Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»भाई ने किया हैरान करने वाला अपराध, शादी से नाराज होकर छोटे भाई को मारी गोली
    राज्य

    भाई ने किया हैरान करने वाला अपराध, शादी से नाराज होकर छोटे भाई को मारी गोली

    News DeskBy News DeskJanuary 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भाई ने किया हैरान करने वाला अपराध, शादी से नाराज होकर छोटे भाई को मारी गोली
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. आए दिन यहां से हत्या जैसे मामले सामने आते रहते हैं. ताजा मामला पूर्वी दिल्ली का है. यहां एक युवक ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या करने की कोशिश की. वजह भी ऐसी जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया. आरोपी का नाम आनंद मिश्रा है. उस पर अपने 29 वर्षीय छोटे भाई अनिरुद्ध मिश्रा की हत्या का आरोप है.

    पुलिस ने बताया आरोपी आनंद छोटे भाई को गोली मारकर मौके से फरार हो गया. दरअसल, आनंद के छोटे भाई अनिरुद्ध की पिछले साल शादी हो गई थी. जबकि, आनंद अभी कुंवारा था. उससे यह चीज बर्दाश्त नहीं हो पा रही थी कि बड़ा होने के बावजूद उसकी शादी नहीं हुई. जबकि, छोटा भाई दुल्हनिया भी ले आया.

    फिलहाल पीड़ित का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है. पुलिस ने बताया कि अनिरुद्ध मंडावली में अपने घर से प्रोटीन और अन्य हेल्थ सप्लीमेंट्स की बिक्री और आपूर्ति का काम करता है, जबकि आनंद नाइट क्लबों में सुरक्षा गार्ड और बाउंसर के रूप में काम करता है. आनंद अविवाहित है और नशे का आदी है. ऐसे में उसके पिता ने नशे की लत के कारण 2015 में 
    उससे बोलचाल बंद कर दी थी.

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘करीब एक साल पहले परिवार ने आनंद को बिना आमंत्रित किए और बताए बिना अनिरुद्ध की शादी कर दी थी. जब आनंद को इस बारे में पता चला, तो वह नाराज हो गया और अपने परिवार से नाखुश था, क्योंकि उन्होंने पहले उसकी शादी करवाने के बारे में नहीं सोचा.’

    क्या है पूरा मामला?
    डिप्टी पुलिस कमिश्नर (पूर्व) ने बताया कि घटना सोमवार दोपहर 12.13 बजे हुई और मधु विहार थाने में मामला दर्ज किया गया. सोमवार सुबह करीब 8 बजे आनंद अपने माता-पिता के घर पहुंचा और पड़ोस में घूम रहा था. करीब 11.30 बजे वह अपने घर गया और अपने माता-पिता से झगड़ने लगा. उसने आरोप लगाया कि साजिश के तहत उन्होंने उसे घर से निकाल दिया है. अनिरुद्ध घर पर मौजूद नहीं था, वह जिम गया हुआ था.

    डीएसपी ने कहा, ‘दोपहर के करीब जब अनिरुद्ध जिम से लौटा तो गुस्से में आनंद ने बंदूक निकालकर अनिरुद्ध को जान से मारने के इरादे से गोली चला दी. गनीमत रही की गोली अनिरुद्ध के बाएं हाथ के ऊपरी हिस्से में लगी. हम दिल्ली-एनसीआर में आनंद के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रहे हैं.’ पुलिस ने बताया कि वे अनिरुद्ध का बयान दर्ज नहीं कर पाए क्योंकि डॉक्टरों ने उसे फिलहाल इसके लिए अनफिट बताया है.

    News Desk

    Related Posts

    मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 28, 2026

    बेटियों के सम्मान का संकल्प: 240 नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद….

    March 28, 2026

    बीमारी से जंग और भाई के अधूरे सपनों को पूरा करने का साहस लिए अरुणाचल की अनाई ने जीता यादगार केआईटीजी स्वर्ण….

    March 28, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : भारत्तोलन पुरुष 88 किग्रा वर्ग में अरुणाचल के रुबा ताडु बने चैंपियन…

    March 28, 2026

    79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में श्रमिक सम्मेलन में किया डीबीटी अंतरण…

    March 28, 2026

    पश्चिम एशिया की परिस्थितियों पर मुख्यमंत्री की उच्चस्तरीय समीक्षाः वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कमिश्नर, आईजी और कलेक्टरों को दिए निर्देश…

    March 28, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 28, 2026

    बेटियों के सम्मान का संकल्प: 240 नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद….

    March 28, 2026

    बीमारी से जंग और भाई के अधूरे सपनों को पूरा करने का साहस लिए अरुणाचल की अनाई ने जीता यादगार केआईटीजी स्वर्ण….

    March 28, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : भारत्तोलन पुरुष 88 किग्रा वर्ग में अरुणाचल के रुबा ताडु बने चैंपियन…

    March 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.