Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»मनोरंजन»सैफ अली खान हमले का आरोपी शहजाद गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा कोर्ट में
    मनोरंजन

    सैफ अली खान हमले का आरोपी शहजाद गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा कोर्ट में

    News DeskBy News DeskJanuary 20, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सैफ अली खान हमले का आरोपी शहजाद गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा कोर्ट में
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Saif Ali Khan: 16 जनवरी को बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमले का आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद आखिरकार मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़ गया. 30 साल के आरोपी से पुलिस ने पहले कुछ पूछताछ की और कोर्ट में पेश कर दिया. अदालत में सुनवाई के दौरान मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ. शहजाद को मुंबई के सुबह बांद्रा हॉलिडे कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने आरोपी को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. पुलिस ने मामले की जांच और साक्ष्य जुटाने के लिए आरोपी की हिरासत मांगी थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया. फिलहाल पुलिस इस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

    डिप्टी सीएम अजित पवार का बयान
    इस मामले को लेकर सियासत शुरू हो गई है. डिप्टी सीएम अजित पवार पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सैफ पर हमले के बाद विपक्षी नेता कह रहे हैं कि मुंबई की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है, ऐसा नहीं है. हकीकत ये है कि आरोपी बांग्लादेश से आया था. पहले कोलकाता गया फिर वहां से मुंबई पहुंचा. उसे नहीं मालूम था कि वो किसी फिल्म स्टार के घर में घुस गया है. वो तो डकैती के इरादे से वहां गया था. मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के वकील दिनेश प्रजापति ने कहा, 'मुंबई पुलिस ने कोर्ट से आरोपी की पुलिस कस्टडी मांगी जबकि इस केस में पुलिस हिरासत के लिए दिए गए आधार पर्याप्त नहीं थे. हमने अपने मुअक्किल आरोपी के बचाव में कहा, 'आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के पास से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है. पुलिस ने ऐसा कोई भी दस्तावेज पेश नहीं किया है जिससे ये साबित होता है कि वह बांग्लादेशी नागरिक है. कोर्ट ने उसे 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है.'

    बांग्लादेशी नागरिक होने के दावे को किया खारिज
    आरोपी के वकील संदीप शेखाने ने कहा, '5 दिन की पुलिस हिरासत मंजूर की गई है. कोर्ट ने पुलिस को 5 दिन के भीतर रिपोर्ट पेश करने को कहा है. पुलिस के पास इस बात का कोई सबूत नहीं है कि वो बांग्लादेशी है. उन्होंने कहा कि वो 6 महीने पहले यहां आया था, ये गलत बयान है. उसे यहां रहते हुए 7 साल से ज्यादा समय हो गया है. उसका परिवार मुंबई में है. ऐसे में पुलिस का दावा यह 43A का स्पष्ट उल्लंघन है. इस केस में सही जांच नहीं की गई है.' आरोपी के अधिवक्ता संदीप शेखाने ने ये भी कहा, 'पहली बात ये है कि खुद सैफ अली खान ने कभी ऐसा कोई बयान नहीं दिया या किसी से कोई शिकायत नहीं की है, जिससे ये लगे कि उन्हें किसी राज्य, बांग्लादेश या किसी अन्य देश से खतरा हो. उनके खिलाफ कोई अंतरराष्ट्रीय मामला नहीं है. उन्होंने मामले का एंगल सिर्फ इसलिए बदला क्योंकि वह बांग्लादेशी है. हां पहले वो बांग्लादेश में था, लेकिन कई सालों से यहां रह रहा है. पुलिस ने कहा कि वो 6 महीने से यहां रह रहा है, ये सच नहीं है, उसकी फैमिली मुंबई में है'.

    पहले जा चुका था सैफ के घर?
    आपको बताते चलें कि सैफ अली खान के हमलावर को जब ठाणे से गिरफ्तार किया गया तो उस समय वो झाड़ियों में छिपा था. हमलावर ने अपना जुर्म कबूला लिया है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सैफ पर हमले का आरोपी शहजाद हाउसकीपिंग फर्म में काम करता था. वो सैफ और करीना के घर पहले भी जा चुका था. हमले की रात वो सैफ के घर कैसे घुसा और उसने सैफ पर क्यों चाकू से वार किया? इसे लेकर फिलहाल लूट और डकैती का एंगल बताया गया है.

    15-16 की दरमियानी रात को क्या हुआ?
    पुलिस के मुताबिक आरोपी 15 जनवरी देर रात चोरी के इरादे से बॉलीवुड स्टार के बांद्रा स्थित सतगुरु शरण बिल्डिंग में घुसा था. अधिकारी ने बताया, घटना के बाद आरोपी 16 जनवरी को सुबह 7 बजे तक बांद्रा पश्चिम में पटवर्धन गार्डन के पास एक बस स्टॉप पर सोता रहा. फिर वो ट्रेन से वर्ली (मध्य मुंबई में) पहुंचा. मुंबई पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी सीढ़ियों से 7वीं-8वीं मंजिल तक गया, फिर डक्ट में घुसा और एक पाइप के सहारे 12वें फ्लोर पर चढ़ा,फिर बाथरूम की खिड़की के जरिये सैफ के फ्लैट में घुसा. फिर वो बाथरूम से बाहर आया, जहां उसे सैफ के स्टाफ ने देख लिया, जिसके बाद अफसोसजनक घटनाओं का सिलसिला शुरू हुआ.

    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    समाज कल्याण विभाग की योजनाएं बनीं सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास का आधार….

    February 5, 2026

    महिला शक्ति और वनोपज का सफल संगम, हरिबोल स्व-सहायता समूह ने रचा आर्थिक सशक्तिकरण का उदाहरण….

    February 5, 2026

    पहचान भले ही अलग हो लेकिन सभी राज्यों की आत्मा एक भारत में हैं: राज्यपाल रमेन डेका…..

    February 5, 2026

    प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री के संकल्प से बस्तर में बदलाव की नई इबारत लिखी जा रही है: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    February 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.