Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»अमेरिकी संसद ने किया ट्रंप की जीत का एलान, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने की बैठक की अध्यक्षता
    विदेश

    अमेरिकी संसद ने किया ट्रंप की जीत का एलान, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने की बैठक की अध्यक्षता

    News DeskBy News DeskJanuary 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अमेरिकी संसद ने किया ट्रंप की जीत का एलान, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने की बैठक की अध्यक्षता
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    वॉशिंगटन। अमेरिकी संसद ने औपचारिक रूप से राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर मुहर लगा दी है। पिछले साल नवंबर महीने में हुए चुनाव में ट्रंप ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को हराया था। सोमवार को संसद ने ट्रंप की जीत की पुष्टि कर दी। इससे 20 जनवरी को उनके शपथ ग्रहण का रास्ता साफ हो गया है। यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा।

    प्रतिनिधि सभा और सीनेट की संक्षिप्त और औपचारिक बैठक के दौरान 50 राज्यों और डिस्टि्रक्ट आफ कोलंबिया में हुए चुनाव के परिणाम की पुष्टि की गई।

    बैठक की अध्यक्षता उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने की, जो सीनेट अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका निभा रही थीं। यह बैठक चार साल पहले की रस्म से पूरी तरह अलग थी, जब ट्रंप समर्थकों की भीड़ ने जो बाइडन के हाथों उनकी हार का प्रमाणीकरण रोकने के असफल प्रयास में कैपिटल पर धावा बोल दिया था।

    उपद्रव करने वालों को माफ करेंगे ट्रंप
    यह कार्यक्रम इस असाधारण तथ्य का गवाह बना कि जिस उम्मीदवार ने पिछले चुनाव को पलटने की कोशिश की थी, वह इस बार जीत गया और वैध रूप से सत्ता में लौट रहा है। एएनआइ के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप छह जनवरी, 2021 को कैपिटल हिल यानी संसद परिसर में उपद्रव करने वाले लोगों को माफ कर सकते हैं। ट्रंप समर्थकों ने संसद पर उस समय धावा बोला था, जब सदन में जो बाइडन की जीत पर मुहर लगाने की औपचारिकता पूरी की जा रही थी।

    1500 से ज्यादा लोगों को किया जाएगा माफ
    2020 के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप को बाइडन के हाथों हार का सामना पड़ा था। एनबीसी न्यूज की खबर के अनुसार, ट्रंप संसद पर हमले के संबंध में आरोपित किए गए 1500 से ज्यादा लोगों को माफी देने के लिए आदेश जारी कर सकते हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने कार्यकाल के पहले दिन अपने समर्थकों को राहत देने का वादा किया है। इस बीच, निवर्तमान राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि अमेरिकियों को कैपिटल हमले को भूलना नहीं चाहिए।

    उन्होंने वॉशिंगटन पोस्ट में रविवार को प्रकाशित एक लेख में कहा, 'हमें इस बात पर गर्व करना चाहिए कि हमारा लोकतंत्र इस हमले का सामना कर सका और इस बात पर गर्व करना चाहिए कि हम इस तरह का शर्मनाक हमला इस वर्ष फिर नहीं देखेंगे।'बता दें कि 2020 के चुनाव नतीजों को ट्रंप ने इनकार कर दिया था और नतीजों का पलटने का आह्वान किया था।

    अमेरिका को दहलाने वाली इस घटना के संबंध में देशभर में 1500 ज्यादा लोगों को आरोपित किया गया था। एक हजार से ज्यादा उपद्रवियों को सजा भी मिल चुकी है, जबकि दर्जनों मामले कोर्ट में चल रहे हैं।

    News Desk

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन : कृषि मंत्री नेताम…

    May 25, 2026

    बदलता इंफ्रास्ट्रक्चर, बढ़ता भारत: रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से खुलेगा तरक्की का द्वार…..

    May 25, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर बन रहा हाई-टेक उद्योगों का नया केंद्र….

    May 25, 2026

    पद्मश्री सम्मान से अलंकृत गोडबोले दंपति की निस्वार्थ सेवा को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया छत्तीसगढ़ का गौरव….

    May 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.