Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»पाकिस्तान में महिला के साथ बर्बरता: जादू-टोने के नाम पर हिंसा
    विदेश

    पाकिस्तान में महिला के साथ बर्बरता: जादू-टोने के नाम पर हिंसा

    News DeskBy News DeskJanuary 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पाकिस्तान में महिला के साथ बर्बरता: जादू-टोने के नाम पर हिंसा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्तान के सिंध से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक गर्भवती महिला को जादू-टोने का शिकार होने के शक में पीट-पीटकर मार दिया गया. मामले को लेकर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, हालांकि उनपर अभी तक कोई केस रजिस्टर नहीं हुआ है. 

    जादू-टोने का बताया शिकार 

    रिपोर्ट के मुताबिक मामला सिंध प्रांत में मल्कानी शरीफ नगर के खुदा बख्शी हिस्बानी गांव का है. 30 साल की गर्भवती संगीता कोल्ही के पति हरीश कोल्ही ने उसे गांव के ही बच्चू कोल्ही और हर्शन कोल्ही नाम के 2 भोपा ( डॉक्टर) को सौंप दिया. उनका मानना था कि संगीता को किसी बुरी आत्मा ने अपने वश में कर लिया है. भोपा महिला को उसके घर के पास स्थित एक मंदिर लेकर गए. 

    मरने तक की पिटाई

    मंदिर में लगातार 5 दिन तक महिला के बाल खींचे गए, उसे  मुक्के और लाठी-डंडे से खूब पीटा गया. मृतक परिवार का कहना है कि रविवार 26 जनवरी 2025 की रात पिटाई के कारण संगीता की मौत हो गई. मौत की खबर सुनते ही परिवार वाले और पड़ोसी मंदिर की तरफ भागे, हालांकि भोपा तब तक नहीं रुके जब तक पुलिस ने आकर उन्हें गिरफ्तार नहीं कर लिया. 

    परिवार वालों से नहीं दिया मिलने 

    मृतक संगीता के पिता विश्राम, भाई अशोक और माता का कहना है कि संगीता बिल्कुल स्वस्थ थी. वे झुद्दो शहर से उसे मिलने आए थे, लेकिन भोपा ने उन्हें संगीता से बातचीत नहीं करने दी. उनका कहना था कि इससे भूत भगाने में खलल पड़ेगा. वहीं पड़ोसियों का कहना था कि लगातार रात में संगीता की पिटाई के कारण चीखने की आवाज से वह सो नहीं पाते थे. संगीता की शादी को 6 साल बीतने के बाद भी उसका कोई बच्चा नहीं था, हालांकि अपनी मौत के समय वह गर्भवती थी. फिलहाल पुलिस ने महिला के शरीर को कस्टडी में लिया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. 

    News Desk

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल लगभग 5 लाख भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे…..

    March 24, 2026

    उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज कोरबा में 30 लाख रूपए की लागत से निर्मित डोम का किया लोकार्पण

    March 23, 2026

    अंत्योदय का संकल्प : करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    March 23, 2026

    खेल प्रतिभा का महाकुंभ: छत्तीसगढ़ में ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ की धूम, खिलाड़ियों का गर्मजोशी से किया स्वागत

    March 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.