Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ग्रहण के बाद कार्यकारी आदेशों पर किए साइन, बाइडेन के फैसलों को पलटा
    विदेश

    डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ग्रहण के बाद कार्यकारी आदेशों पर किए साइन, बाइडेन के फैसलों को पलटा

    News DeskBy News DeskJanuary 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ग्रहण के बाद कार्यकारी आदेशों पर किए साइन, बाइडेन के फैसलों को पलटा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Donald Trump: अमेरिका को डोनाल्ड ट्रंप के रूप में आज नया राष्ट्रपति मिल गया है. चुनाव में बंपर जीत हासिल करने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने वॉशिंगटन डीसी के कैपिटल हिल में राष्ट्रपति पद की शपथ ली. अमेरिका की सरकार में ट्रंप ने दूसरी बार वापसी की है. शपथ लेने के कुछ देर बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने कई आदेशों पर साइन किए हैं. इसके अलावा उन्होंने कई सख्त फैसले लिए, जिसकी आशंका पहले से ही जताई जा रही थी. ठीक वैसे ही ट्रंप ने आते ही अपना काम शुरू कर दिया है. उन्होंने लोगों के सामने बाइडेन के फैसलों को पलटने समेत कई कार्यकारी आदेशों पर साइन किए हैं.

    क्या होता है कार्यकारी आदेश?
    कार्यकारी आदेश व्हाइट हाउस की तरफ से जारी किए जाते हैं और अमेरिकी सरकार की कार्यकारी शाखा को निर्देश देने के लिए उपयोग किए जाते हैं. इन आदेशों के जरिए संघीय एजेंसियों के लिए निर्देश या रिपोर्ट के लिए अनुरोध किया जा सकता है. कार्यकारी आदेशों को प्रभावी बनाने के लिए कांग्रेस या राज्य विधायिका की अनुमति की ज़रूरत नहीं होती है. इसके अलावा कई आदेश आपत्तिजनक भी हो सकते हैं. राष्ट्रपति कार्यकाल उनके की तरफ से जारी किए इन आदेशों को एक विशेष नंबर दिया जाता है. इन्हीं के जरिए इनकी पहचान की जाती है. इसके साथ ही इस आदेश के बाहर ही उसको जारी करने की तारीख और किसने इसे जारी किया है, इस बारे में जानकारी दी जाती है.

    अब तक 13 हजार से ज्यादा आदेश हो चुके जारी
    कार्यकारी आदेश का चलन अमेरिका में साल 1789 से शुरु हुआ है. यहां हर राष्ट्रपति अपने कार्यकाल में कम से कम एक कार्यकारी आदेश जरूर जारी करता है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब तक कुल 13,731 से ज्यादा कार्यकारी आदेश जारी हो चुके हैं.

    अब तक किसने कितने कार्यकारी आदेशों पर साइन किए?
    कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी अब तक प्रेसीडेंसी प्रोजेक्ट के तहत कार्यकारी के आंकड़ों को एकत्रित करती है. इसके अनुसार अब तक अमेरिकी इतिहास में, कई हजार कार्यकारी आदेश हुए हैं. अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन ने अपने कार्यकाल के समय 8 कार्यकारी आदेशों पर साइन किए थे, जबकि 32वें राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डेलानो रूजवेल्ट ने 3,721 कार्यकारी आदेशों पर साइन किए थे. वहीं अपने पहले कार्यकाल के दौरान ट्रंप ने 220 कार्यकारी आदेशों पर साइन किए थे. अगर बाइडेन की बात की जाए तो उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान केवल 160 आदेशों पर साइन किए थे. कार्यकारी आदेश अक्सर राजनीतिक संदेश देने के बारे में होते हैं.

    इन आदेशों पर किए ट्रंप ने साइन
    ट्रंप ने शपथ लेने के बाद देश को संबोधित किया, इसके बाद वे ओवल ऑफिस पहुंचे. उन्होंने यहां कई कार्यकारी आदेशों पर साइन किए. इस दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में बाइडेन सरकार के 78 फैसलों को रद्द कर दिया है. इसमें विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की सदस्यता से अमेरिका के बाहर निकलने का आदेश भी शामिल हैं. उन्होंने इसके पीछे कोविड-19 को फैलने से रोकने में WHO की विफलता को वजह बताया है. ट्रंप ने दवाओं की कीमतों के कम करने वाले आदेश को भी पलट दिया है. इसके अलावा ट्रम्प ने गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम बदलकर गल्फ ऑफ अमेरिका करने वाले आदेश पर भी साइन किए. 6 जनवरी 2021 को कैपिटल हिल पर हुए हमले के दोषी 1500 लोगों को माफी दी है, जिसकी बात उन्होंने चुनाव के दौरान भी की थी. ट्रंप ने तत्काल प्रभाव से सभी सरकारी कर्मचारियों के वर्क फ्रॉम होम को रद्द कर दिया. इस आदेश में रिमोट वर्क पूरी तरह से खत्म करने के प्रावधान को मंजूरी दी गई है.

    News Desk

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….

    March 22, 2026

    आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    March 22, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन….

    March 22, 2026

    धर्म स्वातंत्र्य, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल एवं छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 का पारित होना प्रदेशवासियों के लिए साबित होगा वरदान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.