Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»गुरदासपुर में बुजुर्ग के अंतिम संस्कार के दौरान बिस्तर में छुपे 3 लाख रुपये जलकर बाहर गिरें
    राज्य

    गुरदासपुर में बुजुर्ग के अंतिम संस्कार के दौरान बिस्तर में छुपे 3 लाख रुपये जलकर बाहर गिरें

    News DeskBy News DeskJanuary 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गुरदासपुर में बुजुर्ग के अंतिम संस्कार के दौरान बिस्तर में छुपे 3 लाख रुपये जलकर बाहर गिरें
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    गुरदासपुर: गुरदासपुर में दीनानगर के पनियार गांव में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एक 95 साल के बुजुर्ग का निधन हो गया. परिवार के लोग उन्हें अंतिम संस्कार के लिए ले गए. इस दौरान उनके बिस्तर को भी जला दिया गया. जैसे ही बिस्तर में आग लगाई गई, उसमें रखे 3 लाख रुपए के नोट भी जलने लगे. इन्हें देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए. दरअसल किसी को उम्मीद भी नहीं थी कि बुजुर्ग ने परिवार से छिपाकर तीन लाख रुपये बिस्तर में दबा रखे थे. दरअसल बिस्तर में आग लगाते ही पांच सौ रुपये के नोटों का बंडल जलते हुए चिमनी से बाहर गिर गया. इसके बाद जल्दी जल्दी आग बुझाई गई और बिस्तर को खंगाला गया. इस दौरान बिस्तर में से 3 लाख रुपये के नोट मिले. यह सभी नोट काफी हद तक जल चुके थे. इस संबंध में बुजुर्ग के परिजनों से पूछताछ की गई. हालांकि परिवार का कोई भी इस संबंध में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है.वहीं गांव के लोगों ने बताया कि पनियार गांव में रहने वाले बुजुर्ग (95) की सोमवार की सुबह मौत हो गई थी.

    बैंक से निकालकर बिस्तर में छिपाए थे 3 लाख रुपये
    वह जीवन भर खेती बारी करते रहे. उनके बेटे सरकारी नौकरी में हैं. बुजुर्ग के परिजनों को यह तो पता था कि उनके बैंक खाते में अच्छी खासी रकम जमा है, लेकिन घर में किसी को अंदाजा भी नहीं था कि तीन लाख रुपये वह बैंक से निकालकर अपने बिस्तर में छिपा रखे थे. परिजनों के मुताबिक सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया.इस दौरान उनके कपड़े और बिस्तर भी जला दिया गया.

    बिस्तर के साथ जल गई पूरी रकम
    मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक बिस्तर में आग लगाने के कुछ ही देर बाद जलते हुए बिस्तर में से 500 रुपये के नोटों की गड्डी बाहर गिर पड़ी. इस गड्डी के ज्यादातर नोट जल चुके थे. इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने आग बुझाया और खोजबीन की गई. इस दौरान पता बिस्तर में से ढेर सारे कागज के बंडल मिले. इसके बाद परिजनों ने उनके बैंक एकाउंट की जांच कराई तो पता चला कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने बैंक से तीन लाख रुपये निकाले थे और यह सारी रकम उन्होंने अपने बिस्तर में छिपा रखी थी.

    News Desk

    Related Posts

    महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

    August 8, 2026

    उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी….

    August 8, 2026

    ’देवलसुर्रा में विकास कार्यों को मिली नई गति, आंगनबाड़ी भवन और सांस्कृतिक मंच का हुआ भूमिपूजन’: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    August 8, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    August 8, 2026

    पीडीएस प्रणाली में पारदर्शिता के लिए राज्य सरकार की बड़ी पहल- रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में तीन ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम‘ का शुभारंभ…

    August 8, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया पौधारोपण, बोले हरियाली बढ़ेगी तो पर्यावरण भी स्वस्थ और सुंदर बनेगा….

    August 8, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    महलोई गांव में 104 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन योजना से 205 महिलाओं को मिल रहा लाभ: वित्त मंत्री ओपी चौधरी…

    August 8, 2026

    उदंती-सीतानदी में शुरू हुआ स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम -एआई तकनीक से वन और वन्यजीवों की 24X7 निगरानी….

    August 8, 2026

    ’देवलसुर्रा में विकास कार्यों को मिली नई गति, आंगनबाड़ी भवन और सांस्कृतिक मंच का हुआ भूमिपूजन’: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    August 8, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और गरीबों के कल्याण को प्राथमिकता: वित्त मंत्री ओपी चौधरी….

    August 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.