Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»धर्म»एकादशी पर से करें मां तुलसी की आरती, भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलेगा।
    धर्म

    एकादशी पर से करें मां तुलसी की आरती, भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलेगा।

    News DeskBy News DeskJanuary 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एकादशी पर से करें मां तुलसी की आरती, भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलेगा।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सनातन धर्म में पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत बहुत उत्तम माना जाता है। यह श्री हरि और मां लक्ष्मी को समर्पित है। यह व्रत पौष महीने के शुक्ल पक्ष के 11वें दिन पड़ता है। इस बार ये व्रत 9 जनवरी को पड़ रहा है। कहते हैं कि इस उपवास का पालन करने से संतान की इच्छा पूरी होती है। ऐसे में इस दिन भक्त कठिन उपवास का पालन करें और भगवान विष्णु की पूजा विधिपूर्वक करें। इसके अलावा तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाएं और उनके सामने घी का दीपक जलाएं। साथ ही देवी की भावपूर्ण आरती करें। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होगी। साथ ही भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलेगा।
    ।।तुलसी माता की आरती।।
    जय जय तुलसी माता, मैय्या जय तुलसी माता ।
    सब जग की सुख दाता, सबकी वर माता।।
    मैय्या जय तुलसी माता।।
    सब योगों से ऊपर, सब रोगों से ऊपर।
    रज से रक्ष करके, सबकी भव त्राता।
    मैय्या जय तुलसी माता।।
    बदलाव होने लग जाएंगे।
    बटु पुत्री है श्यामा, सूर बल्ली है ग्राम्या।
    विष्णुप्रिय जो नर तुमको सेवे, सो नर तर जाता।
    मैय्या जय तुलसी माता।।
    हरि के शीश विराजत, त्रिभुवन से हो वंदित।
    पतित जनों की तारिणी, तुम हो विख्याता।
    मैय्या जय तुलसी माता।।
    लेकर जन्म विजन में, आई दिव्य भवन में।
    मानव लोक तुम्हीं से, सुख-संपति पाता।
    मैय्या जय तुलसी माता।।
    हरि को तुम अति प्यारी, श्याम वर्ण सुकुमारी।
    प्रेम अजब है उनका, तुमसे कैसा नाता।
    हमारी विपद हरो तुम, कृपा करो माता।
    मैय्या जय तुलसी माता।।
    जय जय तुलसी माता, मैय्या जय तुलसी माता।
    सब जग की सुख दाता, सबकी वर माता॥
    मैय्या जय तुलसी माता।।
    ।।भगवान विष्णु की आरती।।
    ॐ जय जगदीश हरे आरती
    ॐ जय जगदीश हरे…
    ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे।
    भक्त जनों के संकट, क्षण में दूर करे॥
    ॐ जय जगदीश हरे…
    जो ध्यावे फल पावे, दुःख विनसे मन का।
    स्वामी दुःख विनसे मन का।
    सुख सम्पत्ति घर आवे, कष्ट मिटे तन का॥
    ॐ जय जगदीश हरे…
    मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूं मैं किसकी।
    स्वामी शरण गहूं मैं किसकी।
    तुम बिन और न दूजा, आस करूं जिसकी॥
    ॐ जय जगदीश हरे…
    तुम पूरण परमात्मा, तुम अन्तर्यामी।
    स्वामी तुम अन्तर्यामी।
    पारब्रह्म परमेश्वर, तुम सबके स्वामी॥
    ॐ जय जगदीश हरे…
    तुम करुणा के सागर, तुम पालन-कर्ता।
    मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥
    ॐ जय जगदीश हरे…
    तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति।
    स्वामी सबके प्राणपति।
    किस विधि मिलूं दयामय, तुमको मैं कुमति॥
    ॐ जय जगदीश हरे…
    दीनबन्धु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे।
    स्वामी तुम ठाकुर मेरे।
    अपने हाथ उठा‌ओ, द्वार पड़ा तेरे॥
    ॐ जय जगदीश हरे…
    विषय-विकार मिटा‌ओ, पाप हरो देवा।
    स्वामी पाप हरो देवा।
    श्रद्धा-भक्ति बढ़ा‌ओ, संतन की सेवा॥
    ॐ जय जगदीश हरे…
    श्री जगदीशजी की आरती, जो कोई नर गावे।
    स्वामी जो कोई नर गावे।
    कहत शिवानन्द स्वामी, सुख संपत्ति पावे॥
    ॐ जय जगदीश हरे…

    News Desk

    Related Posts

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    डीजीसीए द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की स्वीकृति से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 6, 2026

    स्थानीय जरूरतों और जन आकांक्षा के अनुरूप स्वीकृत होंगे विकास कार्य: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 6, 2026

    मनेंद्रगढ़ में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम से मरीजों को मिल रही है बड़ी राहत….

    February 6, 2026

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, बोले: खूब पढ़े-खूब बढ़े….

    February 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.