Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»चीन ने ट्रंप की फोन कॉल्स को किया इंटरसेप्ट, पूर्व अमेरिकी अधिकारी का बड़ा आरोप
    विदेश

    चीन ने ट्रंप की फोन कॉल्स को किया इंटरसेप्ट, पूर्व अमेरिकी अधिकारी का बड़ा आरोप

    News DeskBy News DeskJanuary 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चीन ने ट्रंप की फोन कॉल्स को किया इंटरसेप्ट, पूर्व अमेरिकी अधिकारी का बड़ा आरोप
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक पूर्व सीनियर सहयोगी ने दावा किया है कि चीन ने रिपब्लिकन पार्टी के नेता का फोन हैक किया और छह महीने तक डेटा भी चुराया. यह चेतावनी 2017 से 2018 तक ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) एचआर मैकमास्टर की तरफ से आई है. मेकमास्टर यह भी कहा कि चीन अमेरिका के खिलाफ पहले हमले की परमाणु क्षमता तैयार करने की उम्मीद कर रहा था.

    ट्रंप का सुना जाता था फोन
    काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस नामक थिंक टैंक की तरफ से आयोजित एक प्रोग्राम में बोलते हुए मैकमास्टर ने तर्क दिया कि अमेरिका को चीन पर उसके 'बड़े पैमाने पर साइबर घुसपैठ' के लिए 'बहुत महत्वपूर्ण लागत' लगाने की आवश्यकता है. उन्होंने आगे कहा,'वे छह महीने तक राष्ट्रपति ट्रंप और उनके आस-पास के सभी लोगों के फोन सुनते हैं, है न? उन्होंने हमारे दूरसंचार नेटवर्क से बड़ी मात्रा में डेटा चुराया है.'

    'मैं थोड़ा पागल लग रहा होंगा…'
    मैकमास्टर ने कहा, 'मुझे लगता है कि चीन यही कर रहा है और आपको लग सकता है कि यह कहने के लिए मैं थोड़ा पागल हूं. लेकिन मुझे लगता है कि चीन अमेरिका के खिलाफ़ पहले हमले की परमाणु क्षमता की बुनियाद रख रहा है.' पहले हमले की क्षमता का मतलब दुश्मन के परमाणु शस्त्रागार को नुकसान पहुंचाने या तबाह करने की नीयत से आक्रमण से पहले परमाणु हमला करने के कदम से है, ताकि उसकी जवाबी कार्रवाई को पहले ही कमजोर कर दिया जाए.

    चीन के साथ रूस पर लगे आरोप
    मैकमास्टर के दावे ट्रम्प के व्हाइट हाउस में लौटने से कुछ ही दिन पहले आए हैं. इसके अलावा चीन की तरफ से अपने परमाणु भंडार के विस्तार के और कथित तौर पर बीजिंग से जुड़े साइबर हमलों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच आए हैं. हालांकि यह साफ नहीं है कि मैकमास्टर की इस टिप्पणी को हाल ही में चीन पर लगे दावों से जोड़ा जा रहा है या नहीं. दरअसल हाल ही में दावा किया गया था कि चीनी सरकार से जुड़े हैकर्स ने अमेरिकी चुनाव अभियान के दौरान ट्रम्प के संचार को टार्गेट किया था. इसके अलावा चीनी और रूसी जासूस उनके पिछले कार्यकाल के दौरान उनकी कॉल सुन रहे थे.

    चीन ने बताया बेबुनियाद
    हालांकि चीन ने हालिया आरोपों को 'दुर्भावनापूर्ण अटकलों' के रूप में खारिज करते हुए कहा कि अमेरिका ने तथाकथित चीनी हैकिंग खतरों के बारे में गलत जानकारी फैलाई है.'

    News Desk

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन : कृषि मंत्री नेताम…

    May 25, 2026

    बदलता इंफ्रास्ट्रक्चर, बढ़ता भारत: रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से खुलेगा तरक्की का द्वार…..

    May 25, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर बन रहा हाई-टेक उद्योगों का नया केंद्र….

    May 25, 2026

    पद्मश्री सम्मान से अलंकृत गोडबोले दंपति की निस्वार्थ सेवा को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया छत्तीसगढ़ का गौरव….

    May 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.