Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»मनोरंजन»Bigg Boss 18: कशिश कपूर ने बताया बिग बॉस 18 की ट्रॉफी का कौन है असली हकदार
    मनोरंजन

    Bigg Boss 18: कशिश कपूर ने बताया बिग बॉस 18 की ट्रॉफी का कौन है असली हकदार

    News DeskBy News DeskJanuary 6, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Bigg Boss 18: कशिश कपूर ने बताया बिग बॉस 18 की ट्रॉफी का कौन है असली हकदार
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    टीवी के विवादित शो बिग बॉस 18 से कशिश कपूर का सफर खत्म हो गया है। फिनाले के बेहद करीब पहुंचकर वोटों की कमी के चलते कशिश एविक्ट हो गई हैं। बीबी हाउस के अंदर कशिश के कई कंटेस्टेंट्स के साथ झगड़े देखने को मिले थे। आखिरकार अब उन्होंने घर से बाहर आने के बाद सभी कंटेस्टेंट्स के बारे में खुलकर बात की। इतना ही नहीं, फिनाले से करीब दो सप्ताह पहले ही उन्होंने बता दिया है कि इस सीजन की ट्रॉफी का असली हकदार कौन है।

    जियो सिनेमा के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर कशिश कपूर का एक इंटरव्यू जारी किया गया है। इसमें उन्होंने बताया कि उनकी जगह ईशा सिंह को घर से बेघर होना चाहिए था। कशिश ने कहा, मुझे नहीं लगता कि शो में ईशा का कोई खास योगदान है। उसका पूरा गेम अविनाश के आसपास घूमता रहा है।

    दिग्विजय से क्या दोबारा दोस्ती करेंगी कशिश?
    बीबी हाउस के अंदर कशिश कपूर और दिग्विजय राठी के बीच शुरुआत से ही नाराजगी रही थी। अब कशिश ने साफ कर दिया है कि दिग्विजय के साथ उनकी दोस्ती दोबारा नहीं होगी। वह दोस्ती का रिश्ता बिल्कुल भी नहीं रखना चाहती हैं। उन्होंने कहा, अगर आपने शो देखा होगा तो पता होगा कि मेरा दिल बिल्कुल साफ है। जब मुझे अपनी गलती लगी तो मैंने सुधारने की कोशिश की। मैंने उससे यह भी कहा था कि अगर तुम्हें दोस्ती या दुश्मनी का रिश्ता रखना है तो वो भी बता दो। 

    कशिश की नजर में यह कंटेस्टेंट है विनर 
    कशिश कपूर ने बता दिया है कि उनके हिसाब से रजत दलाल को बिग बॉस 18 का विनर होना चाहिए। उनका कहना है कि रजत काफी क्यूट हैं और सबसे ज्यादा ओरिजिनल है। बता दें कि घर के बाहर रजत दलाल का समर्थन करते हुए हरियाणा के कई पॉपुलर सिंगर, आर्टिस्ट और यूट्यूबर नजर आ रहे हैं। एल्विश यादव ने हाल ही में एक मीटअप रखा था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। ऐसे में संभावना है कि उन्हें दर्शकों के वोटों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

    इस कंटेस्टेंट का मुंह नहीं देखना चाहती हैं कशिश
    बिग बॉस से बाहर निकलने के बाद कशिश कपूर बिल्कुल भी शिल्पा शिरोडकर का मुंह नहीं देखना चाहती हैं। सलमान के शो में भी कशिश और शिल्पा के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। इसके अलावा, उन्होंने करणवीर मेहरा को गंदा इंसान बताया है। एक्ट्रेस ने कहा, करण को नफरत के लायक भी नहीं मानती हूं। वो बस एक गंदा इंसान है।

    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पश्चिम एशिया की परिस्थितियों पर मुख्यमंत्री की उच्चस्तरीय समीक्षाः वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कमिश्नर, आईजी और कलेक्टरों को दिए निर्देश…

    March 28, 2026

    स्वदेशी अपनाने से मजबूत होगी देश की अर्थव्यवस्था– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    March 28, 2026

    आर्थिक चुनौतियों को मात देकर वेटलिफ्टिंग में पहचान बना रहे झारखंड के बाबूलाल हेम्ब्रम….

    March 28, 2026

    उपमुख्यमंत्री ने अंतर्राज्यीय भ्रमण के लिए दीदियों की बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…..

    March 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.