Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग भर्ती घोटाला : सीबीआई ने पूर्व चेयरमैन के भतीजे और डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर को किया गिरफ्तार  
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग भर्ती घोटाला : सीबीआई ने पूर्व चेयरमैन के भतीजे और डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर को किया गिरफ्तार  

    News DeskBy News DeskJanuary 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग भर्ती घोटाला : सीबीआई ने पूर्व चेयरमैन के भतीजे और डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर को किया गिरफ्तार  
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में कार्रवाई का सिलसिला जारी है। सीबीआई ने इस मामले में CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के भतीजे नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गनवीर को गिरफ्तार किया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है। यह मामला 2020 से 2022 के बीच हुई विभिन्न परीक्षाओं और साक्षात्कारों में गड़बड़ी का है, जिसमें डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर चयन प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। CGPSC की 2019 से 2022 के बीच हुई भर्ती परीक्षाओं में कई विवाद सामने आए थे। आरोप है कि तत्कालीन चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी ने अपने रिश्तेदारों और कुछ VIP लोगों के करीबी रिश्तेदारों को नियमों को ताक पर रखकर चयनित कराया। विशेष रूप से 2020 और 2021 में आयोजित परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोप लगे। 2020 में भर्ती 175 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। 2021 में भर्ती 171 पदों पर परीक्षा हुई। 2022 में प्री और मेंस परीक्षा फरवरी और मई 2022 में परीक्षा के बाद इंटरव्यू और फाइनल सूची जारी की गई, जिसमें चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए। इस मामले में ईओडब्ल्यू और पुलिस पहले ही भ्रष्टाचार और अनियमितता के तहत मामला दर्ज कर चुकी है। सीबीआई ने भी जांच शुरू करते हुए पहले CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी और बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल को गिरफ्तार किया था।  सीबीआई ने पाया कि इंटरव्यू और रिजल्ट की प्रक्रिया में गड़बड़ी की गई। टामन सिंह सोनवानी पर आरोप है कि उन्होंने कांग्रेस नेताओं और ब्यूरोक्रेट्स के बच्चों को लाभ पहुंचाने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया।  सीबीआई ने अब तक इस मामले में कई गिरफ्तारियां की हैं और आगे भी कई नाम जांच के दायरे में हैं। रिमांड के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।  

    News Desk

    Related Posts

    उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज कोरबा में 30 लाख रूपए की लागत से निर्मित डोम का किया लोकार्पण

    March 23, 2026

    अंत्योदय का संकल्प : करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    March 23, 2026

    खेल प्रतिभा का महाकुंभ: छत्तीसगढ़ में ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ की धूम, खिलाड़ियों का गर्मजोशी से किया स्वागत

    March 23, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….

    March 22, 2026

    आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    March 22, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन….

    March 22, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने आज कोरबा में 30 लाख रूपए की लागत से निर्मित डोम का किया लोकार्पण

    March 23, 2026

    अंत्योदय का संकल्प : करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    March 23, 2026

    खेल प्रतिभा का महाकुंभ: छत्तीसगढ़ में ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ की धूम, खिलाड़ियों का गर्मजोशी से किया स्वागत

    March 23, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की….

    March 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.