Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»ट्रंप का कड़ा कदम, कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ आज से लागू, चीन पर भी तैयारी
    विदेश

    ट्रंप का कड़ा कदम, कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ आज से लागू, चीन पर भी तैयारी

    News DeskBy News DeskFebruary 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ट्रंप का कड़ा कदम, कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ आज से लागू, चीन पर भी तैयारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार से अपने दो पड़ोसी देशों कनाडा और मेक्सिको पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह चीन पर भी इसी तरह के टैरिफ लगाने पर विचार कर रहे हैं।

    कनाडा और मेक्सिको पर टैरिफ लगाने की घोषणा
    ट्रंप ने कहा कि वह इस पर विचार करेंगे कि जिन सामानों पर टैरिफ लगाया जाएगा, उनमें तेल को शामिल किया जाए या नहीं। व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में ट्रंप ने मीडिया से कहा, ''हम कई कारणों से कनाडा और मेक्सिको पर टैरिफ लगाने की घोषणा कर रहे हैं। हमें ऐसा करना ही होगा क्योंकि इन देशों से हमें भारी घाटा हो रहा है। ये टैरिफ समय के साथ बढ़ सकते भी हैं और नहीं भी।''

    ट्रंप ने कही ये बात
    उन्होंने टैरिफ के कारणों के पीछे अवैध आव्रजन, नशीले पदार्थों की तस्करी और घाटे के रूप में कनाडा और मेक्सिको को दी जाने वाली भारी सब्सिडी को बताया। जबकि तेल पर टैरिफ लगाने को लेकर उन्होंने कहा, ''हम आज रात तेल पर टैरिफ को लेकर विचार करेंगे। क्योंकि वे हमको तेल भेजते हैं, इसलिए यह निर्भर करता है कि इसकी कीमत कितनी है। अगर तेल के दाम उचित हैं, अगर वे हमसे सही से व्यवहार करते हैं, हालांकि ऐसा नहीं है।''

    चीन को टैरिफ भी देना होगा
    वहीं, चीन को लेकर उन्होंने कहा, ''चीन को हमारे देश में फेंटेनाइल भेजना और हमारे लोगों को मारना बंद करना होगा। चीन को इसके लिए टैरिफ भी देना होगा। क्या होगा, यह हम तय करेंगे।'' बता दें कि फेंटेनाइल एक अत्यधिक नशे की लत वाला कृत्रिम नशीला पदार्थ है, जो डीईए के अनुसार अमेरिका में सबसे घातक ड्रग के रूप में खतरा पैदा कर रहा है।

    टैरिफ का जवाब देगा कनाडा: ट्रूडो
    कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि अगर अमेरिका ने टैरिफ लगाया तो वह जोरदार ढंग से जवाब देंगे। इसके साथ ही उन्होंने देशवासियों से कठिन समय के लिए तैयार रहने की बात कही। कनाडा-अमेरिका संबंधों पर एक सलाहाकार परिषद से चर्चा के दौरान ट्रूडो ने कहा कनाडा एक महत्वपूर्ण समय से गुजर रहा है।

    देश जवाब के लिए तैयार है, जो उद्देश्यपूर्ण, सशक्त लेकिन उचित और त्वरित होगा। हम ऐसा चाहते नहीं हैं लेकिन अगर उन्होंने कदम बढ़ाया, हम भी कार्रवाई करेंगे। फिलहाल सभी विकल्प खुले हुए हैं।

    News Desk

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री साय 28 मार्च को जशपुर में श्रमिकों के बैंक खाते में 27.15 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे…..

    March 26, 2026

    छत्तीसगढ़ में जनजातीय शक्ति का खेल महाकुंभ: देश के प्रथम ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य शुभारंभ….

    March 26, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से गोवा के खेल एवं जनजातीय कल्याण मंत्री रमेश तावड़कर की सौजन्य भेंट….

    March 26, 2026

    विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित, 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ।

    March 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.