Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»देश»शशि थरूर का खतरनाक अंग्रेजी में नीतीश कुमार पर हमला, बताया Snollygoster; क्या है इसका मतलब…
    देश

    शशि थरूर का खतरनाक अंग्रेजी में नीतीश कुमार पर हमला, बताया Snollygoster; क्या है इसका मतलब…

    By January 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शशि थरूर का खतरनाक अंग्रेजी में नीतीश कुमार पर हमला, बताया Snollygoster; क्या है इसका मतलब…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अंग्रेजी के लिए मशहूर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपने ही अंदाज में बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है।

    उन्होंने रविवार को ताजा सियासी घटनाक्रम के लिए ‘Snollygoster’ शब्त का इस्तेमाल किया है।

    कुमार ने महागठबंधन का साथ छोड़कर NDA यानी नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस का दामन दोबारा थाम लिया है। रविवार को उन्होंने 9वीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ ली।

    क्या है मामला
    थरूर ने रविवार को 27 जुलाई 2017 को किया गया सोशल मीडिया पोस्ट दोबारा साझा किया है। करीब 7 साल पुरानी इस पोस्ट के अनुसार, ‘आज का शब्द Snollygoster है।’

    उन्होंने जानकारी दी थी कि पहली बार इसका इस्तेमाल 1845 में हुआ था। खास बात है कि उस दौरान नीतीश कुमार महागठबंधन से अलग हुए थे।

    कांग्रेस सांसद ने रविवार को लिखा, ‘पता ही नहीं था कि फिर किसी दिन का यह खास शब्द हो जाएगा।’ दरअसल, इस शब्द का मतलब एक ऐसे राजनेता से होता है, जो चतुर है लेकिन सिद्धांतहीन है।

    इससे पहले साल 2019 में जब महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी नेता देवेंद्र फडणवीस ने कुछ समय के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता अजित पवार के साथ सरकार बनाई थी, तब भी थरूर ने भाजपा नेता के लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया था।

    थरूर ने यहां एक कार्यक्रम से इतर पीटीआई-भाषा से कहा, ‘यह (नीतीश कुमार का विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’  से बाहर होना) निश्चित रूप से बिहार में एक झटका है लेकिन वास्तविकता यह है कि राजनीति में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। मुझे लगता है कि यह कई मायनों में बिहार के साथ-साथ अन्य जगहों पर जनता के सही चीजों के लिए सही तरीके से लड़ने के दृढ़ संकल्प को और मजबूत करेगा।’

    उन्होंने कहा, ‘दिक्कत यह है कि कुछ व्यक्ति स्पष्ट रूप से यह तय नहीं कर पाए कि वे राजनीतिक परिदृश्य में कहां खड़े हैं और वे इस देश में क्या होता हुआ देखना चाहते हैं।’

    Related Posts

    हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

    May 22, 2025

    कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

    February 4, 2025

    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

    February 4, 2025

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

    February 4, 2025

    बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

    February 4, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को दी फटकार, हिरासत केंद्रों में बंद लोगों पर कार्रवाई करने को कहा

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: 21 साल की प्रियंका नेगी बनी ग्राम प्रधान: CM धामी ने दी बधाई, देहरादून आने का दिया निमंत्रण….

    August 1, 2025

    यात्रियों को मिली नई ट्रेन सुविधा: रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर दी जानकारी

    August 1, 2025

    सुपोषित सरगुजा अभियान और मुख्यमंत्री अन्नकोष योजना का शुभारंभ….

    August 1, 2025

    आंगनबाड़ी पुनर्वास केंद्र के बच्चों और महिलाओं के हित में दिए अहम निर्देश: श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े…

    August 1, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2025
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.