Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»CG News: निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री साय की जनता से अपील; बोले- भाजपा के प्रत्याशियों को जिताएं, विकास की गारंटी हमारी..
    छत्तीसगढ़

    CG News: निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री साय की जनता से अपील; बोले- भाजपा के प्रत्याशियों को जिताएं, विकास की गारंटी हमारी..

    News DeskBy News DeskFebruary 1, 2025No Comments12 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    CG News: निकाय चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री साय की जनता से अपील; बोले- भाजपा के प्रत्याशियों को जिताएं, विकास की गारंटी हमारी..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर शहर के भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी नगर निगम चुनाव में महापौर पद और सभी 70 पार्षद प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा है कि, जनता भाजपा के पक्ष तैयार खड़ी है जनता विकास चाहती है। सीएम साय ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बने 13 महीने हुए हैं और 13 महीने में ही भाजपा सरकार ने जो काम किए हैं, उसे जनता ने देखा है।

    साय शुक्रवार को राजधानी के स्व.बलबीरसिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, 2023 से पहले कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ की जो दुर्दशा हुई, वह सभी को मालूम है। कोई ऐसा क्षेत्र नहीं बचा, जहाँ कांग्रेस की सरकार ने भ्रष्टाचार नहीं किया, घोटाला नहीं किया। उन घोटालेबाजों का आज क्या हाल हुआ है, यह प्रदेश देख रहा है। हमारे छत्तीसगढ़ के भविष्य, हमारे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली कांग्रेस की सरकार में पीएससी तक में भी भ्रष्टाचार हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश को आश्वस्त किया था कि भाजपा की सरकार बनेगी तो पीएससी घोटाले की जाँच सीबीआई से कराई जाएगी और आज पीएससी घोटाले की जाँच सीबीआई कर रही है और उसके जो दोषी हैं, वह सभी जेल के अंदर हैं और जो अन्य दोषी हैं, उन्हें जेल जाना होगा।

    साय ने कहा कि, आज कांग्रेस सरकार की सरपरस्ती में हुए तमाम घोटालों के सभी घोटालाबाज जेल के अंदर हैं। उनकी जमानत याचिकाएँ भी बार-बार खारिज हो रही है। कांग्रेस के राज में पूरा छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया था। प्रदेश की जनता का विश्वास प्रदेश की कांग्रेस सरकार से उठ गया था। इन 13 महीनों में जब छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी तो हमने प्रदेश के 3 करोड़ छत्तीसगढ़िया के विश्वास को जीतने का काम किया है। आज 3 करोड़ छत्तीसगढ़ियों का विश्वास भाजपा की सरकार के प्रति है। मोदी की गारंटी में जो वादे हमने किए थे, उन वादों को पूरा किया है। चाहे प्रधानमंत्री आवास हो, चाहे किसानों से ₹3100 प्रति क्विंटल की दर पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी, 2 वर्षों के बकाया बोनस का भुगतान हो, 70 लाख से अधिक माताओं एवं बहनों को महतारी वंदन योजना के तहत ₹1000 प्रतिमाह दिया जा रहा है। यह सभी कार्य हो रहा है। आज आदिवासी क्षेत्र में तेंदूपत्ता खरीदी ₹4000 से बढ़कर 5500 रु. प्रति मानक बोरा कर दिया है।

    प्रदेश के मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, आज एक भी घर ऐसा नहीं होगा, जो भारत सरकार की योजना या प्रदेश सरकार की योजना से कोई-न-कोई लाभ न ले रहा हो।  हमारे नगरीय प्रशासन विभाग मंत्री ने पूरे प्रदेश के सभी जिलों में दौरा किया है। हर जिले में 200 करोड रुपए से लेकर 500 करोड रुपए का भूमिपूजन और लोकार्पण का कार्यक्रम हुआ है। पूरे प्रदेश में नगरीय निकाय क्षेत्रों में 7000 करोड़ रु. से ज्यादा की राशि का कार्य हुआ है। आज पूरे प्रदेश के नगर निगम नगर पालिका और नगर पंचायत में विकास के कार्य हो रहे हैं।

    साय ने कहा कि रायपुर नगर निगम अंतर्गत आज रायपुर के 1,87,000 बहनों को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। रायपुर नगर निगम क्षेत्र में भी पिछले 1 वर्षों में तेजी से विकास के कार्य हुए हैं। आज स्वामित्व कार्ड योजना का लाभ भी जो आबादी भूमि पर कई पीढियाँ से मकान बनाकर निवास कर रहे थे, उन लोगों का स्वामित्व कार्ड नहीं होने के कारण परेशानियाँ होती थीं, वह लोन भी नहीं ले पाते थे। एक दिन में ही 61 हजार ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वामित्व कार्ड दिया गया। साय ने कहा कि, रायपुर में हितग्राहियों को पट्टा देने का वादा भी हम कर रहे हैं। आचार संहिता हटने के बाद उन्हें यह पट्टा दिया जाएगा। मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम हम कर रहे हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन खेतिहर मजदूर कल्याण योजना 5,62,000 परिवार छत्तीसगढ़ में हैं, इनको साल में ₹10 हजार दे रहे हैं।

    प्रदेश के मुख्यमंत्री साय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि, निकाय चुनाव को अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। 11 फरवरी को मतदान है। सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को प्रत्येक घर जाकर हर एक मतदाता से संपर्क करना है और सरकार की उपलब्धियों को उन्हें बताकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए आग्रह करना है। अब रायपुर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाना है ताकि विकास के कार्य भी तेज गति से हों। नगर निगम चुनाव की शुरुआत में ही नगर निगम में 2 पार्षद और नगर पंचायत में 20 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। बसना में नगर पंचायत अध्यक्ष भी निर्विरोध जीत गई हैं। धमतरी में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया है।

    साय ने कांग्रेस के आरोपों पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि आज कांग्रेसी आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा शासन का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेसी पहले फॉर्म तो सही-सही भर लें, नियमों का पालन तो पहले कर लें। कांग्रेस की संस्कृति रही है कि हारने पर ईवीएम पर आरोप लगाते हैं और जीतने पर उसी ईवीएम को सही ठहराते। श्री साय ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को बहुत अच्छी सफलता मिलने वाली है, सभी 10 नगर निगम, 49 नगरपालिका और एक सौ से अधिक नगर पंचायतों में हर जगह भाजपा का झंडा फहरने वाला है।

    भाजपा के कार्यकताओं का जोश हाई : देव

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि रायपुर नगर निगम चुनाव का शंखनाद हो चुका है। आज सभी नगर निगम निकायों के भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होने जा रहा है। जिस तरीके से सभी कार्यकर्ताओं ने परिश्रम की पराकाष्ठा कर लगातार विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव और रायपुर दक्षिण के उपचुनाव में जीत दिलाई, भाजपा के सभी संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाई और जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से सिर्फ 5 वर्ष में ही छत्तीसगढ़ को कांग्रेस के कुशासन से मुक्त किया है।

    देव ने कहा कि, भाजपा ने ठाना है, पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम फहराना है। रायपुर में हमारे महापौर और सभी पार्षद प्रत्याशियों की विजय सुनिश्चित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मात्र 1 साल 2 महीने में ही आम जनता तक पहुँचा है। विधानसभा चुनाव के पूर्व जो-जो वादे हमने किए थे, वह एक साल में ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने उनके वादों को पूरा करने का काम किया है इसलिए जनता का विश्वास और प्यार भाजपा के साथ है।

    देव ने कहा कि, जनता ने ठान लिया है कि वह नगरीय निकाय चुनाव में और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा के पक्ष में ही मतदान करेगी। नगर निगम में तो सिर्फ 9 दिन का समय है। हम सभी एकसाथ मिलकर प्रत्येक घर में भाजपा का ध्वज फहराएंगे। पिछले 1 वर्ष में विकास के जो आयाम छत्तीसगढ़ में गढ़े गए हैं। डबल इंजन की सरकार होने के कारण प्रधानमंत्री श्री मोदी के गांव-गरीब कल्याण की योजनाएँ हैं, मुख्यमंत्री श्री साय के सुशासन की जो योजनाएँ हैं, वह जनता तक साँय-साँय पहुँच रही है। महतारी वंदन योजना की राशि जमा हो रही है, 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर धान की खरीदी हो रही है, प्रधानमंत्री आवास बन रहे हैं। हमारा एक सूत्र वाक्य है- सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास। इस परिकल्पना के साथ भाजपा की सरकार पूरे छत्तीसगढ़ में कार्य कर रही है। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। श्री देव ने कहा कि पंचायत स्तर पर हमारे किसान, माताएँ-बहनें, हमारे सभी युवा समग्र छत्तीसगढ़ के विकास में सहभागी हैं। अब पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में होगी तो विकास का एक अद्भुत आयाम छत्तीसगढ़ की जनता को प्राप्त होगा। कोई कसर मत छोड़िएगा और भाजपा के हमारे सभी पार्षद महापौर प्रचंड मतों से जीतकर बस्तर से लेकर सरगुजा तक भाजपा का कमल खिलाना है और 9 दिन पूरी तरह प्रचार में सभी प्रत्याशियों को विजय दिलाने के लिए आगे आएंगे। देव ने कहा कि, जनता ने मन बना लिया है, अब तो कार्यकर्ताओं को सिर्फ जनता तक पहुँचना है।

    अटल जी के सपने को साकार करने और रायपुर को सँवारने के लिए 71 कमल चाहिए : साव

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि, रायपुर के कार्यकर्ताओं ने अपने दम से, अपनी मेहनत से सांसद बनाया है, इस बार चारों विधानसभा से विधायक बनाए है, लेकिन 15 साल हो गए हैं, रायपुर में भाजपा का महापौर नहीं बना है। श्री साव ने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता को आज कार्यकर्ता सम्मेलन से संकल्प लेकर जाना है कि, जब तक रायपुर में भाजपा का महापौर नहीं बनाएंगे, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। आप सब इस बार 15 तारीख को रायपुर में कमल खिलाएंगे, हम सभी रायपुर के कार्यकर्ता सम्मेलन में आज यह संकल्प लेते हैं। 15 फरवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को रायपुर में कमल जिताकर यह संकल्प लेने का यह अवसर है। इस बार रायपुर से 71 कमल जिताना है। रायपुर को राजधानी हमने बनाया है, लेकिन 5 सालों में रायपुर को दोनों हाथ से लूटने का काम भूपेश बघेल की सरकार ने किया है। अटल जी के सपने को साकार करने के लिए जिस रायपुर को हमने राजधानी बनाया, उसको सँवारने के लिए 71 कमल चाहिए।

    रायपुर के विकास के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे : मीनल चौबे

    भाजपा की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने कहा कि, रायपुर नगर निगम से कांग्रेस को जड़ से उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। 11 फरवरी को आप सभी निकाय चुनाव में कमल फूल छाप पर बटन दबाकर भाजपा को जिताएंगे। यह गौरव और हर्ष की बात है अब रायपुर शहर की प्रथम महिला भाजपा की होगी। यह चुनाव मीनल चौबे नहीं, भाजपा की हर महिला कार्यकर्ता लड़ेगी और जीतकर हर महिला महापौर होगी।

    श्रीमती चौबे ने कहा कि, भाजपा कैडर बेस पार्टी है, कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पार्टी ने मुझ जैसी एक सामान्य कार्यकर्ता को महापौर प्रत्याशी के लिए अवसर प्रदान किया। वहीं दूसरी तरफ, कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी कौन है? उन्हें अपने पति के दम पर टिकट दिया गया है। कांग्रेस में एक भी योग्य महिला नहीं मिली जिसे प्रत्याशी बनाया जा सके। श्रीमती चौबे ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से रायपुर नगर निगम में कांग्रेस का शासन रहा और इस दौरान केवल घोटालों और भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा। जनता विकास कार्यों के लिए तरसती रही। पिछले पांच वर्षों तक कांग्रेस के एजाज ढेबर महापौर रहे। हमने घोटालों और भ्रष्टाचार का विरोध किया। चाहे वह मार्ग विभाजक में हुए भ्रष्टाचार का हो या बुढातालाब में करोड़ों रुपए खर्च करके बनाए गए फव्वारे का हो, जो दूसरे ही दिन बंद हो गया था। सामुदायिक भवन जनता के लिए होता है पर उसको भी अपने एक मंत्री को दे दिया गया और उसकी साज़-सज्जा में करोड़ों रुपए खर्च कर दिए गए।

    श्रीमती चौबे ने कहा कि यह चुनाव सच्चाई और गलत के बीच का है। कांग्रेस ने जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा। इनके घोटालों की लंबी-चौड़ी फेहरिस्त हमारे पास है। शहर के सभी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने प्रेरित करें। हम रायपुर के विकास के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे।

    कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंची जनता भी

    भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगरीय निकाय रायपुर नगर निगम चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को स्व. बलबीरसिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता के साथ जनता भी पहुँची। कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भीड़ ने यह बता दिया कि जनता भाजपा की सरकार और मोदी की गारंटी पर भरोसा करती है। भाजपा शासनकाल के 1 साल के भीतर ही मोदी की गारंटी के बड़े-बड़े वादे पूरा होने से प्रदेश सहित रायपुर नगर निगम की जनता मैं भी उत्साह का माहौल है और भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में पूरी लहर है। इस बार नगर निगम की जनता ने यह बता दिया है कि रायपुर नगर निगम क्षेत्र का विकास सिर्फ भाजपा सरकार ही कर सकती है और रायपुर नगर निगम की महापौर इस बार भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे बनेंगीं। रायपुर में ट्रिपल इंजन की सरकार रायपुर के विकास के लिए कार्य करेगी। विकसित रायपुर-विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत की आधारशिला भाजपा द्वारा आयोजित इस कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से आज रखी गई है। कार्यक्रम में महापौर पद की प्रत्याशी मीनल चौबे, सारे पार्षद प्रत्याशी और निवृत्तमान पार्षदों सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता के साथ जनता भी पहुँची। जितने कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल के भीतर मौजूद थे उससे ज्यादा तो कार्यक्रम स्थल के बाहर रहकर भाजपा प्रत्याशी को अपना समर्थन दे रहे थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा शहर जिला महामंत्री सत्यम दुवा ने किया।

    ये रहे उपस्थित

    कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ,विधायक राजेश मूणत,  सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा, पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश महामंत्री भरतलाल वर्मा, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी दाऊ अनुराग अग्रवाल, प्रवक्ता संदीप शर्मा, केदारनाथ गुप्ता, नलिनीश ठोकने, अमित साहू, जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, श्रीचन्द सुंदरानी, डॉ. सलीम राज, तुषार चोपड़ा, बजरंग खंडेलवाल, सच्चिदानंद उपासने, अशोक पाण्डेय, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, डॉ. किरण बघेल, अकबर अली, अमित मैशरी, राहुल राय, वंदना राठौर, गोविंदा गुप्ता, पार्षद प्रत्याशी विशाल पाण्डेय, भगतराम हरवंश, मनमोहन मनहरे, नन्दकुमार साहू, अम्बिका साहू, खगपति सोनी, खेमकुमार सेन, आर्ची साहू, गोपेश कुमार साहू, देवदत्त द्विवेदी, मोहन साहू, साधना प्रमोद साहू, महेंद्र खोडियार, सूर्यकांत राठौर, राजेश देवांगन, गज्जू साहू, प्रमिला साहू, सोहन साहू, प्रीतम ठाकुर, अमन ठाकुर, गायत्री सुनील चंद्राकर, मीना ठाकुर, कृष्णा पंचुराम भारती, राधिका साहू, भोलाराम साहू, रामहीन कुरें, अवतारसिंह बागल, कृतिका जैन, कैलाश बेहरा, राजेश कुमार गुप्ता, पुष्पा रोहित साहू, प्रभा मनोज विश्वकर्मा, प्रदीप कुमार वर्मा, ज्ञानचंद चौधरी, घनश्याम रक्सेल, श्वेता विश्वकर्मा, दीपक जायसवाल, आनंद अग्रवाल, सुमन अशोक पाण्डेय, आशु चंद्रवंशी, सरिता दुबे, अम्बर अग्रवाल, अजय साहू, मुरली शर्मा, प्रीति परताले, संजना संतोष हियाल, संतोष साहू, महेश ध्रुव, अनामिका सिंह, गायत्री नौरंगे, उत्तरा सिंह, विनय पंकज निर्मलकर, मनोज जांगडे, सुषमा तिलक साहू, विनय प्रताप सिंह ध्रुव, सचिन मेघानी, अमर गिदवानी, श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, अंजलि जितेन्द्र गोलछा, रमेश सपहा, रवि सोनकर, बद्री प्रसाद गुप्ता, प्रमोद कुमार साहू, मनोज वर्मा, मंजू राजेंद्र सिंह यादव, श्याम सुंदर अग्रवाल, ममता तिवारी, दुर्गा यादराम साहू, महेंद्र औसर और अर्जुन यादव सहित हज़ारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।

    News Desk

    Related Posts

    विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित, 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ।

    March 26, 2026

    कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक आधार आधारित उपस्थिति, एएनसी पंजीयन और संस्थागत प्रसव पर कलेक्टर का सख्त फोकस ।

    March 26, 2026

    स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित ।

    March 26, 2026

    छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….

    March 25, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..

    March 25, 2026

    स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..

    March 25, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    विश्व क्षयरोग (टीबी) दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कार्यक्रम आयोजित, 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ।

    March 26, 2026

    कलेक्टर ने ली स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक आधार आधारित उपस्थिति, एएनसी पंजीयन और संस्थागत प्रसव पर कलेक्टर का सख्त फोकस ।

    March 26, 2026

    स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित ।

    March 26, 2026

    छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….

    March 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.