Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»नियुक्ति पर खुलासा: अनुकंपा आवेदन में भाई सचिन का नाम छिपाया, अपने और मां के बारे में दी जानकारी
    मध्यप्रदेश

    नियुक्ति पर खुलासा: अनुकंपा आवेदन में भाई सचिन का नाम छिपाया, अपने और मां के बारे में दी जानकारी

    News DeskBy News DeskJanuary 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नियुक्ति पर खुलासा: अनुकंपा आवेदन में भाई सचिन का नाम छिपाया, अपने और मां के बारे में दी जानकारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल: परिवहन विभाग के जिस पूर्व आरक्षक की काली कमाई का खुलासा हुआ है, उसने पिता की जगह अनुकंपा नियुक्ति के लिए दिए आवेदन में अपने बड़े भाई सचिन शर्मा की जानकारी नहीं दी थी। अनुकंपा नियुक्ति के नाम पर धोखाधड़ी पहले दिन से ही की गई। सौरभ शर्मा के अनुकंपा नियुक्ति आवेदन का खुलासा हुआ है। इसमें परिवार के तौर पर सिर्फ उसकी मां और खुद की जानकारी लिखी है। इस आवेदन पर तत्कालीन सीएमएचओ के हस्ताक्षर और सील हैं और अंत में सौरभ शर्मा के भी हस्ताक्षर हैं। सौरभ ने इस फॉर्मेट में अपनी पूरी जानकारी लिखी थी और पता 47 विनय नगर सेक्टर 2 ग्वालियर लिखा था। इस मामले में लोकायुक्त एसपी से भी शिकायत की गई है। 

    सौरभ शर्मा ने दिसंबर 2015 में खुद अपने हाथों से निर्धारित फॉर्मेट में अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन पत्र भरा था और उस पर हस्ताक्षर किए थे। इसके साथ अनुकंपा नियुक्ति फॉर्म की कॉपी भी संलग्न है। इसमें उसने अपने पिता का पूरा नाम राकेश कुमार शर्मा लिखा है। पिता की मृत्यु की तारीख नवंबर 2015 लिखी है। शैक्षणिक योग्यता के विवरण में बीएससी पीजीडीसीए लिखा है। परिवार के सदस्यों में मां उर्मा शर्मा और खुद की जानकारी लिखी है। बड़े भाई सचिन शर्मा, जिनकी जानकारी छिपाई गई, सितंबर 2013 में शासकीय सेवा में आए थे और रायपुर वित्त विभाग कार्यालय में सहायक संचालक के पद पर ऑडिट सेल में कार्यरत हैं। 

    पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा की अनुकंपा नियुक्ति मामले में लोकायुक्त से एक और शिकायत की गई है। आरटीआई कार्यकर्ता अधिवक्ता संकेत साहू ने पूर्व परिवहन आरक्षक सौरभ शर्मा और सीएमएचओ के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। आरटीआई कार्यकर्ता संकेत ने सौरभ के रंगीन नियुक्ति आवेदन के साथ लोकायुक्त एसपी से शिकायत की है। संकेत के मुताबिक सौरभ ने अनुकंपा नियुक्ति आवेदन में तथ्य छिपाए थे। सौरभ ने आवेदन में परिवार के सदस्यों वाले कॉलम में अपने भाई की जानकारी छिपाई थी। 

    सौरभ के बड़े भाई सचिन शर्मा छत्तीसगढ़ में शासकीय नौकरी में पदस्थ हैं। लेकिन सौरभ ने अपने भाई की जानकारी छिपाई थी। सौरभ की मां उमा शर्मा ने आवेदन में सहमति वाले कॉलम में हस्ताक्षर किए थे। तत्कालीन सीएमएचओ ने इस आवेदन का सत्यापन किया था। आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट संकेत साहू ने इस आवेदन पर तत्कालीन सीएमएचओ सौरभ सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।

    News Desk

    Related Posts

    दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    July 15, 2026

    छत्तीसगढ़ भारत के सबसे समृद्ध, मौलिक और पर्यटन संभावनाओं से भरपूर गंतव्यों में से एक, हर पर्यटक की यात्रा सूची में होना चाहिए यह राज्य – मीनाक्षी शर्मा….

    July 15, 2026

    सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग का सख्त एक्शन, अवैध रेत और गिट्टी परिवहन में 6 ट्रैक्टर जब्त….

    July 15, 2026

    आत्मनिर्भर नारी, समृद्ध छत्तीसगढ़ : महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय….

    July 15, 2026

    महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक संबल की राशि, बस्तर की परंपरा और महिलाओं की आत्मनिर्भरता को मिल रही नई ताकत…..

    July 15, 2026

    ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    July 15, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग का सख्त एक्शन, अवैध रेत और गिट्टी परिवहन में 6 ट्रैक्टर जब्त….

    July 15, 2026

    छत्तीसगढ़ भारत के सबसे समृद्ध, मौलिक और पर्यटन संभावनाओं से भरपूर गंतव्यों में से एक, हर पर्यटक की यात्रा सूची में होना चाहिए यह राज्य – मीनाक्षी शर्मा….

    July 15, 2026

    दशकों तक नक्सल हिंसा ने विकास, शिक्षा और जनजीवन को किया प्रभावित, अब बस्तर शांति और विश्वास के नए दौर की ओर अग्रसर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    July 15, 2026

    आत्मनिर्भर नारी, समृद्ध छत्तीसगढ़ : महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय….

    July 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.