Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»देश»वंदे भारत ट्रेन  के बाद एक और मिलने जा रही है बड़ी खुशखबरी, चलेंगी ऐसी ट्रेनें; जानिए पूरी बात…
    देश

    वंदे भारत ट्रेन  के बाद एक और मिलने जा रही है बड़ी खुशखबरी, चलेंगी ऐसी ट्रेनें; जानिए पूरी बात…

    By January 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वंदे भारत ट्रेन  के बाद एक और मिलने जा रही है बड़ी खुशखबरी, चलेंगी ऐसी ट्रेनें; जानिए पूरी बात…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    देशभर में एक के बाद एक वंदे भारत ट्रेनें लॉन्च हो रही हैं।

    अब तक लगभग सभी राज्यों में वंदे भारत दौड़ रही हैं। इस साल भारतीय रेलवे 60 नई वंदे भारत लॉन्च करने की तैयारी में है। अब जल्द ही एक और खुशखबरी आने वाली है।

    दरअसल, देश में वंदे मेट्रो ट्रेनें शुरू होने जा रही हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे मेट्रो ट्रेन की लॉन्चिंग के बारे में केंद्रीय बजट 2023-24 में ऐलान किया था।

    अब कुछ ही समय में ये ट्रेनें हकीकत बनने जा रही हैं। इस समय चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में वंदे मेट्रो ट्रेनों को तैयार किया जा रहा है।

    बता दें कि वंदे मेट्रो ट्रेन वंदे भारत ट्रेन जैसी ही होंगी। हालांकि, वंदे मेट्रो उनकी मिनी वर्जन होंगी। यह भी वंदे भारत की तरह ही पूरी तरह से भारत में बनी ट्रेन है।

    ‘ईटी नाऊ’ की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल वंदे मेट्रो का प्रोडक्शन और डिजाइन तैयार कर लिया गया था। यह ट्रेनें धीरे-धीरे तरीके से उपनगरीय ट्रेनों की जगह लेंगी।

    भारतीय रेलवे वंदे मेट्रो ट्रेनों की शुरुआत मार्च के आखिरी तक कर सकती है। 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर इंटीग्रल कोच फैक्ट्री के जनरल मैनेजर बीजी माल्या ने इसकी पुष्टि की थी।

    उन्होंने कहा था कि आईसीएफ इस साल के मार्च तक वंदे मेट्रो ट्रेनों को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

    कुछ महीने पहले ही बीजी माल्या ने बताया था कि वंदे मेट्रो ट्रेनों को 300 किलोमीटर के सफर तक के लिए तैयार किया जा रहा है।

    यह एक तरह से मेनलाइन ईएमयू ट्रेनों कर रिप्लेसमेंट होंगी। इन्हें 250-300 किलोमीटर की दूरी तक चलाया जा सकेगा। इन ट्रेनों में कई नए फीचर्स होंगे, जो आज के समय के लिए बहुत जरूरी हैं और पुरानी पैसेंजर ट्रेनों में नहीं मिलते हैं।

    इसके अलावा, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के जैसे ही इसके फीचर्स होंगे। बीजी माल्या ने कहा था कि इसमें बड़ा बदलाव यह होगा कि जैसे वंदे भारत में चेयर कार होती हैं और उसमें यात्रियों के खड़े होने की जगह नहीं होती है, लेकिन वंदे मेट्रो ट्रेनों में होंगी।

    हर कोच में लगभग 100 यात्रियों के बैठने की सीटें होंगी, जबकि लगभग 200 यात्री खड़े भी हो सकेंगे। यह ट्रेन लगभग 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकेगी।

    पूरी ट्रेन एयर कंडीशंड होगी। इसमें सीसीटीवी कैमरे, पीआईएस सिस्टम और एलसीडी डिस्प्ले भी लगे होंगे।

    Related Posts

    हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

    May 22, 2025

    कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

    February 4, 2025

    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

    February 4, 2025

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

    February 4, 2025

    बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

    February 4, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को दी फटकार, हिरासत केंद्रों में बंद लोगों पर कार्रवाई करने को कहा

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बिल्हा के विकास के लिए राशि की नहीं होगी कमी : अरुण साव….

    August 1, 2025

    युक्तियुक्तकरण से ग्रामीणों में खुशी: प्राथमिक शाला में शिक्षकों की नियुक्ति से लौटी रौनक, बच्चों के भविष्य को मिली नई दिशा….

    August 1, 2025

    योजनाओं और सुविधाओं के क्रियान्वयन में और ज्यादा गति व पारदर्शिता के साथ करें परिणाममूलक कार्य – अरुण साव….

    August 1, 2025

    बस्तर ओलंपिक को मिला ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का दर्जा, रायपुर-बिलासपुर में खुलेंगे मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज – मुख्यमंत्री साय की केंद्रीय मंत्री मांडविया से मुलाकात….

    August 1, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2025
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.