Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»नगर निगम कोरबा के सभापति चुनाव में भाजपा को करना पड़ा हार का सामना
    छत्तीसगढ़

    नगर निगम कोरबा के सभापति चुनाव में भाजपा को करना पड़ा हार का सामना

    News DeskBy News DeskMarch 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नगर निगम कोरबा के सभापति चुनाव में भाजपा को करना पड़ा हार का सामना
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कोरबा

    एक बार फिर भाजपा में अंतर कलह सामने आई है, जिसके चलते नगर निगम कोरबा के सभापति चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा. यहां भाजपा के बागी प्रत्याशी नूतन सिंह ठाकुर सभापति चुने गए. सभापति चयन के लिए बीजेपी कार्यालय में भाजपा के बड़े नेता मौजूद थे, जहां संगठन के निर्णय के आधार पर सहमति बनाई जा रही थी, लेकिन सभापति के लिए कई नाम सामने आए.

    काफी समय तक सभापति के नाम को लेकर गहमागहमी की स्थिति बनी रही. इस दौरान बंद कमरे में बीजेपी के सभी पार्षद थे. बीजेपी की ओर से सभापति चुनाव को लेकर पर्यवेक्षक बनकर आए पुरेन्द्रर मिश्रा भी संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक ली. इसके अलावा मतदान से पहले बंद कमरे में पार्षदों को समझने का प्रयास भी किया. इसके बावजूद भी किसी ने उसकी एक नहीं सुनी, वहीं बागी होकर नूतन से ठाकुर मैदान पर उतरे.

    भाजपा की अनुशासन की खुली पोल
    बताया जा रहा है कि बीजेपी ने संगठन की ओर से हितानंद अग्रवाल का नाम सामने रखा था, वहीं बागी होकर नूतन सिंह ठाकुर भी सामने आए और दोनों ने नामांकन फॉर्म भरा। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल रहमान ने भी सभापति के लिए नामांकन भरा. तीनों के बीच सभापति को लेकर मतदान शुरू किया गया. कोरबा नगर निगम में 67 सीटें हैं, जिसमें बीजेपी 45 और कांग्रेस 11 और निर्दलीय 11 पार्षद हैं. सभापति चुनाव में कुल 68 मत पड़े. किसी एक ने वोट ही नहीं डाला, जहां चौंकाने वाला परिणाम सामने आया. बीजेपी के बागी प्रत्याशी नूतन सिंह ठाकुर को 33 वोट मिले. वहीं बीजेपी के सभापति प्रत्याशी हीतानंद अग्रवाल को 18 वोट और निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल रहमान को 16 वोट मिले. इस चौंकाने वाले परिणाम में बीजेपी की पार्टी अनुशासन की पोल खुल गई.

    सब मिलजुलकर काम करेंगे : श्रम मंत्री
    नवनिर्वाचित सभापति नूतन ठाकुर ने कहा कि उसने भाजपा से टिकट मांगा था. उसकी इच्छा थी सभापति चुनाव लड़ने की पर पार्टी ने उन्हें नहीं उतारा. इसके चलते वह निर्दलीय लड़ा और उसने जीत दर्ज की. श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि बीजेपी ने हितेंद्र अग्रवाल को सभापति के लिए मैदान में उतारा था, लेकिन बीजेपी के ही प्रत्याशी नूतन सिंह ठाकुर भी मैदान में थे, जहां सभी पार्षद एकजुट होकर नूतन सिंह ठाकुर को जिताया. हम पार्षदों को चुना है. निश्चित ही भाजपा के हैं और सब मिलजुल कर काम करेंगे.

    News Desk

    Related Posts

    रात में मछुआरे का काम करने वाले अब्दुल फताह की छलांग ने लक्षद्वीप एथलेटिक्स के लिए एक नया अध्याय लिखा….

    April 3, 2026

    जल संरक्षण के कार्यों को और गति दें,अधिक से अधिक पेड़ लगाकर संरक्षित करें-राज्यपाल रमेन डेका….

    April 3, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे समापन समारोह के मुख्य अतिथि….

    April 3, 2026

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    April 2, 2026

    मुख्यमंत्री से उत्तरप्रदेश के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने सौजन्य मुलाकात की…..

    April 2, 2026

    सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर….

    April 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    रात में मछुआरे का काम करने वाले अब्दुल फताह की छलांग ने लक्षद्वीप एथलेटिक्स के लिए एक नया अध्याय लिखा….

    April 3, 2026

    जल संरक्षण के कार्यों को और गति दें,अधिक से अधिक पेड़ लगाकर संरक्षित करें-राज्यपाल रमेन डेका….

    April 3, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे समापन समारोह के मुख्य अतिथि….

    April 3, 2026

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    April 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.