Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राजनीती»प्रियंका गांधी ने दिल्ली चुनाव में मोदी और केजरीवाल पर किया हमला
    राजनीती

    प्रियंका गांधी ने दिल्ली चुनाव में मोदी और केजरीवाल पर किया हमला

    News DeskBy News DeskFebruary 1, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रियंका गांधी ने दिल्ली चुनाव में मोदी और केजरीवाल पर किया हमला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Priyanka Gandhi: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को दिल्ली चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल हमला बोलते हुए पीएम मोदी और केजरीवाल में कोई अंतर नहीं है. दिल्ली विधानशभा चुनाव में मुस्तफाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को दोषी ठहराते रहे, जबकि अरविंद केजरीवाल पीएम मोदी को दोषी ठहराते रहे हैं. दोनों में से किसी ने भी कोई भी जिम्मेदारी नहीं ली है. प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं यहां इसलिए आई हूं कि चुनाव को हलके में मत लीजिए. चुनाव जो होता है, बहुत महत्वपूर्ण होता है. यह चुनाव नेताओं के लिए महत्वपूर्ण नहीं होता है, आम लोगों के लिए उससे ज्यादा महत्वपूर्ण होता है.

    वोट की शक्ति सभी के पास है
    उन्होंने कहा कि इस देश की खासियत ये है कि ये लोकतंत्र है, जो संविधान बना वो सबके लिए सामान है. आपके पास, मेरे पास, नेताओं के पास ये वोट की शक्ति है. इससे आप अपने संविधान को मजबूत करेंगे या कमजोर करेंगे, इसलिए आपको सोचना पड़ेगा कि आपके वोट का बहुत महत्व है. प्रियंका गांधी ने कहा कि लोग गांव से आते हैं, अपने बच्चों का भविष्य अच्छा बनाते हैं. आज परिस्थिति ये है कि परिवार में दो-तीन लोग काम करते हैं. आज परिस्थिति ये है कि जो आम आदमी पार्टी के लोग आते हैं और जो बातें उठाते हैं, जिस महंगाई से आप जूझ रहे हैं, उसकी बात नहीं है.

    जनता के मुद्दों को नज़र अंदाज़ किया
    उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी समस्या यह है कि आप कितनी भी मेहनत कर लें, पैसा पर्याप्त नहीं है. गुजारा करना मुश्किल हो गया है. आज स्थिति यह है कि आम आदमी पार्टी के नेता चुनाव के समय आपके पास आते हैं, वे महंगाई, आपके संघर्ष की बात नहीं करते. आम आदमी पार्टी के नेता राज महल की बात कर रहे हैं और BJP के नेता शीश महल की बात कर रहे हैं. वे आपके मुद्दों की बात नहीं कर रहे हैं. प्रियंका गांधी ने कहा कि आम आदमी वाले पीएम मोदी के राज महल की बात कर रहे हैं और BJP वाले केजरीवाल के शीशमहल की बात कर रहे हैं. यही बात कर रहे है कि किसने कितना पैसा खाया, किसने कितना बड़ा महल बनाया तो सोचिये आपकी बात कौन कर रहा है?. उन्होंने कहा कि आपके संघर्ष को कौन समझ रहा है. आपस में फूट डालने का काम कर रहे हैं. सुबह से शाम तक कोई कहेगा. मेरा अपमान कर दिया, उसका अपमान कर दिया. कोई हिंदू, मुस्लिम और कोई जाति की बात कर रहा है.

    GST और बढ़ते टैक्स से जनता की मुश्किलें बढ़ रही हैं
    प्रियंका गांधी ने कहा कि सब जगह GST है. टैक्स बढ़ते जा रहे हैं. और दिख क्या रहा है आपको शीशमहल, राज महल, अडानी, अंबानी. जमाना बदल रहा है और आपकी मुश्किलें बढ़ रही है. लोगों की बात मैं सुनती हूं वो उम्मीद ही नहीं रखते कि नेता ईमानदार भी होंगे. छोटे से छोटे काम के लिए आपको पैसा देना पड़ता है. उन्होंने कहा कि केजरीवाल कैसे आए, भ्रष्टाचार के खिलाफ बातें करके और आज इनमे और मोदी जी में क्या फर्क है? पीएम मोदी नेहरू जी को बोलते हैं, केजरीवाल पीएम मोदी को बोलते हैं. काम कौन कर रहा है? जिम्मेदारी कौन लेगा? जो निडर होकर सच बोलता है, वो होता है नेता. राहुल गांधी को देखा है? वो नेता है. ये तो कायर है, दोनों सामान हैं. प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था आज चौपट हो रही है. सब अडानी जी को बेच रहे हैं और आपके बच्चे इनकी शादियां देख रहे है, कि इनके कितने बड़े गहने हैं. 5 तारीख को कांग्रेस के उमीदवार को भारी वोटों से जिताएं, यहां ईश्वर भी है और अली भी है.

    News Desk

    Related Posts

    पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

    February 1, 2026

    नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

    February 1, 2026

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बी.एससी. कृषि पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी……

    August 25, 2026

    राखी का बंधन, खुशियों का संसार-महतारी वंदन से बहनों को संबल अपार, 31वीं किस्त से बढ़ा रक्षाबंधन का उत्साह, ममता राजवाड़े ने कहा-विष्णु भैया का यह उपहार बहनों के लिए बना सहारा…

    August 25, 2026

    ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति….

    August 25, 2026

    रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बहनों को खुशियों का उपहार,महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त से वर्षा राठौर के चेहरे पर खिली मुस्कान, बोलीं—“विष्णु भैया ने हमारी खुशियां दोगुनी कर दीं”….

    August 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.