Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»जा सकती है गाजा में और लोगों की जान, इजरायल के हमलों से ज्यादा बड़ी है मुसीबत, रिपोर्ट में खुलासा
    विदेश

    जा सकती है गाजा में और लोगों की जान, इजरायल के हमलों से ज्यादा बड़ी है मुसीबत, रिपोर्ट में खुलासा

    adminBy adminNovember 29, 2023Updated:November 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जा सकती है गाजा में और लोगों की जान, इजरायल के हमलों से ज्यादा बड़ी है मुसीबत, रिपोर्ट में खुलासा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    एक महीने से भी ज्यादा वक्त से इजरायल और हमास के बीच जंग जारी है। 7 अक्टूबर को हमास द्वारा इजरायल पर किए गए हमलों के बाद से इजरायल की लगातार जवाबी कार्रवाई है। संघर्ष विराम के बाद पीड़ित लोगों के लिए राहत और बचाव मुहैया कराया जा रहा है। इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने एक चेतावनी जारी की है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि यदि गाजा पट्टी में हेल्थ सिस्टम बहाल नहीं किया गया तो यहां बमबारी से अधिक लोग बीमारी से मर सकते हैं। डब्ल्यूएचओ के प्रवक्ता ने मंगलवार को बच्चों में संक्रामक रोगों और दस्त में वृद्धि की चेतावनी जारी की है।

    संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्वसनीय माने गए आंकड़ों में गाजा स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि गाजा पट्टी में इजरायल की बमबारी में 15,000 से अधिक लोगों के मारे जाने की पुष्टि की गई है, जिनमें से लगभग 40% बच्चे हैं, जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र ब्रीफिंग में डब्ल्यूएचओ के मार्गरेट हैरिस ने कहा, “अगर हम इस स्वास्थ्य प्रणाली को वापस बहाल करने में सक्षम नहीं हैं तो बमबारी से मरने वाले लोगों की तुलना में अधिक लोगों की बीमारी से मौत हो सकती है।”

    बच्चों से भरा है अस्पताल

    मार्गरेट हैरिस ने संक्रामक रोगों, विशेष रूप से बच्चों में दस्त के प्रकोप में वृद्धि के बारे में चिंता दोहराई। इस तरह की समस्याएं नवंबर की शुरुआत तक पांच वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों के मामले सामान्य स्तर से 100 गुना से अधिक बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा, “अब हर जगह हर किसी को गंभीर हेल्थ सपोर्ट की जरूरत हैं। वे भूख से मर रहे हैं, उनके पास साफ पानी की कमी है।” गाजा में संयुक्त राष्ट्र बाल एजेंसी के प्रवक्ता जेम्स एल्डर ने वीडियो लिंक के माध्यम से संवाददाताओं को बताया कि गाजा पट्टी के अस्पताल गंदे पानी पीने से, जलने और छर्रे के घाव और गैस्ट्रोएंटेराइटिस से पीड़ित बच्चों से भरे हुए थे।

    बता दें 7 अक्टूबर को इजरायल की सीमा पर हमला करके लगभग 1,200 लोगों की हमास हत्या कर दी थी और 240 लोगों को बंदी बना लिया था। इस घटना के बाद इजरायल ने गाजा पर शासन करने वाले आतंकवादी समूह हमास को नष्ट करने की शपथ ली है। इस घटना को मद्देनजर रखते हुए इजरायल लगातार गाजा पट्टी को निशाना बनाता रहा है। मौजूदा हालात की बात करें तो इजरायल और हमास के बीच संघर्ष विराम मंगलवार को पांचवें दिन में प्रवेश कर गया। एक ओर जहां चरमपंथी समूह हमास ने युद्ध की अपेक्षित बहाली टालने के लिए कुछ और बंधकों को रिहा करने का वादा किया है, वहीं फिर से हमला शुरू करने की स्थिति में इजराइल पर फिलिस्तीनी नागरिकों को नुकसान न पहुंचाने का दबाव बढ़ रहा है।

    रुकेगा नहीं इजरायल?

    हमास द्वारा बंधक बनाकर रखे गए लोगों और इजरायल की जेलों में बंद फिलिस्तीनी कैदियों की अदला-बदली के दो और दौर के वादे के साथ दोनों पक्ष युद्ध विराम समझौते की अवधि को बुधवार तक बढ़ाने पर सहमत हुए। लेकिन इजराइल ने कहा कि सभी बंधकों की रिहाई के बाद वह हमास को नष्ट करने के लिए पूरी ताकत के साथ युद्ध बहाल करेगा। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, बाइडन प्रशासन ने इजराइल से कहा है कि यदि वह फिर से हमले शुरू करता है तो उसे फिलिस्तीनी नागरिकों के महत्वपूर्ण विस्थापन और इन्हें बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाने से बचना चाहिए, और उसे (इजराइल को) उत्तरी गाजा की तुलना में दक्षिणी क्षेत्र में अधिक सटीकता के साथ काम करना चाहिए।

    admin
    • Website

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मिलीं जन-जन की शुभकामनाएं, जन्मदिन पर मुख्यमंत्री निवास बना उल्लास का केंद्र

    February 22, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निर्माणाधीन पुल के कार्य का किया औचक निरीक्षण….

    February 21, 2026

    उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की तत्परता से दो दिव्यांगों को मिली स्कूटी: दिव्यांग धरम सिंह पटेल और उलख राम पटेल चेहरे पर लौटी मुस्कान….

    February 21, 2026

    राज्य हज कमेटी एवं वक्फ बोर्ड के चेयरमेन ने दी मुख्यमंत्री को बधाई….

    February 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.