Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राजनीती»जिस दिन केजरीवाल ने पार्टी बनाई, तभी से बात करना छोड़ दिया : समाजसेवी अन्ना हजारे 
    राजनीती

    जिस दिन केजरीवाल ने पार्टी बनाई, तभी से बात करना छोड़ दिया : समाजसेवी अन्ना हजारे 

    News DeskBy News DeskJanuary 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जिस दिन केजरीवाल ने पार्टी बनाई, तभी से बात करना छोड़ दिया : समाजसेवी अन्ना हजारे 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई । समाजसेवी अन्ना हजारे ने दिल्ली चुनाव और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वे केजरीवाल से बात नहीं करते। समाजसेवी अन्ना हजारे ने दिल्ली चुनाव और केजरीवाल पर कहा, जो जैसा करेगा, वैसा भरेगा। दिल्ली के लोग उम्मीदवार देखकर वोट दें। जिस दिन से केजरीवाल ने पार्टी बनाई है, मैं उससे बात नहीं करता।
    हजारे ने कहा, केजरीवाल शुरुआत में मेरे साथ काम करने के लिए आया था। लेकिन, जिस दिन से केजरीवाल ने राजनैतिक महत्वकांक्षा से पार्टी बनाई, उस दिन से मैंने केजरीवाल से बात करना छोड़ दिया। इसलिए उसके विषय पर मैं कुछ नहीं बोल सकता। दिल्ली चुनाव में जनता के वोट देने को लेकर उन्होंने कहा, जनता उम्मीदवार देखकर शुद्ध आचार, शुद्ध विचार, जीवन निष्कलंक और जीवन में प्यार और जिसमें अपमान सहन करने की शक्ति हो, ये सब गुण जिसमें हो, जनता उस तहर के उम्मीदवार को ही वोट करे। मैं किसी पर आरोप नहीं लगा रहा हूं। जो जैसा करेगा, वैसा भरेगा।
    दिल्ली चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सभी राजनीतिक पार्टियों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी, मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय लड़ाई होने की संभावना है। एक ओर जहां केजरीवाल के नेतृत्व में आप लगातार तीसरी बार अकेले दम पर सरकार बनाने की कोशिश में लगी है, वहीं भाजपा विपक्ष की भूमिका से हटकर दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए बेताब है। जबकि पिछले दो चुनाव से एक भी सीट पर जीत नहीं दर्ज करने वाली कांग्रेस दिल्ली में अपना अस्तित्व बचाने के लिए मैदान में है। 

    News Desk

    Related Posts

    पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

    February 1, 2026

    नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

    February 1, 2026

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रदेश में खुलेंगे 4 नए उप पंजीयक कार्यालय — भखारा, लवन, सकरी और राजकिशोर नगर में कार्यालयों को मिली प्रशासकीय स्वीकृति, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी मंजूरी…..

    February 5, 2026

    पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स से युवाओं को मिल रहे रोजगार के अवसर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 5, 2026

    ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा मयाली – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 5, 2026

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुआ मनोज साहू का घर….

    February 4, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.