Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»पूर्व कांस्टेबल सौरभ का काला धन कहां-कहां लगा?
    मध्यप्रदेश

    पूर्व कांस्टेबल सौरभ का काला धन कहां-कहां लगा?

    News DeskBy News DeskFebruary 4, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पूर्व कांस्टेबल सौरभ का काला धन कहां-कहां लगा?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हर कंपनी से रोज लाखों का लेनदेन, अब सहयोगियों से होंगे सवाल

    भोपाल । मप्र परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा और उसके करीब चेतन सिंह गौर और शरद जायसवाल चार फरवरी तक लोकायुक्त की रिमांड पर है। इनसे पूछताछ में लोकायुक्त को काली कमाई से संबंधित कई अहम जानकारी मिल रही है। सौरभ शर्मा ने अपनी काली कमाई को रियल एस्टेट समेत अलग-अलग कंपनियों में लगाया है। कई कंपनियों में लाखों के डिपॉजिट की जानकारी लोकायुक्त टीम को जांच में मिली है। सौरभ से जुड़ी सभी कंपनियों में शरद और चेतन डायरेक्टर हैं।
    2019 में रजिस्टर्ड अविरल कंस्ट्रक्शन कंपनी के तहत भोपाल और इंदौर में करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी खरीदी गई है। साथ ही करोड़ों रुपये से अवरिल पेट्रोल पंप और उत्तर प्रदेश के राजघाट में मछली का ठेका लिया गया। यहां से प्रतिदिन डेढ़ से दो लाख रुपये के ट्रांजेक्शन की जानकारी मिली है। इसके अलावा कई कंपनियों के खातों में लाखों रुपये जमा करने की बात भी सामने आई है। इससे संकेत मिल है कि इन कंपनियों के माध्यम से काले धन को सफेद करने का प्रयास किया जा रहा था। सौरभ ने अपनी मां, पत्नी और रिश्तेदारों के नाम पर भी प्रॉपर्टी खरीदी है। चेतन के नाम पर अविरल पेट्रोल पंप भी खरीदा गया है। लोकायुक्त पुलिस ने अब तक की जांच में कई अहम तथ्य जुटाए हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि सौरभ के रिश्तेदारों के अलावा उसके आरक्षक पद पर रहने के दौरान सहयोगी रहे लोगों से भी एजेंसी पूछताछ करेगी।

    सौरभ के लिए सिर्फ काम करता था
    जानकारी के अनुसार, लोकायुक्त की पूछताछ में सौरभ ने शरद और चेतन को अपना पार्टनर बताया है। उसका कहना है कि शरद और चेतन को हर कारोबार की पूरी जानकारी है। हालांकि, उसने चेतन के नाम पर रजिस्टर्ड कार में मिले 52 किलो सोने के बारे में जानकारी नहीं होने की बात कही है। वहीं, चेतन ने अपने बयान में कहा है कि कार उसके नाम पर है, लेकिन वह सौरभ के लिए सिर्फ एक कर्मचारी के तौर पर काम करता था। जबकि, शरद का कहना है कि अविरल कंस्ट्रक्शन के अलावा किसी और चीज से उसका कोई संबंध नहीं है।

    तीनों का हर दिन कराया जा रहा मेडिकल  
    रिमांड के दौरान लोकायुक्त पुलिस की टीम उनके स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रख रही है। सौरभ, चेतन और शरद का रोजाना मेडिकल कराया जा रहा है। साथ ही उनकी सुरक्षा को देखते हुए उन्हें दो अलग-अलग थानों में रखा गया है। सौरभ और चेतन कोहेफिजा और शरद शाहजहांनाबाद थाने में बंद हैं। लोकायुक्त पुलिस चार फरवरी को तीनों को कोर्ट के सामने पेश करेगी। इस दौरान पूछताछ के लिए एक बार फिर उनकी रिमांड मांगी जा सकती है।  

    2021 में बनाई अविरल कंस्ट्रक्शन कंपनी
    बताया गया कि अवरिल कंस्ट्रक्शन कंपनी में शरद जायवाल और चेतन सिंह गौर डायरेक्टर हैं। इस कंपनी में सौरभ का साला एडिशनल डायरेक्टर है। सौरभ किसी कंपनी में नहीं है। यह कंपनी 2021 में बनाई है। इस कंपनी के नाम पर भोपाल और इंदौर में करोड़ो रुपये की संपत्ति खरीदी गई। इस कंपनी के जरिए सौरभ शर्मा ने अपनी काली कमाई को कंस्ट्रक्शन के काम में लगाया है। सौरभ के करीबी चेतन सिंह गौड़ के नाम पर अविरल पेट्रोप पंप संचालित है। हालांकि, चेतन का कहना है कि उसे पेट्रोल पंप के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस पेट्रोल पंप से भी सौरभ को लाखों रुपये का ट्रांजेक्शन होता है। यहां भी नगद में काली कमाई का उपयोग करने का संदेह है। इसके अलावा सौरभ के शेयर मार्केट में भी पैसा लगाने की जानकारी मिली है।

    फिसरिज फर्म के दस्तावेजों की हो रही जांच
    सौरभ शर्मा ने उत्तर प्रदेश के ललितपुर में चेतन सिंह गौड़ के नाम पर राजघाट में मछली पालन का ठेका लिया है। यहां से हर दिन डेढ़ से दो लाख रुपये का ट्रांजेक्शन होने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में एजेंसी को शक है कि काली कमाई को सफेद करने के लिए इसका इस्तेमाल किया गया है। एजेंसी इस कंपनी के दस्तावेजों की जांच कर रही है।  सौरभ के पास से बड़ी संख्या में प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले हैं। यह प्रॉपर्टी सौरभ की मां, पत्नी, साले, साली और रिश्तेदारों के नाम पर खरीदी गई हैं। लोकायुक्त पुलिस इन सभी को बुलाकर अब प्रॉपर्टी के संबंध में पूछताछ करेगी। साथ ही सौरभ के आरक्षक पद पर रहने के दौरान उसके सहयोगी रहे लोगों से भी एजेंसी पूछताछ कर सकती है।  

    News Desk

    Related Posts

    समाज कल्याण विभाग की योजनाएं बनीं सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास का आधार….

    February 5, 2026

    महिला शक्ति और वनोपज का सफल संगम, हरिबोल स्व-सहायता समूह ने रचा आर्थिक सशक्तिकरण का उदाहरण….

    February 5, 2026

    पहचान भले ही अलग हो लेकिन सभी राज्यों की आत्मा एक भारत में हैं: राज्यपाल रमेन डेका…..

    February 5, 2026

    प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री के संकल्प से बस्तर में बदलाव की नई इबारत लिखी जा रही है: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    February 5, 2026

    छत्तीसगढ़ ने प्रधानमंत्री आवास योजना में रचा राष्ट्रीय कीर्तिमान: चालू वित्तीय वर्ष 2025–26 में मात्र 10 माह 4 दिवस की अवधि में छत्तीसगढ़ में देश में सर्वाधिक 5 लाख प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण पूर्ण….

    February 5, 2026

    राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से शिक्षा को रोजगारोन्मुख, नवाचारपरक और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाया जा रहा है-उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा…

    February 5, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    समाज कल्याण विभाग की योजनाएं बनीं सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास का आधार….

    February 5, 2026

    महिला शक्ति और वनोपज का सफल संगम, हरिबोल स्व-सहायता समूह ने रचा आर्थिक सशक्तिकरण का उदाहरण….

    February 5, 2026

    पहचान भले ही अलग हो लेकिन सभी राज्यों की आत्मा एक भारत में हैं: राज्यपाल रमेन डेका…..

    February 5, 2026

    प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री के संकल्प से बस्तर में बदलाव की नई इबारत लिखी जा रही है: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    February 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.