Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव: झारखंड में रेलवे के बुनियादी ढांचे को सुधारने के लिए 7,306 करोड़ रुपये आवंटित
    राज्य

    केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव: झारखंड में रेलवे के बुनियादी ढांचे को सुधारने के लिए 7,306 करोड़ रुपये आवंटित

    News DeskBy News DeskFebruary 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव: झारखंड में रेलवे के बुनियादी ढांचे को सुधारने के लिए 7,306 करोड़ रुपये आवंटित
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को बताया कि झारखंड में रेलवे के बुनियादी ढांचे को सुधारने और विस्तार करने के लिए केंद्रीय बजट 2025-26 में 7,306 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मीडिया से बात करते हुए वैष्णव ने कहा कि पिछले 10 सालों में झारखंड में 1,311 किलोमीटर नई पटरियां बिछाई गई हैं। जो संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के पूरे रेल नेटवर्क से भी अधिक हैं।

    57 स्टेशनों का होगा विकास
    उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत कुल 57 स्टेशनों का विकास किया जा रहा है। जिसमें 2,314 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। रेल मंत्री के अनुसार, झारखंड में रेलवे के लिए कुल निवेश लगभग 60,000 करोड़ रुपये का है। जो राज्य के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। आधिकारिक विज्ञप्ति में यह भी कहा गया कि 2014 के बाद से झारखंड में 943 किलोमीटर रेल मार्ग का विद्युतीकरण किया गया है और अब राज्य ने 100 प्रतिशत विद्युतीकरण हासिल कर लिया है। इसमें कहा गया कि झारखंड में 14 जिलों को कवर करने वाली 12 वंदे भारत ट्रेन चलती हैं।

    रेलवे स्टेशनों का नवीनीकरण 'अमृत भारत योजना' के तहत
    वहीं, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने महाराष्ट्र रेलवे को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के लिए 23,778 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। जो यूपीए सरकार के समय किए गए आवंटन की तुलना में 20 गुना अधिक है। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि महाराष्ट्र में 'अमृत भारत योजना' के तहत 132 रेलवे स्टेशनों का नवीनीकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में अब तक 2,105 किलोमीटर नए रेलवे ट्रैक बनाए जा चुके हैं, जो राज्य के रेलवे नेटवर्क को और अधिक मजबूत बनाएंगे। उन्होंने बताया कि मुंबई उपनगरीय रेलवे के लिए भी 15,000 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। इसके अलावा, मुंबई के रेलवे नेटवर्क को और भी बेहतर बनाने के लिए 700 से 800 करोड़ रुपये की लागत से नए ट्रैक बिछाए जाएंगे। 

    News Desk

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में कृषि क्षेत्र में नई क्रांति — नैनो डीएपी से किसानों को मिल रहा आधुनिक और किफायती समाधान…

    July 18, 2025

    महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास से इस जिले को मिली सड़कों की सौगात…

    July 18, 2025

    “छत्तीसगढ़ अंजोर विजन @2047” जनता को समर्पित — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐतिहासिक दस्तावेज का विमोचन….

    July 18, 2025

    चैतन्य बघेल की हिरासत पर कांग्रेस का हंगामा, विधायकों ने किया विधानसभा से वॉकआउट

    July 18, 2025

    हसदेव अरण्य में पेड़ कटाई पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

    July 18, 2025

    परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी: छत्तीसगढ़ व्यापम की नई गाइडलाइन

    July 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ में कृषि क्षेत्र में नई क्रांति — नैनो डीएपी से किसानों को मिल रहा आधुनिक और किफायती समाधान…

    July 18, 2025

    महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयास से इस जिले को मिली सड़कों की सौगात…

    July 18, 2025

    “छत्तीसगढ़ अंजोर विजन @2047” जनता को समर्पित — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ऐतिहासिक दस्तावेज का विमोचन….

    July 18, 2025

    चैतन्य बघेल की हिरासत पर कांग्रेस का हंगामा, विधायकों ने किया विधानसभा से वॉकआउट

    July 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    July 2025
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    28293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.