Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»भिलाई में ऑनलाइन ठगी के लिए म्यूल अकाउंट बेचने आए दो आरोपियों के साथ खरीददार गिरफ्तार’
    छत्तीसगढ़

    भिलाई में ऑनलाइन ठगी के लिए म्यूल अकाउंट बेचने आए दो आरोपियों के साथ खरीददार गिरफ्तार’

    News DeskBy News DeskFebruary 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भिलाई में ऑनलाइन ठगी के लिए म्यूल अकाउंट बेचने आए दो आरोपियों के साथ खरीददार गिरफ्तार’
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भिलाई

    ऑनलाइन ठगी के लिए म्यूल अकाउंट बेचने के लिए मध्यप्रदेश के अनूपपुर से आए दो आरोपित और एक खरीदार को स्मृति नगर चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोमवार को जिले में होने वाले वीआइपी मूवमेंट को देखते हुए पुलिस ने लाज में रुके लोगों की चेकिंग की थी।

    इसी दौरान तीनों आरोपित पकड़े गए। उनके खिलाफ धोखाधड़ी की धारा के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि सोमवार को स्मृति नगर के लैंडमार्क लॉज की चेकिंग के दौरान तीन आरोपित मिले। लॉज के रजिस्टर में अनूपपुर के रहने वाले संजय जायसवाल के रुकने की एंट्री थी।

    जब रूम में जाकर चेक किया गया, तो वहां से तीन लोग मिले। पुलिस ने वहां रुके कुरवा गांव, सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम हाल निवास दीनदयाल कॉलोनी जुनवानी निवासी 28 साल के सुनील कुमार विश्वकर्मा, सेक्टर-13 सी कॉलोनी राज नगर जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश निवासी संजय जायसवाल (38) और रामनगर वार्ड पांच दुर्गा मंदिर जिला अनूपपुर हाल निवास महिंद्रा शो रूम के पास मनेंद्रगढ़ एमसीबी निवासी राजेश जायसवाल (32) को हिरासत में लिया।

    पूछताछ में उन्होंने ऑनलाइन ठगी के लिए म्यूल अकाउंट खरीदी बिक्री के संबंध में भिलाई आने की बात स्वीकार की। आरोपितों से पांच मोबाइल, चेक बुक, एटीएम, पासबुक और खाता से संबंधित सभी दस्तावेज और मोबाइल गुम होने की रिपोर्ट जब्त की गई है।

    जबकि आरोपितों के पास वे ही पासबुक, चेकबुक के साथ ही वो मोबाइल थे, जिनके गुम होने की उन्होंने शिकायत की थी। उनसे पूछताछ की गई तो पता चला कि वो खाता संजय जायसवाल के नाम पर था। संजय और राजेश जायसवाल, कवर्धा निवासी सुनील विश्वकर्मा से अपने खाते को तीन लाख में बेचने के लिए आए थे।

    मौके से पकड़े गए सुनील विश्वकर्मा ने खाता खरीदने के बाद दिल्ली के ठग को उसकी जानकारी दी थी। पुलिस की जांच में पता चला है कि इस खाते में संदिग्ध लेन-देन भी हुआ था।

     

    News Desk

    Related Posts

    विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित, 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ।

    March 26, 2026

    कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक आधार आधारित उपस्थिति, एएनसी पंजीयन और संस्थागत प्रसव पर कलेक्टर का सख्त फोकस ।

    March 26, 2026

    स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित ।

    March 26, 2026

    छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….

    March 25, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..

    March 25, 2026

    स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..

    March 25, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित, 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ।

    March 26, 2026

    कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक आधार आधारित उपस्थिति, एएनसी पंजीयन और संस्थागत प्रसव पर कलेक्टर का सख्त फोकस ।

    March 26, 2026

    स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित ।

    March 26, 2026

    छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….

    March 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.