Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»एटीएम से मशीन से पैसे निकलने वाला गिरोह गिरफ्तार, कस्टमर के पैसे नहीं निकलने पर हुआ शक, पुलिस को दी सूचना
    छत्तीसगढ़

    एटीएम से मशीन से पैसे निकलने वाला गिरोह गिरफ्तार, कस्टमर के पैसे नहीं निकलने पर हुआ शक, पुलिस को दी सूचना

    News DeskBy News DeskJanuary 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एटीएम से मशीन से पैसे निकलने वाला गिरोह गिरफ्तार, कस्टमर के पैसे  नहीं निकलने पर हुआ शक, पुलिस को दी सूचना
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर

    एटीएम के शटर बॉक्स में पट्टी लगाकर ग्राहकों की रकम उड़ाने वाले गिरोह को एसीसीयू की टीम और सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित युवकों के कब्जे से एक कार और 30 हजार रुपये जब्त किए गए हैं।

    आरोपित युवकों से पूछताछ कर उनके गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। सिविल लाइन सीएसपी निमितेष सिंह ने बताया कि मंगला बाबजी कॉलोनी में रहने वाले 30 साल के आशीष पंकज कुमार ने चोरी की शिकायत की है।

    युवक ने बताया कि वह अपनी मां के एकाउंट से रुपये निकालने के लिए एटीएम गया था। उसने नौ हजार पांच सौ रुपये निकालने के लिए प्रक्रिया पूरी की। एटीएम से रुपये निकलकर मशीन में ही फंस गए।

    आशीष ने शटर बॉक्स के पास लगी पट्टी देखकर तत्काल इसकी जानकारी डायल 112 को दी। साथ ही बैंक के टोल फ्री नंबर पर कॉल कर शिकायत की। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस के साथ ही एसीसीयू की टीम ने मौके पर निगरानी शुरू कर दी।

    कुछ देर बाद ही वहां कार सवार युवक आए। वे रुपये निकालकर जाने लगे। इसी बीच वहां पुलिस धमक गई। जवानों ने चार युवकों को पकड़ लिया। उनके पास 30 हजार रुपये, कार जब्त की गई।

    कार में घूमकर शहर में तीन जगहों पर की चोरी

    पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपित युवकों ने शहर के पुराना बस स्टैंड इमलीपारा, महाराणा प्रताप चौक, राजकिशोर नगर एटीएम में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपित युवक कार में घूमकर एटीएम में पट्टी लगाते थे। इसके बाद ग्राहकों के आने और जाने का इंतजार करते थे। ग्राहकों के जाने के बाद आरोपित पट्टी निकालकर ग्राहकों के रुपये ले जाते थे।

    गिरफ्तार आरोपित

        निलेश चंद्रवंशी (31) निवासी 27 खोली विकास नगर कुदुदंड।
        विरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी (38) निवासी मुर्रा भटठी रोड हेमू नगर तोरवा।
        महेन्द्र कुमार पटेल उर्फ रितेश (28) निवासी दयालपुर जिला सारंगढ।
        योगेश पटेल (22) निवासी दयालपुर थाना सलिहा जिला सारंगढ़।

    दूसरे जिलों में भी दिया घटना को अंजाम

    प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपित युवकों ने दूसरे जिलों में घटना को अंजाम दिया है। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपित युवकों ने रायगढ़ स्थित एटीएम में चोरी की थी। इसके अलावा अन्य जिलों में भी घटनाओं को अंजाम दिए जाने की आशंका है।

    यह भी पढ़ें- बड़ी समस्या: एक ही शिक्षक के भरोसे साढ़े पांच हजार से ज्यादा सरकारी स्कूल

    पुलिस की टीम आरोपित युवकों के संबंध में दूसरे जिलों में भी जानकारी जुटा रही है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपित युवक एनडीपीएस एक्ट के मामले में भी गिरफ्तार हो चुके हैं।

    News Desk

    Related Posts

    ढाई साल की उपलब्धियाँ- छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान, श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता…

    August 7, 2026

    सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….

    August 6, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….

    August 6, 2026

    जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..

    August 6, 2026

    विश्व स्तनपान सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन, छत्तीसगढ़ के प्रथम “मातृ दूध कोष (Mother Milk Bank)” की घोषणा……

    August 6, 2026

    छत्तीसगढ़ की दो खिलाड़ी भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दम….

    August 6, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ढाई साल की उपलब्धियाँ- छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान, श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता…

    August 7, 2026

    सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन….

    August 6, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़….

    August 6, 2026

    जीवन में संघर्ष से मिली सफलता ही इतिहास रचती है – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा…..

    August 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.