Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»16 जनवरी से शुरू हो जाएंगे शादी समारोह, बाजार में लौटेगी रौनक
    मध्यप्रदेश

    16 जनवरी से शुरू हो जाएंगे शादी समारोह, बाजार में लौटेगी रौनक

    News DeskBy News DeskJanuary 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    16 जनवरी से शुरू हो जाएंगे शादी समारोह, बाजार में लौटेगी रौनक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। पौष माह में विवाह पर रोक का समय समाप्त होने वाला है। माघ महीने के साथ ही शहनाइयों की गूंज सुनाई देने लगेगी। 16 जनवरी से वैवाहिक मुहूर्त प्रारंभ होते ही विवाह आयोजन और खरीदारी का दौर भी तेज हो जाएगा। शादी का सीजन न केवल परिवारों के लिए खास होता है, बल्कि कारोबारियों के लिए भी यह समय फायदे का सौदा साबित होता है। पौष माह की पूर्णिमा तिथि पर 13 जनवरी को छेरछेरा का पर्व मनाया जाएगा। यह इस माह का अंतिम दिन रहेगा। इसके बाद 14 जनवरी को मकर संक्रांति आने के साथ ही माघ माह की शुरुआत होगी। इस दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों को निभाने और त्योहारी माहौल के कारण बाजारों में रौनक बनी रहेगी। संक्रांति के दिन तिल और गुड़ से बने मिष्ठान की खरीदारी बढ़ जाती है। इसके बाद जैसे ही वैवाहिक मुहूर्त शुरू होगा, बाजार की हलचल और तेज हो जाएगी। 16 जनवरी से वैवाहिक मुहूर्त भी शुरू हो जाएंगे।

    बाजारों में शुरू हुई तैयारियां
    भोपाल के बाजार इन दिनों अपने स्टॉक को अपडेट करने में लगे हैं। सराफा, बर्तन, कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर खासतौर पर ग्राहकों की संख्या में इजाफा होने की संभावना है। शादी के सीजन में गहनों की मांग हमेशा अधिक होती है। लिहाजा, ज्वेलरी शोरूम के मालिकों ने आकर्षक डिजाइन और छूट का ऑफर देने की तैयारी कर ली है। बर्तन बाजार में स्टील और किचन अप्लायंसेज के उत्पादों का स्टाक बढ़ा दिया गया है। विवाह के अवसर पर मेहमानों को भेंट देने के लिए ट्रेंडी और उपयोगी उपहारों की मांग अधिक रहती है। कपड़ा बाजार में दूल्हे-दुल्हन के कपड़ों के अलावा मेहमानों के लिए एथनिक और फॉर्मल आउटफिट की खरीदारी जोर पकड़ती दिख रही है।

    इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स की बढ़ी मांग
    इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर्स में फ्रिज, वाशिंग मशीन, मिक्सर-ग्राइंडर और टीवी की मांग बढऩे की उम्मीद है। शादी में दी जाने वाली वस्तुएं अधिकतर इसी श्रेणी की होती हैं। स्टोर्स ने इन उत्पादों पर ऑफर देने की योजना बनाई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहक खींचे जा सकें।

    ऑनलाइन शॉपिग पर भी जोर
    जहां एक ओर पारंपरिक बाजार में रौनक दिखाई दे रही है। वहीं, दूसरी तरफ ऑनलाइन पोर्टल भी ग्राहकों को आकर्षक छूट और डिलीवरी सेवाओं के साथ जोड़ रहे हैं। इस बार युवा वर्ग ऑनलाइन प्लेटफॉम्र्स पर शादी के लिए कपड़े और गहने खरीदने में रुचि दिखा रहा है। कारोबारी वर्ग के लिए शादी का सीजन किसी बूस्टर की तरह है।

    होटल और वेडिंग वेंडर्स की बढ़ेगी व्यस्तता
    विवाह के आयोजन के लिए बैंक्वेट हाल, कैटरिंग और डेकोरेशन सर्विस की मांग भी तेज हो रही है। होटल व्यवसायी पहले से ही अपनी बुकिंग फुल करने में लगे हैं। हलवाई और आयोजकों की टीम तैयार है और वेदियों की बुकिंग के लिए जल्दबाजी शुरू हो गई है।

    News Desk

    Related Posts

    कम लागत, अधिक उत्पादन की ओर बढ़ते किसान, नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया अमर सिंह कंवर का विश्वास, पर्याप्त भंडारण से मजबूत हुई कृषि व्यवस्था, अन्नदाताओं को मिल रहा लाभ…

    July 14, 2026

    जांजगीर-चांपा जिले में इस सत्र से शुरू होगी एमबीबीएस की पढ़ाई, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा का जताया आभार….

    July 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली मेडिकल कॉलेज की ऐतिहासिक सौगात, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने शासकीय मेडिकल कॉलेज को दी स्वीकृति….

    July 14, 2026

    डिजिटल और सुदृढ़ ग्रामीण प्रबंधन की ओर छत्तीसगढ़, 96 प्रतिशत से अधिक राजस्व ग्रामों का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण, 19 हजार 805 ग्रामों का सर्वेक्षण संपन्न, शेष क्षेत्रों में कार्य युद्ध स्तर पर जारी…..

    July 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान को मिल रही व्यापक जनभागीदारी….

    July 14, 2026

    डबरी निर्माण से बदली बस्तर के किसान सोनधर की तकदीर, जल संरक्षण के साथ आजीविका को मिली नई उड़ान….

    July 14, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कम लागत, अधिक उत्पादन की ओर बढ़ते किसान, नैनो उर्वरकों ने बढ़ाया अमर सिंह कंवर का विश्वास, पर्याप्त भंडारण से मजबूत हुई कृषि व्यवस्था, अन्नदाताओं को मिल रहा लाभ…

    July 14, 2026

    जांजगीर-चांपा जिले में इस सत्र से शुरू होगी एमबीबीएस की पढ़ाई, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा का जताया आभार….

    July 14, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर को मिली मेडिकल कॉलेज की ऐतिहासिक सौगात, राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने शासकीय मेडिकल कॉलेज को दी स्वीकृति….

    July 14, 2026

    डिजिटल और सुदृढ़ ग्रामीण प्रबंधन की ओर छत्तीसगढ़, 96 प्रतिशत से अधिक राजस्व ग्रामों का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण, 19 हजार 805 ग्रामों का सर्वेक्षण संपन्न, शेष क्षेत्रों में कार्य युद्ध स्तर पर जारी…..

    July 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.