Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»धर्म»टीका माथे पर क्यों लगाया जाता है? क्या इसका कोई वैज्ञानिक आधार है
    धर्म

    टीका माथे पर क्यों लगाया जाता है? क्या इसका कोई वैज्ञानिक आधार है

    News DeskBy News DeskJanuary 29, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    टीका माथे पर क्यों लगाया जाता है? क्या इसका कोई वैज्ञानिक आधार है
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हिंदुओं के ज्यादातर धार्मिक संस्कारों में माथे पर तिलक या टीका लगाने की परंपरा है. पूजा-पाठ, विवाह, जनेऊ, तिलकोत्सव या अन्य किसी भी आयोजन में माथे पर तिलक लगाया जाता है. तिलक लगाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. लेकिन आप नहीं जानते होंगे कि माथे पर तिलक लगाने का धार्मिक के अलावा सांस्कृतिक और वैज्ञानिक महत्व भी है. साथ ही तिलक लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मन शांत रहता है.

    धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व
    माथे पर तिलक ईश्वर के प्रति श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है. इसे माथे पर लगाकर व्यक्ति यह दिखाता है कि वह ईश्वर को अपने जीवन में सर्वोच्च स्थान देता है. तिलक को शुभता का प्रतीक भी माना जाता है. किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले माथे पर तिलक लगाया जाता है. तिलक विभिन्न समुदायों और संप्रदायों की पहचान का प्रतीक भी होता है.

    क्यों माथे पर लगाया जाता है तिलक
    तिलक हमेशा मस्तिष्क के केंद्र पर लगाया जाता है. तिलक को मस्तिक के केंद्र पर लगाने पीछे वजह ये है कि हमारे शरीर में सात छोटे ऊर्जा केंद्र होते हैं. तिलक को मस्तिष्क के केंद्र में इसीलिए लगाया जाता है क्योंकि हमारे मस्तिष्क के बीच में आज्ञाचक्र होता है. जिसे गुरुचक्र भी कहते हैं. ये जगह मानव शरीर का केंद्र स्थान है. यह स्थान एकाग्रता और ज्ञान से परिपूर्ण है. गुरुचक्र को बृहस्पति ग्रह का केंद्र माना जाता है. बृहस्पति सभी देवों के गुरु हैं. इसीलिए इसे गुरुचक्र कहा जाता है.

    क्या है इसका वैज्ञानिक महत्व
    माथे के बीच में तिलक लगाने से एकाग्रता बढ़ती है. यह स्थान आज्ञा चक्र का केंद्र होता है, जो एकाग्रता और ध्यान के लिए महत्वपूर्ण है.तिलक लगाने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. तिलक लगाने से तनाव कम होता है और मन शांत रहता है.

    आज्ञा चक्र: माथे के बीच में, जहां तिलक लगाया जाता है, वहां आज्ञा चक्र होता है. यह चक्र एकाग्रता और स्मरण शक्ति से जुड़ा होता है. तिलक लगाने से इस चक्र को उत्तेजना मिलती है, जिससे एकाग्रता और स्मरण शक्ति में सुधार होता है. यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि तिलक लगाने के वैज्ञानिक लाभों पर अभी भी शोध चल रहा है.

    पीनियल ग्रंथि: आज्ञा चक्र पीनियल ग्रंथि से भी जुड़ा होता है. यह ग्रंथि मेलाटोनिन नामक हार्मोन का उत्पादन करती है, जो नींद और तनाव को नियंत्रित करने में मदद करता है. तिलक लगाने से पीनियल ग्रंथि को उत्तेजना मिलती है, जिससे मेलाटोनिन का उत्पादन बढ़ता है और नींद में सुधार होता है.

    सकारात्मक ऊर्जा: कुछ लोगों का मानना है कि तिलक लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. यह सकारात्मक ऊर्जा तनाव को कम करने और मन को शांत करने में मदद कर सकती है.

    तिलक लगाने के नियम
    तिलक हमेशा स्नान करने के बाद लगाना चाहिए. तिलक लगाने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से धो लें. तिलक हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके लगाना चाहिए. तिलक लगाते समय मंत्रों का जाप करना चाहिए.

    किस उंगुली से लगाना चाहिए तिलक
    तिलक हमेशा अनामिका उंगली से लगाया जाता है. अनामिका उंगली सूर्य की प्रतीक होती है. अनामिका उंगली से तिलक लगवाने वाला व्यक्ति तेजस्वी होता है और उसे प्रतिष्ठा मिलती है. साथ ही मान-सम्मान के लिए अंगुष्ठ यानी अंगूठे से तिलक लगया जाता है. अंगुष्ठ से तिलक लगाने से ज्ञान और आभूषण की प्राप्ति होती है. विजय प्राप्ति के लिए तर्जनी उंगली से तिलक लगाया जाता है.

    कितने प्रकार के तिलक
    चंदन का तिलक
    कुमकुम का तिलक
    हल्दी का तिलक
    केसर का तिलक
    भस्म का तिलक

    रंग के हिसाब से उनका प्रभाव
    हम सभी ने देखा होगा कि टीके भी अलग-अलग रंग के होते हैं. चाहें उसका रंग कोई भी हो, सभी तिलक में ऊर्जा होती है. लेकिन सफेद रंग यानी चंदन के तिलक को शीतलता प्रदान करने वाला, लाल रंग के तिलक को ऊर्जा देने वाला और पीले रंग के तिलक को प्रसन्नचित रहने के लिए लगाया जाता है. वहीं शिव भक्त भभूति यानी काले रंग का तिलक भी लगाते हैं. जो व्यक्ति के मोहमाया से दूर रहने का सूचक है.  

    टीके में हैं औषधीय गुण
    महाकुंभ जैसे आयोजनों में लोग अक्सर ठंडे पानी में स्नान करते हैं. माथे पर चंदन या भस्म का लेप लगाने से शरीर को ठंड से सुरक्षा मिलती है. माथे का क्षेत्र संवेदनशील होता है, और इस पर टीका लगाने से धूल, धूप और अन्य बाहरी तत्वों से सुरक्षा मिलती है. भस्म, चंदन या हल्दी से बने टीके में एंटीसेप्टिक और औषधीय गुण होते हैं, जो त्वचा की रक्षा करते हैं. वैसे तिलक लगाने का महत्व व्यक्ति की श्रद्धा और विश्वास पर निर्भर करता है.

    News Desk

    Related Posts

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….

    March 25, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..

    March 25, 2026

    स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..

    March 25, 2026

    समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….

    March 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.