भी गिर सकती है राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू सरकार, विपक्ष बोला- बस सही समय का इंतजार…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मालदीव में राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की नई सरकार पर खतरा मंडराता नजर आ रहा है।

    विपक्ष ने भी संकेत दे दिए हैं कि सही समय पर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा।

    साथ ही दावा किया जा रहा है कि विपक्ष के पास संसद में जरूरी समर्थन भी है। संभावनां जताई जा रही हैं कि मालदीव में विपक्ष 27 मई यानी मौजूदा संसदीय कार्यकाल से पहले बड़ा फैसला ले सकता है।

    मालदीव की वेबसाइट द एडिशन के अनुसार, मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) के संसदीय समूह या PG नेता मोहम्मद रशीद हुसैन (बिगी) ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राष्ट्रपति मुइज्जू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सबसे उचित पर समय पर विचार करने के बाद लाया जाएगा। साथ ही उन्होंने संकेत दिए हैं कि मौजूदा संसदीय कार्यकाल में प्रस्ताव लाया जा सकता है।

    MDP के संसदीय समूह का कहना है कि उन्होंने जरूरी संख्या से ज्यादा हस्ताक्षर भी हासिल कर लिए हैं। विपक्षी नेता ने कहा, ‘हम इसे दाखिल करने के लिए समय और हालात पर विचार कर रहे हैं।

    हम सबसे सही समय पर इसे प्रस्तुत करेंगे।’ उन्होंने यह भी दावा किया है कि इसमें सरकार से जुड़े सांसदों के भी वोट होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने बताया कि ऐसे कुछ सांसदों ने पहले ही प्रस्ताव में दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि, उन्होंने सांसदों के नाम जारी नहीं किए।

    नियमों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार
    पीटीआई भाषा के अनुसार, मालदीव सरकार ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर महाभियोग चलाने की विपक्ष की योजना के मद्देनजर संसद के स्थायी आदेशों में हुए हालिया संशोधन को लेकर उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।

    मीडिया में मंगलवार को आईं खबरों में यह जानकारी दी गई है। इन हालिया संशधोन के बाद महाभियोग की प्रक्रिया आसान हो गई है।

    अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने रविवार याचिका दायर की थी। रविवार को सदन में मुइज्जू के मंत्रिमंडल के लिए चार सदस्यों को मंजूरी देने को लेकर मतभेदों के बाद सरकार समर्थक सांसदों और विपक्षी सांसदों के बीच हाथापाई हुई थी।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    समाज कल्याण विभाग की योजनाएं बनीं सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास का आधार….

    February 5, 2026

    महिला शक्ति और वनोपज का सफल संगम, हरिबोल स्व-सहायता समूह ने रचा आर्थिक सशक्तिकरण का उदाहरण….

    February 5, 2026

    पहचान भले ही अलग हो लेकिन सभी राज्यों की आत्मा एक भारत में हैं: राज्यपाल रमेन डेका…..

    February 5, 2026

    प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री के संकल्प से बस्तर में बदलाव की नई इबारत लिखी जा रही है: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    February 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.