Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»देश»फलों को खाने का सबसे अच्छा समय होता है सुबह का
    देश

    फलों को खाने का सबसे अच्छा समय होता है सुबह का

    News DeskBy News DeskJanuary 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    फलों को खाने का सबसे अच्छा समय होता है सुबह का
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । हेल्थ एक्सपर्ट अक्सर लोगों को अपनी डाइट में फलों को शामिल करने की सलाह देते हैं। हालांकि, कई लोग यह नहीं जानते कि फल कब और कैसे खाना चाहिए ताकि उनका अधिकतम लाभ मिल सके। डायटीशियन्स के अनुसार, फलों को खाने का सबसे अच्छा समय सुबह का है।  सुबह का समय इसलिए उपयुक्त माना जाता है क्योंकि इस वक्त हमारा पाचन तंत्र सक्रिय होता है। रातभर कोई भोजन न करने के कारण पाचन तंत्र ने पर्याप्त आराम किया होता है और अब उसे ताजगी और ऊर्जा की आवश्यकता होती है। इस समय फल खाने से शरीर को जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स मिलते हैं, जो न केवल ताजगी लाते हैं बल्कि पाचन को भी दुरुस्त रखते हैं। फलों में पानी की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। सुबह के समय फल खाने से न केवल शरीर को ऊर्जा मिलती है, बल्कि पूरे दिन के लिए ताजगी भी बनी रहती है। वहीं, एक्सपर्ट का यह भी कहना है कि रात के समय फल खाना अच्छा नहीं होता।
    रात में हमारी पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है, और फल जल्दी पच नहीं पाते हैं। इस वजह से पेट में ऐंठन, गैस और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, फलों में प्राकृतिक शुगर भी होती है, जिसे रात में पचने में अधिक समय लगता है, और इससे वजन बढ़ने का खतरा बढ़ सकता है। यही नहीं, रात में फल खाने से ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ सकता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकता है। डायटीशियन्स के मुताबिक, जिन लोगों को पाचन समस्याएं, जैसे गैस, अपच, या एसिडिटी होती हैं, उन्हें रात के समय फल नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा, डायबिटीज के रोगियों को भी रात में फल का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे उनका ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित हो सकता है। जो लोग रात में भारी भोजन करने की आदत रखते हैं, उनके लिए भी फल खाने से पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है, जिससे नींद में खलल और पाचन समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
     इसलिए, एक्सपर्ट की सलाह है कि फल का सेवन सुबह से लेकर दोपहर तक किया जाए, ताकि शरीर उन्हें बेहतर तरीके से पचा सके और उनका पूरा पोषण मिल सके। बता दें कि फलों को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इनमें प्राकृतिक पोषक तत्वों का भंडार होता है। फलों में विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को जरूरी एनर्जी देने के साथ-साथ बीमारियों से लड़ने की ताकत भी प्रदान करते हैं।

    News Desk

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा: स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक, कला-संस्कृति और सिनेमा के समन्वय पर जोर….

    March 25, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी- श्रीमती दशोदा धीवर…..

    March 25, 2026

    स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित…..

    March 25, 2026

    समाज कल्याण सचिव श्री भुवनेश यादव से मिले युवा इनोवेटर रवि किरण; दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए पेश की ‘Navinaut’ और ‘SignX’ तकनीक….

    March 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.